Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

ट्रंप और राहुल गांधी का ‘डेड इकोनॉमी’ वाला बयान गलत, आईएमएफ के आंकड़े जाने…

दिनरात खबरBy दिनरात खबरAugust 2, 2025 देश-दुनिया No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

अपने अजीबोगरीब बयानों के लिए पहचाने जाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा कि भारत और रूस डेड इकोनॉमी हैं। उनके इस बयान का लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने समर्थन किया और कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बिल्कुल सही कहा है।

भारत में लोगों को यह बात समझ नहीं आई कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ऐसा बयान क्यों दे दिया? उनके बयान के पीछे क्या आधार है? इतना ही नहीं ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने के अलावा रूस से कारोबार करने पर पेनल्टी लगाने की भी घोषणा कर दी।

भारत का क्या कहना है?
भारत सरकार पिछले कुछ सालों में लगातार कहती रही है कि उसने अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया भर के देशों के बीच अच्छी तरक्की की है और छलांग लगाई है। ट्रंप के बयान के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी में 11 नंबर को पीछे छोड़कर टॉप फाइव में शामिल हो गया है। गोयल ने कहा कि भारत वैश्विक विकास में लगभग 16% का योगदान दे रहा है और पिछले 11 सालों में हमारे निर्यात में लगातार वृद्धि हुई है। मोदी सरकार का यह भी कहना है कि कुछ सालों में ही भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा।

अमेरिका चार और भारत 12 गुना बढ़ा
अंतरष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पिछले 30 सालों (1995 से) के आंकड़ों के अनुसार अमेरिका तब के मुकाबले चार गुना बड़ा हुआ है जबकि भारत की इकोनॉमी 1995 के मुकाबले 12 गुना बढ़ गई है। जापान की जीडीपी 1995 की तुलना में कम हो गई है। ब्रिटेन की जीडीपी 3 गुना से भी कम और जर्मनी तो दोगुनी भी नहीं हुई।

See also  गर्मी से बिगड़ी हालत, गुलाम नबी आजाद बोले- अब बेहतर महसूस कर रहा हूं

1995 में भारत की इकनॉमी अमेरिका की इकनॉमी का 5% थी जबकि 2025 में यह लगभग 14% हो जाएगी। पिछले 30 सालों में अमेरिका के मुकाबले केवल तीन ही इकोनॉमी आकार में बढ़ी हैं। इनमें चीन, भारत और रूस का नाम शामिल है। हालांकि 2011-12 के बाद भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट में गिरावट आ रही है।

जीडीपी ग्रोथ रेट नहीं बढ़ रही
2014 से भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 6% के आसपास ही रही है और भारत चीन जैसी ग्रोथ रेट को हासिल नहीं कर सका है। 2014 में भारत की GDP 2.1 ट्रिलियन डॉलर थी, जिसके 2025 में 4.1 ट्रिलियन डॉलर होने का अनुमान है जबकि चीन 2004-2008 के बीच सिर्फ 4 साल में 1.9 ट्रिलियन डॉलर से 4.6 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े पर पहुंच गया।

ट्रंप के बयान का जवाब यही है कि भारत की इकोनॉमी डेड इकोनॉमी नहीं है। आईएमएफ के पिछले 30 साल के आंकड़े इस बात को बताते हैं कि भारत दुनिया भर में तेजी से बढ़ती इकोनॉमी में से एक है। हालांकि अभी भी बेरोजगारी, कृषि क्षेत्र सहित तमाम मामलों में भारत को बहुत काम करने की जरूरत है लेकिन सच यही है कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.