नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। गुरुवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की 7,154 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 33 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत दर्ज की गई। इनमें से एक मध्यप्रदेश और दो महाराष्ट्र में मौत हुई है। वहीं कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 9556 है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक लगभग सभी राज्यों में कोरोना के सक्रिय मामलों में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। केरल में सबसे अधिक…
Author: दिनरात खबर
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को रियल एस्टेट स्कीम से जुड़े 2,700 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़े पैमाने पर कार्रवाई की। केंद्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली, राजस्थान और गुजरात में करीब 24 ठिकानों पर छापेमारी की है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि ईडी की जांच रेड नेक्सा एवरग्रीन नामक रियल एस्टेट योजना से संबंधित बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़ी हुई है। केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम ने राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, सीकर और झुंझुनू सहित कई शहरों में छापेमारी की है। इसके साथ ही अहमदाबाद (गुजरात) और दिल्ली के कुछ हिस्सों…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने बांग्लादेश में रबींद्रनाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़ की घटना की कड़ी निंदा की है। पार्टी प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने कहा कि बांग्लादेश से जुड़े इस पूरे मामले को सरकार ने बड़ी ही संवेदनशीलता से लिया है। डॉ. पात्रा ने गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रबींद्रनाथ टैगोर ने दो राष्ट्रों के राष्ट्रगान को लिखा। भारत के राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ को रबिन्द्रनाथ जी की कलम ने ही संजोया। बांग्लादेश के राष्ट्रगान को भी उन्होंने ही लिखा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घर पर हाल ही में हमला किया…
रांची: झारखंड के विभिन्न जिलों में पिछले तीन- चार दिनों से बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान बढ़कर 34 डिग्री और उमस अधिकतम 96 प्रतिशत दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने 14 जून से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। इससे तापमान और उमस में कमी आने की आशंका है। फिलहाल दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून मुंबई, अहिल्यानागर, आदिलाबाद और ओडिशा के पुरी में सक्रिय है। इसके झारखंड में 15 जून के बाद ही पहुंचने की संभावना…
चतरा। पुलिस ने 12 घंटे तक सर्च अभियान चलाकर अफीम से ब्राउन शुगर बनाने की मिनी फैक्ट्री पकड़ा है। पुलिस को ड्रग्स सप्लायरों के नेटवर्क का भी पता चला है। चतरा जिले के पत्थलगडा बस्ती के एक मकान में पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त अभियान चला कर भारी मात्रा में कैश और प्रतिबंधित मादक अफीम, ब्राउन शुगर और केमिकल बरामद किया है। गुरूवार दोपहर तीन बजे से लेकर देर रात 2:30 बजे तक सर्च अभियान चलाया। लगभग 12 घंटे से तक पत्थलगडा, तेतरिया और लेंबोईया गांव में अभियान चलाया। ब्राउन शुगर बनाने के मास्टर माइंड की गिरफ्तारी की सूचना मिल…
अभिनेता, निर्देशक अरबाज खान 57 साल की उम्र में दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। उनकी दूसरी पत्नी शूरा खान प्रेग्नेंट हैं। कुछ दिनों पहले अरबाज और शूरा को साथ में देखा गया था। इस बार शूरा का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा था और अरबाज उनका ख्याल रख रहे थे। मलाइका से तलाक के छह साल बाद अरबाज की जिंदगी में शूरा के रूप में प्यार वापस आया। अब दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी के अगले पड़ाव के लिए तैयार हैं। क्या शूरा गर्भवती है? क्या आप पिता बनने वाले हैं? आख़िरकार, इन सवालों पर अरबाज खान इसका…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार चार दिन तक गिरावट का सामना करने के बाद आज सोने के भाव में तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 770 रुपये से लेकर 840 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। कीमत में आए उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 98,410 रुपये से लेकर 98,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 90,210 रुपये से लेकर 90,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोना के विपरीत चांदी के…
लंदन। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के पहले दिन का खेल गेंदबाजों के नाम रहा। लंदन के ओवल मैदान पर खेले जा रहे इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में कुल 14 विकेट गिरे, जिससे मुकाबले का रोमांच और भी बढ़ गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 212 रन पर सिमट गई, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने स्टंप्स तक 4 विकेट पर 43 रन बनाए हैं। अफ्रीकी टीम अब भी 169 रन पीछे है। ऑस्ट्रेलिया की लड़खड़ाती शुरुआत, स्मिथ-वेबस्टर ने संभाली पारी टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने गेंदबाजी का फैसला किया और कगिसो रबाडा व मार्को यानसेन की अगुवाई…
वाशिंगटन। अमेरिका ने ईरान से बढ़ते तनाव के बीच इराक, बहरीन और कुवैत से अपने कुछ राजनयिकों और सैन्य अधिकारियों और उनके परिवारों को वापस बुलाया है। अमेरिकी विदेश विभाग और रक्षा विभाग ने बुधवार को मध्य पूर्व के आसपास के स्थानों से गैरजरूरी कर्मियों के प्रस्थान की व्यवस्था करने का प्रयास किया। सीएनएन की खबर के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका के रुख में अचानक बदलाव का कारण क्या है। इस पर एक रक्षा अधिकारी ने कहा कि यूएस सेंट्रल कमांड इस समय मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव की निगरानी कर रहा है। उसे लग रहा…
पटना। बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र अन्तर्गत माधोपुर-चिकनी गांव में बुधवार देर रात पिता ने अपने दो बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में तीन वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। आरोपित पिता घटना के बाद फरार है। पुलिस के मुताबिक कुढ़नी थाना क्षेत्र के माधोपुर चिकनी वार्ड संख्या-9 निवासी दिलीप पंडित का बुधवार देर रात अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दिलीप ने अपने दो मासूम बच्चों पर…
