Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर हमला, भाजपा ने की घटना की निंदा

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 12, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने बांग्लादेश में रबींद्रनाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़ की घटना की कड़ी निंदा की है। पार्टी प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने कहा कि बांग्लादेश से जुड़े इस पूरे मामले को सरकार ने बड़ी ही संवेदनशीलता से लिया है।

डॉ. पात्रा ने गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि रबींद्रनाथ टैगोर ने दो राष्ट्रों के राष्ट्रगान को लिखा। भारत के राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ को रबिन्द्रनाथ जी की कलम ने ही संजोया। बांग्लादेश के राष्ट्रगान को भी उन्होंने ही लिखा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घर पर हाल ही में हमला किया गया था, जिसे जमात-ए-इस्लामी और हिफाजत-ए-इस्लाम के सदस्यों ने अंजाम दिया था। ये हमला योजनाबद्ध तरीके से किया गया।

भाजपा प्रवक्ता डॉ. पात्रा ने कहा कि टैगोर कोई साधारण व्यक्ति नहीं थे। वे असाधारण विविधता वाले व्यक्ति थे। उन्होंने अपने साहित्य, दर्शन और दृष्टि के माध्यम से दुनिया को बहुत योगदान दिया। टैगोर सीमाओं तक सीमित नहीं थे; उनकी विरासत राष्ट्रों से परे थी। रबिन्द्रनाथ टैगोर के दादा दी द्वारकानाथ टैगोर ने 1840 में ढाका से लगभग 125 किमी दूर सिराजगंज में दो मंजिला घर बनवाया था।

डॉ. पात्रा ने कहा कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का व्यवहार उचित नहीं है। अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहां की सरकार इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय स्मारक को बचा कर नहीं रख सकी। भाजपा प्रवक्ता के नाते बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की हम निंदा करते हैं। जब उनके घर पर हमला होता है, तो सिर्फ़ इमारत ही नहीं बल्कि उनके सोचने के तरीके पर भी हमला होता है। हम वैश्विक समुदाय से इस कृत्य के खिलाफ़ एकजुट होने की अपील करते हैं।

See also  बांग्लादेश: गोपालगंज हिंसा में मारे गए लोगों का बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार!
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.