रांची। झारखंड में 15 जून के बाद गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलेगी। राज्य में दक्षिणी-पश्चिम मानसून के 20 जून के आसपास पहुंचने की संभावना है। इसके पूर्व राज्य भर में प्रचंड गर्मी और उमस रहेगा। हालांकि इस दौरान राज्य के विभिन्न इलाकों में छिटफुट बारिश हो सकती है। इससे तापमान में कमी आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी यह जानकारी मौसम विभाग ने शुक्रवार को दी। विभाग की ओर से बताया गया कि 15 से 18 जून तक झारखंड के विभिन्न जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके अलावा 14 जून को…
Author: दिनरात खबर
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को कदमा थाना क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार दास को एक लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह निर्णय वरीय पुलिस अधीक्षक ने नगर पुलिस अधीक्षक की जांच रिपोर्ट के आधार पर लिया। पीड़िता दुर्गा कुमारी ने आरोप लगाया कि वह एक मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने थाना पहुंची थीं, जहां पदाधिकारी सुनील कुमार दास ने एफआईआर के बदले एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की। पुलिस पदाधिकारी ने उन्हें बार-बार थाना…
नई दिल्ली। भारत ने ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत हालात पर बारीकी से नजर रखे हुए है, विशेष रूप से परमाणु ठिकानों पर हुए हमलों से जुड़ी खबरों पर। विदेश मंत्रालय ने दोनों पक्षों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के उकसावे से बचें और स्थिति को और अधिक न बिगाड़ें। भारत ने कहा कि मौजूदा संवाद और कूटनीतिक माध्यमों का उपयोग कर इस संकट को सुलझाने की कोशिश होनी चाहिए। बयान में यह भी कहा गया कि भारत के ईरान और…
तेहरान। इजराइल के हवाई हमलों से ईरान में हाहाकार मच गया है। इजराइल की सेना ने परमाणु ठिकानों को नष्ट करने के साथ कई सैन्य अफसरों और वैज्ञानिकों को मार गिराया है। इस पर इस्लामी क्रांति के नेता अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई ने शुक्रवार सुबह संदेश में तीखी प्रतिक्रिया दी । उन्होंने कहा कि ईरानी प्रतिशोध सहने के लिए इजराइल तैयार हो जाए। तेहरान टाइम्स अखबार के अनुसार, खामेनेई ने आधिकारिक संदेश में शुक्रवार सुबह तेहरान में इजराइल के हमलों में कम से कम चार ईरानी सैन्य अधिकारियों और परमाणु वैज्ञानिकों की हत्या का बदला लेने की कसम खाई। उन्होंने…
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में कल दोपहर बाद हुए हृदय विदारक विमान हादसे में 241 लोगों के मारे जाने की पुष्टि एअर इंडिया ने कर दी । अभी तक हादसे की आधिकारिक वजह नहीं पता चल सकी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने कहा कि आज तड़के करीब तीन बजे तक 81 से अधिक शव बरामद हुए हैं। 10 टीमें मौके पर हैं। दुर्घटनाग्रस्त उड़ान एअर इंडिया की ‘171 बोइंग 787-8’ है। यह विमान यहां सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया…
तेहरान। इजराइल ने आज तड़के ईरान में कई स्थानों पर बम बरसाए। इस हमले से ईरान सकते में है। बम धमाकों से राजधानी तेहरान के बाशिंदे सहम गए। ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार, इजराइल की सरकार ने शुक्रवार सुबह ईरान के रिहायशी इलाकों पर हमला किया। ईरान की राजधानी तेहरान में कई जोरदार धमाके सुने गए। इसके कुछ ही देरबाद इजराइली सरकार ने घोषणा की कि उसने ईरान के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया है। इजराइल में आपातकाल, तेल अवीव में बजे सायरन इस बीच अमेरिका के ‘एबीसी न्यूज’ चैनल की खबर में इजराइल के रक्षामंत्री इजराइल…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, “अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।” इससे पहले प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के…
नई दिल्ली/अहमदाबाद। गुजरात में भयावह विमान हादसे में 200 से अधिक लोगों की जान चली गई। अहमदाबाद एयरपोर्ट से एयर इंडिया का विमान गुरुवार को लंदन के लिए उड़ान भरने के दो मिनट बाद ही सरकारी बीजे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर छात्रावास से टकरा गया। हादसे के दौरान विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और क्रू सदस्यों समेत 242 लोग सवार थे। अहमदाबाद के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कनन देसाई ने बताया कि हादसे में 200 से अधिक लोगों के मारे जाने की पुष्ट हुई है। दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। एयरलाइन ने इसके…
नई दिल्ली। सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (एसडीएएल) ने पोखरण फायरिंग रेंज में अपने हाइब्रिड वीटीओएल यूएवी रुद्रास्त्र के परीक्षण पूरे कर लिए हैं। यह परीक्षण भारतीय सेना ने निर्धारित प्रदर्शन मापदंडों के अनुरूप किये, जिसमें वर्टिकल टेक ऑफ लैंडिंग शामिल थी। यूएवी ने डेढ़ घंटे में 170 किमी से अधिक दूरी तक जाकर मजबूत परिचालन क्षमता का प्रदर्शन करके मूल लॉन्च बिंदु पर सफलतापूर्वक वापस लौटा। भारत ने रक्षा प्रौद्योगिकी में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड (एसडीएएल) ने हाइब्रिड वर्टिकल टेक ऑफ एंड लैंडिंग यूएवी ‘रुद्रास्त्र’ विकसित किया है। एसडीएएल ने यूएवी…
पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लतारसिंका गांव में गुरुवार की सुबह पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मुफस्सिल थाना प्रभारी चंद्रशेखर के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान में पुलिस ने लगभग 5000 किलोग्राम जावा महुआ एवं 250 लीटर तैयार अवैध शराब को बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लतारसिंका गांव के आसपास बड़े पैमाने पर अवैध शराब के निर्माण और भंडारण का कार्य किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चंद्रशेखर के नेतृत्व में…
