Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»बड़ी खबरें

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

दिनरात खबरBy दिनरात खबरSeptember 29, 2025 बड़ी खबरें No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

दुबई। भारत ने दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर नौंवीं बार एशियाई चैंपियनशिप अपने नाम की। भारत की जीत की नींव तिलक वर्मा की शानदार नाबाद 69 रनों की पारी रही, जिन्होंने टीम के एक छोर को संभाले रखा।

147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कमजोर रही और 20 रन पर अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव के विकेट गिर गए। इसके बाद संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। संजू 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शिवम दुबे ने तिलक वर्मा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की, जिसमें उन्होंने 22 गेंदों में 33 रन बनाए।

पाकिस्तानी टीम 146 रनों पर ऑल आउट हुई और 20 ओवर भी पूरे नहीं कर पाई। सलामी बल्लेबाज फरहान और फखर की जोड़ी ने शुरुआती 84 रन जोड़कर उम्मीद जगाई, लेकिन भारतीय स्पिनरों ने पाकिस्तान को घेरा। कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट लिए। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने 57 और फखर जमान ने 46 रन बनाए, बाकि कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका।

भारत-पाकिस्तान मुकाबलों की बात करें तो एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने 14 दिन के भीतर तीन बार पाकिस्तान को पटखनी दी है। पहले टूर्नामेंट के लीग मैच में, फिर सुपर-4 मुकाबले में और अब फाइनल में 5 विकेट से पाकिस्तान को मात दी है।

See also  एसआईआर विरोध: मानसून सत्र के चौथे दिन भी विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

स्पेन की आइटाना बोनमती ने लगातार तीसरी बार जीता महिला बैलन डी’ओर का खिताब

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.