रांची। रिम्स में मरीज के साथ आयी महिला अटेंडेंट से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद सैप के जवान संतोष कुमार बारला को हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। हाई कोर्ट ने 25-25 हजार के दो निजी मुचलके भरने की शर्त पर जमानत दी है। आरोपित की ओर से अधिवक्ता प्रितानशु सिंह ने बहस की। मामले की सुनवाई न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट में हुई। बरियातू थाना क्षेत्र स्थित राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना का मामला 18 जनवरी को सामने आया था। इस मामले की जानकारी के…
Author: दिनरात खबर
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि मोदी सरकार ने 11 साल के शासन में प्रौद्योगिकी के उपयोग को लोकतांत्रिक बनाया है और व्यापार क्षेत्र के लिए इसकी शक्ति का उपयोग किया है, जिससे भारत दुनिया की अग्रणी डिजिटल अर्थव्यवस्था बन गया है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के उपयोग को लोकतांत्रिक बनाया और व्यापार क्षेत्र के लिए इसकी शक्ति का दोहन किया, जिससे भारत #11YearsOfDigitalIndia में दुनिया की अग्रणी डिजिटल अर्थव्यवस्था बन गया। चाहे वह स्वास्थ्य सेवा हो, शिक्षा हो, व्यापार हो या वाणिज्य, प्रधानमंत्री…
न्यूयॉर्क/तेहरान। ईरान ने परमाणु मुद्दे पर यूरोपीय देशों ( ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी) को चेताया है। उसने चेतावनी दी है कि यदि 2015 के परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले इन देशों ने उसके खिलाफ संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों को बहाल किया तो वह कानूनी रूप से परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) से हट सकता है। बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को एक औपचारिक पत्र में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि सईद इरावानी ने पिछली चेतावनी को दोहराया। ईरान की सरकारी संवाद समिति इरना की खबर के अनुसार, ईरान के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि सईद…
नई दिल्ली। बीसीसीआई.टीवी की ओर से जारी एक वीडियो में गंभीर ने कहा, “वापसी कभी आसान नहीं होती। जिस तरह से करुण ने रन बनाए और हार न मानने वाला रवैया दिखाया, वो पूरी टीम के लिए प्रेरणास्रोत है। करुण, एक बार फिर टीम में आपका स्वागत है।” करुण नायर ने आखिरी बार 2017 में टेस्ट मैच खेला था, कुछ ही महीनों बाद जब वह भारत की ओर से टेस्ट में तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे। इसके बाद उनका करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा। उन्हें कर्नाटक टीम से बाहर कर दिया गया था, लेकिन करुण ने हार…
सेलिब्रिटीज अक्सर इस बारे में बोलते रहे हैं कि कैसे पैपराज़ी अपनी हदें पार कर जाते हैं। अब काजोल ने भी इस विषय पर अपनी राय रखी है। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलकर कहा कि जब फोटोग्राफर्स उनकी निजी ज़िंदगी का सम्मान नहीं करते, तो उन्हें कितना असहज महसूस होता है। उन्होंने खास तौर पर अंतिम संस्कार और निजी पलों के बारे में बात की है। उनका कहना है कि यह बहुत परेशान करने वाला है कि उनका लगातार पीछा किया जाता है। काजोल से जब पूछा गया कि वह पैपराज़ी में क्या बदलाव देखना चाहती हैं,…
नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए गैर-शुल्क बाधाओं का समाधान ढूंढना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष इन मुद्दों का हल निकालने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। भारत-स्वीडन उच्च स्तरीय व्यापार और निवेश नीति फोरम में स्वीडिश उद्यम परिसंघ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के लिए वार्ता को अंतिम रूप देने के काफी करीब हैं। भारत और यूरोपीय संघ दोनों पक्षों की कंपनियों के लिए…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद भवन में पंचायती राज व्यवस्था के अंतर्गत ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद के प्रतिनिधियों के शिष्टमंडल साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों के मुखिया को मनरेगा योजना में अब तक 5 लाख रुपये तक की योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति की शक्ति प्राप्त है। इस सीमा को बढ़ाकर 10 लाख रुपये तक करने का आदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के सभी स्तर के प्रतिनिधियों के मासिक भत्ता को डेढ़ गुणा बढ़ाने का आदेश दिया…
रांची। रांची स्थित नवनिर्मित मेकॉन-सिरमटोली फ्लाईओवर (कार्तिक उरांव ब्रिज) एक बार फिर चर्चा में है। दो युवकों ने रील्स बनाते हुए फ्लाईओवर को लेकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दीपक कुमार मुंडा नाम के एक व्यक्ति ने वीडियो पोस्ट कर राजस्व एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा से दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिस पर दीपक बिरुवा ने संज्ञान लेते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया। सजा नहीं, संस्कार सिखाने की जरूरत : दीपक बिरुवा दीपक बिरुवा…
रांची। खरसीदाग ओपी क्षेत्र स्थित एक टाइल्स फैक्टरी के मुख्य गेट पर बुधवार की रात फायरिंग की गई है। फायरिंग के बाद उग्रवादियों ने घटना स्थल पर पर्चा भी छोड़ा है। फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो युवक एक बाइक पर सवार होकर फैक्टरी के गेट के पास पहुंचे। पीछे बैठे युवक ने गेट पर फायरिंग की और दोनों मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है। ओपी प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर…
पूर्वी सिंहभूम: साकची थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ते अनैतिक कार्यों, अवैध कारोबार, चोरी, सट्टेबाजी, जुए और सड़क पर फैले अतिक्रमण के विरोध में जन सुविधा मंच के बैनर तले स्थानीय नागरिकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने साकची थाना परिसर के सामने जमकर नारेबाजी की और थाना प्रभारी आनंद मिश्रा पर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि साकची क्षेत्र में खुलेआम अवैध गतिविधियां हो रही हैं। खासकर काशीडीह,बस स्टैंड और पुराना कोर्ट एरिया में चोरी, छिनतई, नशाखोरी और सट्टेबाजी…
