नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों में बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्ष के हंगामे के कारण शुक्रवार को कोई कामकाज नहीं हो सका और एक-एक बार के स्थगन के बाद कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गयी। राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही पहले 12 बजे तक और फिर सोमवार सुबह 11 बजे तक लिए स्थगित कर दी गयी। दूसरी ओर लोकसभा में कार्यवाही पहले 2 बजे और बाद में सोमवार के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा में पूर्वाह्न 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही बिहार के संदर्भ…
Author: दिनरात खबर
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे चुनावी मोड में चल रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार उन्होंने शिक्षा विभाग के अंतर्गत मध्याह्न भोजन में कार्यरत रसोइयों के मानदेय में दोगुनी वृद्धि करते हुए 1650 रूपये से 3300 रूपये किए जाने की घोषणा की। अपने एक्स हैंडिल से उन्होंने पोस्ट कर बताया है कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में रसोइयों, रात्रि प्रहरियों तथा शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसे ध्यान में रखते हुए इन कर्मियों की मानदेय राशि में सम्मानजनक वृद्धि करते हुए इसे दोगुना करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग…
वॉशिंगटन। अमेरिका की तरफ से आयात किए जाने वाले भारतीय उत्पादों पर 25 फीसदी टैरिफ का आदेश अब 07 अगस्त से प्रभावी होगा।व्हाइट हाउस ने 1 अगस्त की डेडलाइन खत्म होने से कुछ घंटे पहले इसकी घोषणा की। इससे पहले 25 फीसदी टैरिफ का आदेश 1 अगस्त से लागू होना था। भारत सहित दुनिया के कई देशों पर अमेरिका ने नए टैरिफ लगाए हैं जो 7 अगस्त से लागू होंगे। इसके तहत भारत पर 25 प्रतिशत, कनाडा पर 35 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है। रूस से हथियार और तेल की खरीद को लेकर भारत के खिलाफ़ अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने…
रांची। राज्यपाल संतोष गंगवार गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित एम्स, देवघर के प्रथम दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए रेल मार्ग से सुबह देवघर पहुंचे।राज्यपाल के देवघर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक अजित पीटर डुंगडुंग एवं रेलवे के वरीय अधिकारियों ने स्वागत किया।
नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह अगले उप सेना प्रमुख (वीसीओएएस) होंगे। मौजूदा उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि सेना में 39 वर्षों की सेवा के बाद गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। नए वीसीओएएस 01 अगस्त को अगले उप सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण करेंगे। उन्हें लेबनान और श्रीलंका में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में विदेशी युद्ध का अनुभव है।अगले उप सेना प्रमुख भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र हैं और उन्हें दिसंबर, 1987 में 4 पैरा (विशेष बल) में कमीशन दिया गया था। लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेन्द्र सिंह 01 अगस्त को अगले उप सेना प्रमुख का पदभार ग्रहण…
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी रोमांटिक ड्रामा ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। रिलीज़ के पहले ही दिन से फिल्म ने जिस रफ्तार से कमाई शुरू की, उसने हर किसी को चौंका दिया। एक ओर जहां फिल्म हर दिन नया रिकॉर्ड कायम कर रही है, वहीं दूसरी ओर अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। इन दोनों कलाकारों को फिल्म ने रातों-रात एक नई पहचान दिला दी है। अब ‘सैयारा’ के रिलीज़ के 13वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आए हैं, जो एक बार फिर साबित करते…
मियामी गार्डेंस (फ्लोरिडा)। इंटर मियामी के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने दो शानदार असिस्ट करते हुए अपनी टीम को लीग्स कप 2025 के पहले मुकाबले में बुधवार (भारतीय समयानुसार गुरुवार) को एटलस के खिलाफ 2-1 की रोमांचक जीत दिलाई। यह मेसी का पहला मैच था, जब वह और उनके साथी खिलाड़ी जोर्डी अल्बा, एमएलएस ऑल-स्टार गेम में शामिल न होने के कारण लगे एक मैच के निलंबन के बाद मैदान में लौटे। मेसी ने मुकाबले के अंतिम सेकंडों में मार्सेलो वाइगांट को निर्णायक गोल के लिए असिस्ट किया, जिसने इंटर मियामी को जीत दिलाई। मैच का पहला गोल 58वें मिनट में…
पटना। बिहार के जमुई-लखीसराय सीमा पर गुरुवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक से सीएनजी ऑटो टकरा गई है, जिससे इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिन तीन छात्रों की मौत हुई वे किसी परीक्षा में शामिल होने के लिए ट्रेन पकड़ने लखीसराय जा रहे थे। तेतरहाट थाना अध्यक्ष मृत्यृजंय कुमार ने बताया कि आज सुबह हुई इस दुर्घटना में मृतक छात्रों की पहचान समस्तीपुर जिला के पंकज कुमार, सरोज कुमार और नालंदा के साहिल कुमार के रूप में हुई है। तीनों एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र थे। पुलिस के मुताबिक गुरुवार…
देवघर। सावन माह में देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब लगातार उमड़ रहा है। गुरुवार तड़के 04:15 बजे से मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया। श्रद्धालुओं को बीएड कॉलेज से तिवारी चौक, शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क, क्यू कॉम्प्लेक्स होते हुए जिला प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा के बीच जलार्पण कराया जा रहा है।बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में शिवभक्तों की गूंज है। कांवड़िए कतारबद्ध होकर बाबा का जयघोष करते हुए जलार्पण कर रहे हैं। सुल्तानगंज से जल लेकर 105 किलोमीटर पैदल यात्रा कर देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंच कर…
एनआईए कोर्ट ने मालेगांव विस्फोट मामले में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित और अन्य सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। साध्वी प्रज्ञा और पुरोहित के अलावा मेजर (रिटायर्ड) रमेश उपाध्याय, सुधाकर चतुर्वेदी, अजय रहीरकर, सुधाकर धर द्विवेदी उर्फ शंकराचार्य और समीर कुलकर्णी भी आरोपियों में शामिल हैं। 29 सितंबर, 2008 को रमजान के महीने में मुस्लिम बहुल इलाके मालेगांव के भीकू चौक में बम धमाका हुआ था। इसमें छह लोगों की मौत हो गई थी और 101 लोग घायल हो गए थे। न्यायाधीश ए.के. लाहोटी ने आदेश दिया है कि विस्फोट के सभी छह पीड़ित परिवारों को…
