अभिनेता और अभिनेत्रियों के पारिश्रमिक में कोई समानता नहीं है। अक्सर अभिनेताओं को अभिनेत्रियों से ज़्यादा भुगतान किया जाता है।हालांकि, आज के समय में हीरोइनों की अहमियत बढ़ गई है, लेकिन उनका पारिश्रमिक नहीं बढ़ा है। आज भी कई अभिनेत्रियां हीरो से कम फीस मिलने पर नाराज़गी जताती हैं। अभिनेत्री वामिका गब्बी ने भी इस बारे में सवाल उठाया है। पंजाबी सिनेमा में अपनी पहचान बना चुकीं वामिका गब्बी ने अब बॉलीवुड में भी एंट्री कर ली है। वामिका न सिर्फ अपनी खूबसूरती, बल्कि शानदार अभिनय से भी दर्शकों को प्रभावित कर रही हैं। बहुत कम लोगों को पता है…
Author: दिनरात खबर
मुंबई। भारत के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने गुरुवार को अपने पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने नेतृत्व के दृष्टिकोण को लेकर पूरी स्पष्टता और आत्मविश्वास दिखाया। 25 वर्षीय गिल इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ से अपनी कप्तानी की शुरुआत करने जा रहे हैं और उनका लक्ष्य है — टीम के भीतर विश्वास और पारदर्शिता की संस्कृति को विकसित करना। मुंबई में मीडिया से बात करते हुए गिल ने कहा, “मेरे पास कोई खास कप्तानी का स्टाइल नहीं है। जितना ज़्यादा खेलते हो, उतना ज़्यादा अनुभव आता है और आपकी अपनी शैली खुद सामने आती है। मेरे…
रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सिरमटोली फ्लाईओवर के लोकार्पण को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत पर निशाना साधा है। साथ ही कई सवाल भी खड़े किए हैं। मरांडी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को गुपचुप तरीके से सिरमटोली फ्लाईओवर का लोकार्पण किया, जिससे आदिवासी समाज ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह लोकार्पण पर्यावरण दिवस के दिन किया गया, लेकिन विडंबना यह रही कि प्रकृति और पर्यावरण के उपासक आदिवासी समाज की भावनाओं को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया। मरांडी ने…
पटना। उमस और गर्मी के बीच राजधानी पटना में शुक्रवार सुबह माैसम ने करवट ली। सुबह खिली धूप के बाद काले बादल छा गए और थाेड़ी ही देर में तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। सुबह 10 बजे के बाद लगभग आधे घंटे के लिए झमाझम बारिश हुई। हालांकि, कुछ समय बाद ही धूप निकल गयी, जिससे दोबारा उमस और गर्मी का एहसास हाेने लगा। इस बीच मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों के लिए तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि यह अलर्ट अगले कुछ घंटों तक…
गंगटोक। उत्तरी सिक्किम में फंसे पर्यटकों के लिए बचाव अभियान शुक्रवार सुबह से फिर से शुरू हो गया है। इस बीच, एमआई-02 और एमआई-41 हेलीकॉप्टरों ने सुबह दो चरणों में 36 लोगों को उत्तरी सिक्किम के छातेन से पाक्योंग ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे तक पहुंचाया। सबसे पहले एमआई-02 हेलीकॉप्टर ने पहले समूह में 17 लोगों को छातेन से पाकिम ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे तक सुरक्षित पहुंचाया। दूसरे चरण में 19 लोगों को लेकर एमआई-41 हेलीकॉप्टर ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे पर पहुंचा। वही हेलीकॉप्टर शेष बचे लोगों को लेने के लिए छातेन के लिए रवाना हो गया है। जिला सूचना अधिकारी, पाक्योंग ने बताया…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिनाब दरिया पर बने रेलवे के नायाब, अद्भुत और बेमिसाल चिनाब पुल को राष्ट्र को समर्पित कर दिया। पीएम मोदी ने चिनाब रेल ब्रिज का उद्घाटन किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने अंजी पुल का उद्घाटन भी किया। इसके बाद उन्होंने कटरा रेलवे स्टेशन से कटरा और श्रीनगर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। कटरा रेलवे स्टेशन से कटरा और श्रीनगर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन में सवार स्कूली बच्चों से बातचीत की। चिनाब नदी से 359 मीटर ऊपर बना…
नई दिल्ली: महंगाई दर में नरमी के बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने नीतिगत ब्याज दर (रेपो रेट) को 0.50 फीसदी घटाकर 5.50 फीसदी कर दिया है। रिजर्व बैंक गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज द्वैमासिक मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक के बाद यह एलान मुंबई में किया। आरबीआई के इस फैसले से होम लोन और कार लोन की ईएमआई कम होने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, ऐसा बैंकों की ओर से ब्याज दरों में कटौती के एलान के बाद ही हो पाएगा। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने एमपीसी बैठक में लिए गए निर्णय की…
बेंगलुरू,। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विजय समारोह के दौरान हुई भगदड़ मामले में पुलिस ने आरसीबी से संबंधित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि इवेंट कंपनी के तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। कर्नाटक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी आरोपितों से पूछताछ कर रहे हैं। चिन्नास्वामी भगदड़ मामले में बेंगलुरु की कब्बन पार्क पुलिस ने शुक्रवार को आरसीबी मार्केटिंग विभाग के प्रमुख निखिल सोसले को गिरफ्तार किया है, जबकि इवेंट कंपनी डीएनए इंस्टीट्यूट के सुनील मैथ्यू, किरण और सुमंत को हिरासत में लिया गया है। शेषाद्रिपुर अनुमंडल के एसीपी प्रकाश पुलिस…
अबूधाबी। संयुक्त अरब अमीरात में आज भोर की पहली किरण फूटते ही ईद-अल-अजहा की भावना समुदायों में जीवंत हो उठी। मस्जिदों और खुले प्रार्थना स्थलों में मुसलमानों ने ईद अल अजहा की नमाज पढ़ी। इसके बाद एक-दूसरे को बधाई दी। ईद-उल-अजहा को बकरा ईद, बकरीद, बखरीद, ईद-अल-अजहा, ईद-कुर्बान, कुर्बान बयारामी या बलिदान के पर्व के रूप में भी जाना जाता है। यह त्योहार पैगंबर इब्राहिम के विश्वास की परीक्षा की याद में मनाया जाता है। खलीज टाइम्स अखबार के मुताबिक, आज लोग बकरा, भेड़ या ऊंट जैसे पशुओं की कुर्बानी भी देते हैं। संयुक्त अरब अमीरात के निवासी आज सुबह…
पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह स्थित एसटीपी लिमिटेड (अलकतरा फैक्ट्री) में गुरुवार रात एक पुराने स्टोरेज टैंक में जोरदार धमाका होने से फैक्ट्री परिसर में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि घटना के समय टैंक के पास कोई मजदूर मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। धमाके के तुरंत बाद फैक्ट्री परिसर में सायरन बजा और प्रबंधन ने तुरंत झारखंड अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही डिमना से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू…
