पटना : बिहार में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम तेजी से चल रहा है। चुनाव आयोग ने रिविजन के बाद बिहार में वोटर लिस्ट का पहला ड्राफ्ट जारी कर दिया है। मतदाताओं को एक महीने का समय दिया गया है ताकि वो इस दौरान इस लिस्ट में अपने नाम को लेकर किसी तरह का दावा या सुधार कराना चाहें तो वो करा सकें। SIR के पहले ड्राफ्ट को लेकर अब बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने इसे लेकर कहा है कि चुनाव आयोग के इस पहले ड्राफ्ट में तो मेरा नाम भी…
Author: दिनरात खबर
नई दिल्ली। भारत 15 अगस्त को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियों में जुटा है। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस वर्ष लाल किले की प्राचीर से दिए जाने वाले अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन के लिए देशवासियों से विचार और सुझाव आमंत्रित किए हैं। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक संदेश में कहा, “जैसे-जैसे हम इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस के निकट पहुंच रहे हैं, मैं अपने साथी भारतीयों के विचार सुनने के लिए उत्सुक हूं। आप इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस भाषण में किन विषयों या विचारों को प्रतिबिंबित होते देखना चाहेंगे?”…
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस समूह के चेयरमैन और एमडी अनिल अंबानी को 17 हजार करोड़ रुपये के ऋण धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन जारी किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने उनको 5 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने अनिल अंबानी को भेजे गए समन में नई दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा है, क्योंकि मामला यहीं दर्ज किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के तहत उनके बयान दर्ज किये जाएंगे। अनिल अंबानी को यह समन…
आमिर खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की ज़बरदस्त सफलता का जश्न मना रहे हैं। यह फिल्म 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में आई थी और तब से बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। अब फिल्म को यूट्यूब पर पे-पर-व्यू मॉडल के ज़रिए रिलीज कर दिया गया है, जिससे दर्शक घर बैठे इसका आनंद ले सकते हैं। लेकिन जैसे ही फिल्म यूट्यूब पर रिलीज हुई, आमिर खान ने आधी रात को एक वीडियो शेयर करते हुए दर्शकों से माफ़ी मांगी है। आमिर खान ने पहले घोषणा की थी कि उनकी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’…
नई दिल्ली। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने शुक्रवार को खालिद जमील को भारतीय पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया, जिससे वह 2011-12 में सावियो मेडेइरा के बाद यह पद संभालने वाले पहले भारतीय बन गए। जमील ने मनोलो मार्केज़ का स्थान लिया है, जिन्होंने एक वर्ष से अधिक समय तक प्रतिस्पर्धी मैचों में जीत न मिलने के कारण पिछले महीने पद छोड़ दिया था। जमील का चयन तीन लोगों की शॉर्टलिस्ट में से किया गया था, जिनमें पूर्व राष्ट्रीय कोच स्टीफन कॉन्स्टेंटाइन और स्लोवाकिया के मैनेजर स्टीफन टारकोविक शामिल थे। एआईएफएफ की तकनीकी समिति ने राष्ट्रीय…
पटना। पटना जिले के जानीपुर थाना क्षेत्र में दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश के विरोध में शुक्रवार को लोगों ने प्रदर्शन किया और पुलिस से आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग की। बच्चो की हत्या के विरोध में शुक्रवार को जानीपुर में दुकाने बंद रही। लोगों ने सड़कों पर बैठकर प्रदर्शन किया। स्थानीय लोग सड़क जामकर पुलिस महकमा के वरीय अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग की। आक्रोशित लोगों का कहना है कि पुलिस जांचकर घटना के आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। दरअसल, दिनदहाड़े घर में घुसकर मासूम भाई-बहन की…
धनबाद: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू धनबाद बरवाअड्डा एयरपोर्ट पहुंची. यहां से राष्ट्रपति सीधे आईएसएम के लिए रवाना हो गईं. धनबाद के आईआईटी आईएसएम का आज 45वां दीक्षांत समारोह है. जिसमें शामिल होने राष्ट्रपति धनबाद पहुंची हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईआईटी-आईएसएम धनबाद के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अवसर उनके जीवन की मेहनत, संघर्ष और उपलब्धियों का सम्मान है. उन्होंने सभी उपाधि और पदक प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई दी और कहा कि दीक्षांत समारोह जीवन के नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है. राष्ट्रपति ने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपनी शिक्षा…
रांची। रांची के अरगोड़ा स्थित एक निजी अस्पताल प्रबंधन पर नवजात की मौत के बाद भी उसे कथित रूप से वेंटिलेटर पर रखने का आरोप लगा है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दिए हैं। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को इस मामले का संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए हैं। उपायुक्त के निर्देश पर एक विशेष जांच समिति का गठन किया गया है, जिसमें कार्यपालक दंडाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम को शामिल किया गया है। उपायुक्त ने स्पष्ट तौर पर…
पूर्वी सिंहभूम। शहर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत दोमुहानी डोबो पुल पर शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवती ने चलती बातचीत के दौरान नदी में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती अपनी एक सहेली के साथ दोमुहानी घूमने आई थी। इस दौरान वह मोबाइल पर अपने प्रेमी से बात कर रही थी। बातचीत के दौरान अचानक विवाद बढ़ गया और फोन पर झगड़े के कुछ ही पलों बाद युवती ने आवेश में आकर पुल से सीधा स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी। युवती की पहचान भूइयाडीह निवासी सुमित्रा प्रमाणिक के रूप में की गई है।…
नागपुर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को नागपुर में बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के तहत ‘भगवा आतंकवाद’ का षड्यंत्र रचा था। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (रा.स्व.संघ) और अन्य हिंदू संगठनों को झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की गई थी। मुख्यमंत्री फडणवीस ने आज नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत में कहा कि मालेगांव में वर्ष 2008 में हुए बम विस्फोट के बाद कांग्रेस सरकार ने एक सोची-समझी साजिश के तहत ‘भगवा आतंकवाद’ शब्द गढ़ा था। उस समय पूरी दुनिया में इस्लामी…
