– नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अपने आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर दिल्ली के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सभी सांसदों और विधायकों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री आवास पर उनकी यह बैठक करीब साढ़े तीन घंटे तक चली। लोकसभा चुनाव 2024 में दिल्ली की सभी सात सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक जीत और विधानसभा चुनाव 2025 में निर्णायक बहुमत हासिल करने के बाद यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री ने पार्टी के दिल्ली इकाई के नेताओं के साथ सीधे संवाद किया। यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है जब केंद्र में भाजपा सरकार को 11…
Author: दिनरात खबर
पूर्वी चंपारण। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर जिले में ड्रग्स और मादक पदार्थ के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान ढाका थाना पुलिस को शुक्रवार की देर रात बड़ी कामयाबी मिली है।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बाबा मस्तराम कॉलेज के समीप से कार सवार चार अंतराज्यीय अफीम तस्करों को 1073 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार तस्करों में छपरा के नंदलाल कुमार, बड़हरवा लखनसेन के उमेश महतो, बेलाही के विवेक कुमार और बंजरिया थाना के दारोगा टोला निवासी महेंद्र साह शामिल हैं। प्रारंभिक पूछताछ गिरफ्तार तस्करो ने बताया कि अफीम की खेप मणिपुर से…
नई दिल्ली। चेक गणराज्य के मार्टिन कोनेक्नी ने जापान के एशियन गेम्स कांस्य पदक विजेता गेन्की डीन की जगह ली है, आयोजकों ने शुक्रवार को नीरज चोपड़ा क्लासिक अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक प्रतियोगिता के लिए 12 खिलाड़ियों की अंतिम एंट्री लिस्ट की पुष्टि कर दी है। यह भारत में पहली बार आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक प्रतियोगिता है, जिसे मूल रूप से 24 मई को पंचकूला में होना था, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। ओलंपिक मेडलिस्ट चोपड़ा की खास पहल इस प्रतिष्ठित आयोजन को दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज…
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सहयोगी और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क व्हाइट हाउस का मोह नहीं छोड़ पा रहे। वह अपनी खुद की नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। इस समय दोनों के संबंधों में इतनी खटास आ गई है कि वह एक-दूसरे को फूटी आंखों सुहा नहीं रहे। सीबीएस न्यूज के अनुसार, एलन मस्क ने ट्रंप से अलग होने के बाद गुरुवार को अपनी नई पार्टी बनाने का विचार देश के सामने रखा। ट्रंप के तीखे कटाक्षों के बीच मस्क ने अपने 220 मिलियन फॉलोवर्स का मत जानने के लिए एक्स को…
नई दिल्ली। देश भर में आज बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बकरीद के कई नाम हैं। इनमें ईद-उल-अजहा प्रमुख है। देश की प्रमुख मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा करने के साथ अमन और खुशहाली की दुआ मांगी जा रही है। इस त्योहार को त्याग और इंसानियत का प्रतीक माना जाता है। इस्लाम में इसे ‘कुर्बानी का त्योहार’ बताया गया है।दिल्ली की लगभग सभी बड़ी-छोटी मस्जिदों में नमाज अदा करने के साथ ईद-उल-अजहा को धूमधाम से मनाया गया। पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे हजारों लोग जामा मस्जिद पहुंचे। मुस्लिम बाहुल्य पुरानी दिल्ली में सूरज की पहली किरण…
पूर्वी चंपारण। जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित बैरिया देवी माई स्थान के समीप मोतिहारी शहर के मिस्कॉट मुहल्ला निवासी स्वर्ण व्यवसायी मुन्ना कुमार से 22 लाख रुपए लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।पुलिस ने लूट की घटना का मास्टरमाइंड व्यवसायी के एक कर्मी सहित तीन बदमाशो को गिरफ्तार किया है,जबकि अन्य तीन की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पकड़े गए बदमाशों में बंजरिया थाना क्षेत्र निवासी स्वर्ण व्यवसायी का कर्मी चेतन कुमार, अजगरी निवासी संतोष कुमार व सिसवा पश्चिमी निवासी चंदन कुमार शामिल है,जबकि घटना में शामिल फरार अन्य तीन अजगरी शनिचरा स्थान निवासी…
पूर्वी सिंहभूम: पूर्वी सिंहभूम जिला के जमशेदपुर स्थित आमबगान ईदगाह मैदान, धाकडीह, आजाद नगर सहित अन्य ईदगाहों में शनिवार को ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। सुबह ईदगाह मैदान सहित विभिन्न ईदगाहों में सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोगों ने अल्लाह की इबादत में हाथ उठाए और नमाज अदा की। जगह कम पड़ने पर लोगों ने सड़क को भी उपयोग में लाया। मौलानाओं ने अकीदत और भाईचारे के साथ नमाज अदा कराई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी और समाज में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी। ईदगाह परिसर में बच्चों से…
रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 10 और 11 जून को प्रस्तावित देवघर दौरा स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रपति भवन ने एम्स प्रबंधन और जिला प्रशासन को इसकी सूचना भेजी है। राष्ट्रपति का कार्यक्रम स्थगित होने से अब देवघर एम्स में एमबीबीएस के पहले दीक्षांत समारोह की भी नई तिथि की घोषणा होगी। राष्ट्रपति भवन से शुक्रवार देरशाम एम्स निदेशक डॉ. सौरभ वार्ष्णेय को इस आशय की सूचना दी गई। वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दीक्षांत समारोह में शामिल होने का आमंत्रण देकर रांची से देवघर लौट रहे थे। डॉ. वार्ष्णेय ने बताया कि राष्ट्रपति का विशाखापत्तनम का कार्यक्रम भी…
‘हाउसफुल-2’ फेम एक्ट्रेस शजान पद्मसी ने बिजनेसमैन आशीष कनकिया से गुपचुप शादी कर ली है। 5 जून को शजान ने आशीष कनकिया के साथ सात फेरे लिए। उनकी शादी परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में हुई। उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। शाज़ान ने अपनी ज़िंदगी के इस ख़ास पल के लिए ख़ास लुक अपनाया था। शाज़ान ने डिज़ाइनर लहंगा पहना था। आशीष कनकिया ने शेरवानी पहनी थी। दोनों ने जनवरी में सगाई की थी। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। शाज़ान और आशीष की मुलाक़ात एक कॉमन फ्रेंड के ज़रिए हुई…
पूर्णिया। नव पदस्थापित जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने आज पूर्णिया एयरपोर्ट से संबंधित निर्माण कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने सभी अधिकारियों से यहां हो रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग पूर्णिया एवं संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया कि पूर्णिया सिविल एनक्लेव को जाने वाली सभी सड़कों का निर्माण कार्य त्वरित गति से निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
