Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»स्पोर्ट्स

डब्ल्यूटीसी फाइनल के पहले दिन गेंदबाजों का कहर, 14 विकेट गिरे

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 12, 2025 स्पोर्ट्स No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

लंदन। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के पहले दिन का खेल गेंदबाजों के नाम रहा। लंदन के ओवल मैदान पर खेले जा रहे इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में कुल 14 विकेट गिरे, जिससे मुकाबले का रोमांच और भी बढ़ गया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 212 रन पर सिमट गई, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने स्टंप्स तक 4 विकेट पर 43 रन बनाए हैं। अफ्रीकी टीम अब भी 169 रन पीछे है।

ऑस्ट्रेलिया की लड़खड़ाती शुरुआत, स्मिथ-वेबस्टर ने संभाली पारी

टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने गेंदबाजी का फैसला किया और कगिसो रबाडा व मार्को यानसेन की अगुवाई में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को झकझोर कर रख दिया। ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन और एलेक्स कैरी जैसे प्रमुख बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। उस्मान ख्वाजा तो खाता भी नहीं खोल सके। हालांकि स्टीव स्मिथ (66 रन) और ब्यू वेबस्टर (72 रन) ने संघर्ष करते हुए टीम को किसी तरह 200 के पार पहुंचाया। विकेट कीपर एलेक्स कैरी ने भी 23 रन का योगदा दिया। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 212 रन के योग पर समाप्त हुई।

ऑस्ट्रेलिया ने अपने अंतिम 5 विकेट मात्र 20 रन के भीतर गंवा दिए। दक्षिण अफ्रीका के लिए रबाडा ने 5 विकेट, जबकि जानसेन ने 3 विकेट हासिल किया। केशव महाराज और एडन मारक्रम को एक-एक सफलता मिली।

दक्षिण अफ्रीका की भी बैटिंग में हालत खराब

हालांकि शानदार गेंदबाजी के बाद जब दक्षिण अफ्रीका ने बल्लेबाजी शुरू की, तो ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने उनकी जमकर परीक्षा ली। एडन मार्करम पहले ही ओवर में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद रायन रिकल्टन (16), वियान मुल्डर (6) और ट्रिस्टन स्टब्स (2) भी जल्दी आउट हो गए। स्टंप्स के समय तक कप्तान टे़ंबा बावुमा 3 रन (37 गेंद) और डेविड बेडिंगहम 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट, जबकि जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने 1-1 विकेट लिया।

See also  दीप्ति शर्मा बनीं महिला टी-20 आई में संयुक्त रूप से दूसरी सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज़

गेंदबाजों के दबदबे वाला पहला दिन

पहले दिन के खेल को देखें तो यह साफ है कि दोनों टीमों के बल्लेबाजों को तेज और स्विंग गेंदों से जूझना पड़ा है। ओवल की पिच गेंदबाजों की मददगार साबित हो रही है और दोनों टीमों को मजबूत स्कोर तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

स्पेन की आइटाना बोनमती ने लगातार तीसरी बार जीता महिला बैलन डी’ओर का खिताब

एशिया कप 2025 : पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराया, सुपर-4 में हुआ क्वालीफाई

जीत सबसे अहम, रन रेट नहीं: तौहीद हृदॉय

भारत ने ओमान को हराकर सीएएफए नेशंस कप 2025 में तीसरा स्थान हासिल किया

त्रिकोणीय सीरीज़: नवाज़ की हैट्रिक से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 75 रनों से हराकर जीता खिताब

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.