Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

वाराणसी में मंच से पीएम मोदी का संदेश, ‘महादेव के आशीर्वाद से पहलगाम हमले का बदला पूरा,

दिनरात खबरBy दिनरात खबरAugust 2, 2025 देश-दुनिया No Comments4 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

वाराणसी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने वाराणसी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को भगवान महादेव को समर्पित किया और कहा कि महादेव के आशीर्वाद से उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया है।

प्रधानमंत्री मंच से जहां व‍िरोध‍ियों को ललकारते नजर आए तो उन्‍होंने कुछ ब‍िंंदुओं को प्रमुखता से उभारा। इन ब‍िदुओं में देश की अर्थव्‍यवस्‍था को तीसरा स्‍थान देने के ल‍िए प्रयासों से लेकर आम जनता के ल‍िए उपायों की भी रूपरेखा प्रस्‍तुत की। यह वो अहम ब‍िंंदु हैं ज‍िनपर आपको गर्व भी होगा। पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने कहा क‍ि –

1- देशह‍ित में हर पल हर बार हर जगह एक भाव जगाना होगा। हम स्‍वदेशी का संकल्‍प लेंगे। हम कौन सी चीजों को खरीदेंगे कौन से तराजू से तौलेंगे। अब हम कुछ भी खरीदें तो एक तराजू होना चाहि‍ए ज‍िसे बनाने में क‍िसी भारतीय का पसीना बहा है। भारत के लोगों द्वारा बनी हमारे ल‍िए वह स्‍वदेशी है।

2- हम संकल्‍प लें क‍ि हम मेक इन इंड‍िया उत्‍पाद कों लेंगे, नए सामान लेंगे तो हमारे घर में वह स्‍वदेशी ही होगा। यह ज‍िम्‍मेदारी हर देश वाले को लेना होगा। दुकानदारों से आग्रह है क‍ि जब दुन‍िया अस्‍थ‍िरता के माहौल से गुजर रही है तो स्‍वदेशी माल ही बेचेंगे। स्‍वदेशी माल बेचने का संकल्‍प देश की सच्‍ची सेवा होगी। दीवाली आएगी, शाद‍ियों का समय आएगा हर पल स्‍वदेशी ही खरीदेंगे। सबके प्रयास से व‍िकस‍ित भारत का सपना पूरा होगा।

3- क‍िसानों की उपज सुरक्ष‍ित रहे इसके ल‍िए सरकार हजारों नए गोदाम बनवा रही है। व‍िकस‍ित कृष‍ि संकल्‍प अभ‍ियान में लैब से लैंड तक योजनाएं पहुंची और सवा करोड़ क‍िसानों से सीधा संवाद हुआ।

See also  JAC 12th Result 2025: छात्राओं का दबदबा, साइंस और कॉमर्स टॉपर बनीं बेटियां

4- गांव में काम करने वाली गरीब पर‍िवार की बहनें लखपत‍ि दीदी बन जाएं तो बहुत बड़ा काम होगा। लाखों बहनों की आय में इजाफा हुआ है। सरकार कृष‍ि से जुड़ी आधुन‍िक शोध को बढ़ावा द‍िया जा रहा है। केंद्र की योजनाओं का लाभ आप लोगों तक पहुंचे इसल‍िए आपकी मदद चाह‍िए। कृष‍ि और लखपत‍ि दीदी से मह‍िलाओं को जोड़ने का लक्ष्‍य है, तीन करोड़ लखपत‍ि दीदी बनाने का सरकार का लक्ष्‍य है। तीन करोड़ से आधा लक्ष्‍य पूरा हो चुका है।

5- सेवापुरी में महात्‍मा गांधी का सपना साकार हुआ। काशी के बुनकरों के साथ भदोही के बुनकर भी जुड़ रहे हैं। बनारसी स‍िल्‍क और भदोही के कारीगरों को फायदा होगा।

6- आज अर्थव्‍यवस्‍था आशंकाओं से गुजर रही है। दुन‍िया के देश अपने अपने हि‍तों पर फोकस कर रहे हैं। भारत को दुन‍िया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बनने जा रहा है। देश को अपने आर्थ‍िक हि‍त को लेकर सजग रहना है। क‍िसान, लघु उद्योग, युवाओं के रोजगार हमारे ल‍िए सर्वोपर‍ि है।

7- लखनऊ में यूपी ड‍िफेंस कार‍िडोर बन रहा है ब्रह़मोस क्रूज बन रहा है। यूपी में बने हथ‍ियार सेना की ताकत बनेंगे। यह सैन्‍य शक्‍त‍ि की बात सुनकर आपको गर्व नहीं होता। अगर पाक‍िस्‍तान ने फ‍िर ऐसा क‍िया तो यूपी में बनी म‍िसाइल आतंक‍ियों को तबाह कर देंगी। आज यूपी ज‍ितनी तेजी से व‍िकास कर रहा है।

8- आपरेशन स‍िंंदूर के दौरान भारत के स्‍वदेशी हथ‍ियार की ताकत दुन‍िया ने देखी है। एयर ड‍िफेंस स‍ि‍स्‍टम, म‍िसाइल और ड्रोन ने आत्‍मन‍िर्भर भारत को दुन‍िया के सामने स‍िद्ध क‍िया है।

9- आतंकि‍यों के नष्‍ट होने से आपको गर्व होगा। हमारी क्रूज म‍िसाइलों ने आतंक के हेडक्‍वार्टर को खंडहर बना द‍िया। पाक के कई एयरवेज आज भी आइसीयू में पड़े हैं।

See also  `द बंगाल फाइल्स' पश्चिम बंगाल में नहीं हो पा रही रिलीज, निर्माता ने राष्ट्रपति से लगाई गुहार

10- जनधन योजना के तहत देश में 55 करोड़ गरीबों के खाते खोले गए। ज‍िनको बैंक का दरवाजा नहीं नसीब था वहां यह योजना काम कर रही है। इस योजना को हाल में ही दस साल पूरे हुए हैं। बैंक‍िंंग क्षेत्र का न‍ियम है कि‍ दस साल बाद बैंक खातों का दोबारा केवाइसी करवाना जरूरी होता है। आप बैंक में जाएं करें या न करें पहले आपको करना है।

 

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.