भागलपुर,: पुलिस जिला नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी पंचायत के सोहड़ा गांव के समीप शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मरने वाले की पहचान मदरौनी के रहने वाले छोटू रजक (27) के तौर पर हुआ है। उनका शव इलाके के महंत बाबा स्थान के पास पड़ा हुआ था। शव को गमछी से ढक दिया गया था। जब पूजा करने के लिए आज लोग मंदिर पहुंचे तो उनका शव देखा। फिर लोग वहां जमा हो गए। गमछी हटाया तो शव लहूलुहान स्थिति में था। गला रेता हुआ था। इसके बाद इलाके में घटना की जानकारी…
Author: दिनरात खबर
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के धराली आपदा के चौथे दिन शुक्रवार सुबह कुल 80 लोगों को प्रभावित क्षेत्रों से आईटीबीपी मातली हेलीपैड पर पहुंचाया गया। जहां से सभी लोगों को उनके गंतव्य तक सुविधानुसार भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ग्राउंड जीरो पर राहत और बचाव दलों के साथ मौजूद हैं। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि शुक्रवार सुबह से यूकाडा के हेलीकॉप्टर फंसे हुए लोगों को निकालने के अलावा उपकरणों और खाद्य सामग्री को प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाने में जुटे हैं। सुबह साढ़े नौ बजे यूकाडा के 39 हेलीकॉप्टरों की सार्टी…
रांची। देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब लगातार उमड़ रहा है। शुक्रवार तड़के 04:09 बजे से मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया। सभी श्रद्धालुओं को बीएड कॉलेज से तिवारी चौक, शिवराम झा चौक, नेहरू पार्क, क्यू कॉम्प्लेक्स होते हुए जिला प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा के बीच जलार्पण कराया जा रहा है। सभी कांवड़िए कतारबद्ध होकर बाबा का जयघोष करते हुए जलार्पण कर रहे है। कांवड़िये सुल्तानगंज से जल लेकर 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर देवघर…
कुलगाम। कुलगाम के देवसर के अखल गाँव में चल रहा आतंकवाद विरोधी अभियान शुक्रवार को अपने आठवें दिन में प्रवेश कर गया। सुरक्षा बल के जवानों ने इलाके की कड़ी घेराबंदी कर रखी है। हालाँकि सुबह से कोई नई गोलीबारी की खबर नहीं है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रात में भारी गोलीबारी और कई विस्फोट हुए। स्थिति नियंत्रण में है और अभियान अपने अंतिम चरण में है। पिछले सप्ताह शुरू हुए इस अभियान को हाल के वर्षों में कश्मीर में सबसे लंबे आतंकवाद विरोधी अभियानों में से एक बताया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि गाँव के आसपास…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर नवनिर्मित कर्तव्य भवन-3 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल भी उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बताया कि यह भवन 1.5 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है और इसमें कुल 850 कार्यालय कक्ष हैं। भवन में दो बेसमेंट और भूतल सहित सात मंजिलें हैं। यह भवन सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत बनने वाले दस कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरियट भवनों में से पहला है। शेष भवनों का निर्माण कार्य 31 दिसंबर 2025 तक पूरा किया जाएगा और सभी…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के ऐतिहासिक बांस घाट क्षेत्र में प्रस्तावित “बिहार गौरव उद्यान – वेस्ट टू वंडर थीम पार्क” का विधिवत शिलान्यास बुधवार काे किया। यह पार्क भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की स्मृति को समर्पित होगा और उनकी 65 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा यहां स्थापित की जाएगी। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री नितिन नवीन, नगर आवास विकास मंत्री जीवेश मिश्रा, तथा कई कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार अब तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। अब निवेशक बिहार की ओर आकर्षित हो…
पटना। बिहार में इन दिनों गंगा समेत सभी नदियां उफान पर हैं। बक्सर से लेकर पटना, भागलपुर और समस्तीपुर तक नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार जा चुका है। इससे कई इलाकों में पानी अब घरों में घुसने लगा है। मौसम विभाग ने पटना में आगामी 24 घंटों के लिए मानसून सक्रिय रहने का अनुमान जताया है। साथ ही राज्य के 19 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।लगातार हो रही बारिश से बक्सर में गंगा नदी बुधवार सुबह 6:00 बजे खतरे के स्तर 60.32 मीटर से 0.53 मीटर ऊपर और अपने पिछले उच्च जल…
पश्चिम सिंहभूम। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी को पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सिविल कोर्ट स्थित एमपी-एमएलए की विशेष अदालत से राहत मिल गयी है। अदालत ने उन्हें चेट स्पीच मामले में सशर्त जमानत दे दी है।एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में बुधवार को राहुल गांधी की यह पेशी वर्ष 2018 के एक विवादास्पद भाषण को लेकर दर्ज हेट स्पीच और आपराधिक मानहानि के मुकदमे के सिलसिले में हुई। राहुल की पेशी विशेष न्यायाधीश सुप्रिया रानी तिग्गा की अदालत में हुई। राहुल गांधी के अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा और दीपांकर रॉय ने अदालत में जमानत के लिए अर्जी…
पलामू। जिले के पांडू प्रखंड क्षेत्र के कजरूखुर्द गांव में बुधवार सुबह एक हादसे में छह वर्षीय मासूम की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान इंदल सिंह के रूप में हुई है, जो अजित सिंह का पुत्र था।मिली जानकारी के अनुसार इंदल सिंह अपने दोस्तों के साथ गांव के पास बह रही बांकी नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान गहराई का अंदाज़ा न लग पाने के कारण वह पानी में डूबने लगा और बहते हुए लगभग एक किलोमीटर दूर चला गया। गांव के ही एक व्यक्ति की नजर उस पर पड़ी, तो तत्काल उसे…
पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले में बुधवार सुबह लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक प्रेमी युगल ने जंगल के एक पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली। यह घटना पटमदा थाना के पोकलाबेड़ा गांव के पास बुधवार को घटी, जहां दोनों के शव एक नीम के पेड़ पर अलग-अलग दुपट्टों के सहारे लटकते पाए गए। शवों से बदबू आने के कारण अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत दो दिन पहले ही हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम…
