Author: दिनरात खबर

मुंबई/नई दिल्‍ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने नीतिगत दर रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई ने रेपो रेट को 5.50 फीसदी पर बरकरार रखा है। इसके साथ ही रिजर्व बैंक ने वित्‍त वर्ष 2025-26 के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर अनुमान को 6.5 फीसदी पर यथावत रखा है। वहीं, खुदरा महंगाई दर का अनुमान घटाकर 3.1 फीसदी कर दिया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को यहां मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की 4 से 6 अगस्त तक चली तीन दिवसीय समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए इसकी घोषणा की।…

Read More

वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर खूब चर्चा में हैं। इस फिल्म में पहली बार उनकी जोड़ी नवोदित अभिनेत्री मेधा राणा के साथ बनी है, जो इस प्रोजेक्ट के जरिए बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रही हैं। वरुण और मेधा ने फिल्म के लिए अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। अब जब फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज़ नज़दीक आ रही है, दोनों कलाकारों ने अमृतसर पहुंचकर स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। यह पल उनके लिए खास रहा क्योंकि यह मेधा की डेब्यू फिल्म भी है और वरुण…

Read More

मॉन्ट्रियल। जापान की पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 और चार बार की ग्रैंड स्लैम विजेता नाओमी ओसाका ने मंगलवार रात कनाडियन ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली। उन्होंने 10वीं वरीयता प्राप्त एलीना स्वितोलिना को महज 6-2, 6-2 से हराकर टूर्नामेंट में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को जारी रखा। सेमीफाइनल में अब ओसाका का सामना 16वीं वरीय क्लारा टॉसन से होगा, जिन्होंने दिन के पहले क्वार्टरफाइनल में छठी वरीयता प्राप्त मैडिसन कीज़ को 6-1, 6-4 से हराकर चौंका दिया। ओसाका, जो 2022 में मियामी ओपन के फाइनल के बाद पहली बार किसी डब्ल्यूटीए 1000 सेमीफाइनल में पहुंची हैं, 2023 में बेटी शाई…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के एक उपनिरीक्षक (एसआई) को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया। यह मामला उत्तरी दिल्ली के एक थाने का है, जहां पर तैनात एसआई विजय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति से उसके चचेरे भाई को गिरफ्तार न करने और उसे अग्रिम जमानत दिलाने में मदद करने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। सीबीआई के मुताबिक, शिकायत मिलने पर सीबीआई ने 5 अगस्त को एसआई विजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू…

Read More

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर बातचीत कर उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने केन्द्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि राज्य सरकार राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता के साथ जुटी हुई है। लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण कुछ क्षेत्रों में कठिनाइयां आ रही हैं लेकिन सभी संबंधित एजेंसियां समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं।मुख्यमंत्री धामी, धराली बाजार, हर्षिल एवं…

Read More

रांची। झारखंड के गुमला जिले की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मंगलवार देर रात पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया ( पीएलएफआई) के कमांडर मार्टिन केरकेट्टा को मार गिराया है। केरखेट्टा पर 15 लाख रुपए का इनाम भी घोषित था। गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के पारही जंगल के चंगाबाड़ी में हुई मुठभेड़ में उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया है। एसपी हरिश बिन जमा को कामडारा थाना क्षेत्र के चंगाबाड़ी ऊपरटोली में पीएलएफआई उग्रवादी के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर एक टीम गठित कर अभियान शुरू किया गया। जैसे ही…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने कहा कि भारत का शुल्क (टैरिफ) बहुत ज्यादा है। इसलिए अमेरिका उसके साथ कम व्यापार करता है। उन्होंने कहा कि इसलिए अमेरिका के लिए भारत अच्छा व्यापारिक साझेदार नहीं है। द व्हाइट हाउस ने अपने समाचार प्रभाग में सीएनबीसी को दिए राष्ट्रपति ट्रंप के साक्षात्कार के मुख्य अंश पांच अगस्त को प्रसारित किए हैं। इनमें यह बात कही गई है।ट्रंप ने कहा कि भारत हमारे साथ बड़ा व्यापार करता है। अमेरिका उस अनुपात में भारत के साथ काफी कम व्यापार करता है। उन्होंने कहा, ” इसलिए मैं 25 फीसद टैरिफ पर सहमत…

Read More

नई दिल्ली। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को यहां के सर गंगाराम अस्पताल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेताओं ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ढांढस बंधाया। इसके बाद दोनों नेताओं ने हेमंत को गले लगा लिया। दोनों नेताओं ने शिबू सोरेन के निधन को झारखंड की राजनीति और आदिवासी समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। खरगे और राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सर गंगा राम अस्पताल में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी। दोनों नेताओं ने उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। प्रधानमंत्री ने अस्पताल में शिबू सोरेन के पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। बाद में प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स पर पोस्ट में लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं…

Read More

रांची। झारखंड सरकार ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषित की है। झारखंड में इस दौरान कोई भी सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। शोक की अवधि तक राष्ट्रीय झंडा आधा झुका रहेगा। चार और पांच अगस्त को राज्य के सभी सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे। इस संबंध में सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग की ओर से पत्र जारी किया गया है।

Read More