Author: दिनरात खबर

गिरिडीह। गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी अपने संसदीय क्षेत्र में होनेवाले शिलान्यास और उद्घाटन में अपनी उपेक्षा से नाराज हैं। उन्होंने इसकी शिकायत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से करते हुए बोकारो जिले के उपायुक्त जाधव विजया नारायण राव, ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण की औद्योगिक निगम ओएनजीसी के अधिकारियों के खिलाफ में विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाया है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को पत्र लिखकर पूरी जानकारी देते हुए यह प्रस्ताव लाया है। योजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन में उपेक्षा से बिफरे गिरिडीह सांसद, लाया डीसी व अन्य…

Read More

पश्चिम सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में शुक्रवार से जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चला रही है। ‘झारखंड खैनी’ ब्रांड से जुड़े दो प्रमुख कारोबारियों के ठिकानों पर यह कार्रवाई लगातार 18 घंटे से जारी है, जिसमें कई दस्तावेजों की जांच की जा रही है। चाईबासा के दो बड़े कारोबारियों—नितिन प्रकाश और पंकज चिरानिया—के ठिकानों पर जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने शुक्रवार से छापेमारी शुरू की। टीम छह गाड़ियों में सवार होकर पहुंची और अलग-अलग स्थानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की, जो शनिवार तक भी जारी रही। जानकारी के अनुसार, नितिन प्रकाश के नीमडीह स्थित…

Read More

पलामू। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दमदमी सोहेया पहाड़ के समीप क्रशर प्लांट में खड़ी एक पोकलेन में शुक्रवार रात एक पल्सर बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने आग लगा दी। पोकलेन की कीमत करीब 80 लाख बताई जा रही है। घटना रात्रि करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। रात्रि में ही क्रशर प्लांट के मालिकों ने हुसैनाबाद थाना पुलिस की मदद से दमकल की गाड़ी बुलाकर आग पर काबू पाया। घटना के संबंध में प्लांट के मुंशी ने बताया कि रात में अंधेरे की वजह पूरा समझ में नहीं आया। मगर इतना दिखा कि एक…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर) शहर के दैनिक भोगी मजदूरों ने पिछले दो दिनों से काम का बहिष्कार कर दिया है। उनकी मुख्य मांग है कि उन्हें एक स्थाई स्थान उपलब्ध कराया जाए, जहां वे रोजी-रोटी की तलाश कर सकें और उनके दैनिक मेहनताना में बढ़ोतरी की जाए। मजदूरों का कहना है कि महंगाई बढ़ गई है, लेकिन उनकी मजदूरी में कोई इजाफा नहीं हुआ। मानगो गोलचक्कर, आजाद नगर थाना क्षेत्र के चेपा पुल और रोड नंबर 15 जैसे कई चौक-चौराहों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में मजदूर काम की तलाश में खड़े रहते हैं। महिला मजदूरों (रेजा) को 300 से…

Read More

पलामू। पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के जमारी गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 13 साल की एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में 40 वर्षीय एक पोकलेन ड्राइवर की ग्रामीणों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को इलाज के लिए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी ड्राइवर का बयान दर्ज किया है। नाबालिग बच्ची को भी मेडिकल जांच के लिए भेजने की तैयारी चल रही है। आरोपी ड्राइवर की पहचान बिहार के हाजीपुर…

Read More

चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम): झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने नोवामुंडी क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि नोवा मेटल्स कंपनी की बंद पड़ी आयरन माइंस और क्रेशर इकाइयों से अवैध रूप से लोहा और आयरन स्लैग निकाला जा रहा है, जिसे ओडिशा सहित अन्य राज्यों में बेचा जा रहा है। मधु कोड़ा ने स्थानीय लोगों और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर स्वयं जांच की और शुक्रवार की रात नोवामुंडी क्षेत्र में छह ट्रकों को अवैध आयरन स्लैग के साथ पकड़ा। इन ट्रकों के पास किसी भी तरह का वैध…

Read More