रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह लंबे समय से बिमार चल रहे थे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिता के निधन की जानकारी दी. मुख्यमंत्री सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं. आज मैं शून्य हो गया हूं.” शिबू सोरेन के निधन की खबर से झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था. जहां…
Author: दिनरात खबर
पटना। बिहार में भागलपुर जिले के बेलथ महतो स्थान से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर रविवार देर रात बरसाती नदी में पिकअप वैन के गिरने से 5 कांवड़ियों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक रविवार रात 11 बजे के करीब पिकअप गाड़ी पर डीजे और जनरेटर लगाकर 12 युवकों की टोली नाचते-गाते अंतिम सोमवारी पर जल चढ़ाने के लिए गंगा स्नान करने सुल्तानगंज जा रही थी। रात होने और डीजे के शोर में किसी कारण गाड़ी से चालक का नियंत्रण खो गया। इसके कारण शाहकुंड-सुलतानगंज मुख्य सड़क के महतो स्थान के आगे गाड़ी नदी में गिर गई। इस…
पलामू। पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के टरिया गांव में ऑनर किलिंग में प्रेमी-प्रेमिका की हत्या कर दी गयी। दोनों का शव टरिया गांव के ही एक कुएं से बरामद किया गया। घटना सामने आने के कुछ ही घंटे के भीतर पुलिस ने लड़की के पिता-मां और तीन चाचा को गिरफ्तार किया। सोमवार दोपहर दो बजे पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसपी रीष्मा रमेशन ने इसकी पुष्टि की। प्रेमी की पहचान भंडरा के वीरेन्द्र सिंह (22) वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार उर्फ कारू सिंह और पूर्णी टरिया गांव के उपेन्द्र सिंह (21) वर्षीया पुत्री विभा कुमारी…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ‘स्वतंत्रता समर्थक’ सशस्त्र समूहों के प्रमुख गठबंधन बलूच राजी आजोई संगर (बीआरएएस) ने रविवार को पंजगुर के मतिन गोरान इलाके में पाकिस्तान सेना के मुख्य शिविर पर हमले की जिम्मेदारी ली। बीआरएएस ने दावा किया कि पाकिस्तान सेना के मुख्य शिविर में उसके हमले में कम से कम 22 सैन्यकर्मी मारे गए और कैप्टन ओसामा सहित 14 से अधिक घायल हो गए।द बलूचिस्तान पोस्ट की खबर के अनुसार, बीआरएएस के प्रवक्ता बलूच खान ने बयान में कहा कि शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे लड़ाकों ने गोरान में 91 विंग के केंद्रीय शिविर और उससे…
अपने अजीबोगरीब बयानों के लिए पहचाने जाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा कि भारत और रूस डेड इकोनॉमी हैं। उनके इस बयान का लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने समर्थन किया और कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बिल्कुल सही कहा है। भारत में लोगों को यह बात समझ नहीं आई कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ऐसा बयान क्यों दे दिया? उनके बयान के पीछे क्या आधार है? इतना ही नहीं ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने के अलावा रूस से कारोबार करने पर पेनल्टी लगाने की भी घोषणा कर दी।…
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने वाराणसी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को भगवान महादेव को समर्पित किया और कहा कि महादेव के आशीर्वाद से उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया है। प्रधानमंत्री मंच से जहां विरोधियों को ललकारते नजर आए तो उन्होंने कुछ बिंंदुओं को प्रमुखता से उभारा। इन बिदुओं में देश की अर्थव्यवस्था को तीसरा स्थान देने के लिए प्रयासों से लेकर आम जनता के लिए उपायों की भी रूपरेखा प्रस्तुत की। यह वो अहम बिंंदु हैं जिनपर आपको…
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2 अगस्त, 2025 दिन शनिवार को पुलिस उपाधीक्षक यातायात और यातायात थानों के लिए 71 पुलिस वाहनों का लोकार्पण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री आवास से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर पुलिस वाहनों को रवाना किया. इन नए पुलिस वाहनों के माध्यम से कई जिलों से जुड़े नेशनल हाइवे, स्टेट हाइवे और शहरों में यातायात नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी. साथ ही प्रभावी ढंग से ट्रैफिक मॉनिटरिंग, दुर्घटना नियंत्रण और ट्रैफिक नियमों के पालन पर भी कड़ी नजर रखी जा सकेगी. मुख्यमंत्री ने पुलिस वाहनों के लोकार्पण…
रांची: झारखंड में मानसून की रफ्तार ने जोर पकड़ लिया है. मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के छह जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं राजधानी रांची में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश की संभावना है. राज्य में कुछ क्षेत्रों में अब तक सामान्य से बहुत अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है, तो कुछ जिलों में अब भी बारिश की कमी बनी हुई है. किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट? मौसम विभाग ने आज गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग और रामगढ़ (आंशिक रूप से) में…
साहिबगंज : झारखंड के साहिबगंज जिले में शनिवार सुबह 31 लोगों से भरी नाव गंगा नदी में पलट गई. इस हादसे में चार युवक नदी में डूब गए, जिनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि तीन युवक अब भी लापता हैं. यह घटना गंगा नदी थाना क्षेत्र के गदाई दियारा इलाके में सुबह करीब साढ़े सात बजे घटी, जब लोग नाव के सहारे गंगा पार कर रहे थे. बताया जा रहा है कि नाव पर सवार कुल 31 लोगों में से 28 किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, जबकि चार युवक गहरे पानी में डूब गए.…
जमशेदपुरः झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल से दिल्ली अपोलो अस्पताल के लिए एयर एंबुलेंस से भेजा गया है।जहां उनका बेहतर इलाज होगा। बाथरूम में फिसलने से गिरे, ब्रेन में ब्लड क्लॉट, अपोलो रेफर यह घटना शनिवार सुबह की है, जब रामदास सोरेन घोड़ाबांधा स्थित अपने सरकारी आवास में स्नान करने गए थे। वहां बाथरूम में अचानक फिसलने से उनका सिर दीवार से टकराया, जिससे उन्हें गहरी चोट आई। परिजनों ने तुरंत उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल, जमशेदपुर में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि उनके मस्तिष्क…
