Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

ईरान से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने इराक, बहरीन, कुवैत से अपने कुछ राजनयिकों और सैन्य अधिकारियों को वापस बुलाया

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 12, 2025 देश-दुनिया No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

वाशिंगटन। अमेरिका ने ईरान से बढ़ते तनाव के बीच इराक, बहरीन और कुवैत से अपने कुछ राजनयिकों और सैन्य अधिकारियों और उनके परिवारों को वापस बुलाया है। अमेरिकी विदेश विभाग और रक्षा विभाग ने बुधवार को मध्य पूर्व के आसपास के स्थानों से गैरजरूरी कर्मियों के प्रस्थान की व्यवस्था करने का प्रयास किया।

सीएनएन की खबर के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका के रुख में अचानक बदलाव का कारण क्या है। इस पर एक रक्षा अधिकारी ने कहा कि यूएस सेंट्रल कमांड इस समय मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव की निगरानी कर रहा है। उसे लग रहा है कि अगर तनाव और बढ़ा तो इराक, बहरीन और कुवैत के दूतावासों के अधिकारियों और कर्मचारियों को खतरा हो सकता है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कैनेडी सेंटर के एक कार्यक्रम में पहुंचने पर संवाददाताओं के मध्य पूर्व पर चल रहे तनाव से संबंधित सवालों पर कहा कि वह देखेंगे कि आगे और क्या होता है। अमेरिकी रुख में अचानक आए बदलाव की फौरी वजह ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते टकराव को बताया गया है। ट्रंप प्रशासन इस समय ईरान के साथ परमाणु समझौते की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने मध्य पूर्व के स्थानों से सैन्य आश्रितों के स्वैच्छिक प्रस्थान को अधिकृत किया है। इस अधिकारी ने कहा कि यूएस सेंट्रल कमांड के कमांडर जनरल माइकल कुरिल्ला ने तनाव के कारण गुरुवार को सीनेट समिति के सामने अपनी गवाही स्थगित कर दी है।

अमेरिकी अधिकारी और मामले से परिचित एक अन्य सूत्र के अनुसार, विदेश विभाग क्षेत्र में बढ़ते सुरक्षा जोखिमों के कारण इराक, बहरीन और कुवैत में अमेरिकी दूतावासों से गैर-आवश्यक कर्मियों को वापस बुलाने का आदेश देने की तैयारी कर रहा है। इराकी कुर्दिस्तान के एरबिल में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के लिए भी गैर-आवश्यक कर्मियों को वापस बुलाने का आदेश दिया जाएगा।

See also  अमेरिका और सीरिया के हाथ मिलाने से इजराइल हैरान

इराक सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि कर्मियों की आवाजाही का उनके देश में सुरक्षा स्थिति से कोई लेना-देना नहीं है। अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिकियों को घर और विदेश दोनों जगह सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उस प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए हम अपने सभी दूतावासों में उचित कर्मियों की स्थिति का लगातार आकलन कर रहे हैं। अमेरिका ने इराक में अपने मिशन का आकार कम करने का फैसला किया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षा पर अंकुश लगाने के लिए उसके साथ समझौता करने में उनकी विश्वसनीयता कम हो गई है। इसलिए तेहरान समझौता करने में विलंब हो सकता है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात

पंचतत्व में विलीन हुए प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग, रोती-बिलखती रहीं पत्नी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.