नयी दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को नीट यूजी 2025 के नतीजे घोषित कर दिए। राजस्थान के हनुमानगढ़ के रहने वाले महेश केसवानी ने 720 में से 686 अंक हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस परीक्षा में मध्य प्रदेश के इंदौर के उत्कर्ष अवधिया ने सेकेंड रैंक और महाराष्ट्र के कृषांग जोशी ने तीसरा रैंक हासिल किया है, जबकि झारखंड के हिमांशु को 134वां रैंक मिला है। वे इस रैंक के साथ झारखंड टॉपर बने हैं। इस बार परीक्षा में पूरे देश के 20 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 12.36…
Author: दिनरात खबर
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पेयजल घोटाले में संतोष कुमार की 42.85 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने पेयजल विभाग की ओर से दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के आधार पर इस घोटाले की जांच शुरु की थी।विभाग ने दो करोड़ रुपये की फर्जी निकासी के मामले में लिपिक संतोष कुमार के ख़िलाफ़ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। ईडी ने प्रारंभिक जांच के दौरान संतोष के खाता के सहारे 23 करोड़ रुपये की निकासी का मामला पकड़ा था। ईडी की ओर से जब्त संपत्ति संतोष कुमार और उसकी पत्नी ललिता देवी के नाम पर है। जब्त…
रांची। रांची पुलिस ने खरसीदाग के प्रफुल्ल कच्छप के अलावा दो नाबालिग को हथियार के साथ पकड़ा है। इनके पास से देसी कट्टा, दो गोली और मोबाइल बरामद हुआ है। ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने शनिवार को बताया कि पकड़े गए आरोपित ग्रामीण इलाके की सुनसान सड़कों पर घूमते हैं और हथियार दिखाकर लूटपाट करते हैं। लोगों को डरा-धमका कर रंगदारी की भी वसूली करते हैं। ग्रामीण एसपी ने बताया कि एसएसपी को बायो डायवर्सिटी पार्क रोड में हथियार लेकर घूमते हुए अपराधियों की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद मुख्यालय वन डीएसपी अमर पांडेय के नेतृत्व में एक टीम का…
नई दिल्ली। टाटा संस के बाद अब एअर इंडिया ने भी अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए पीड़ितों के परिवारों के लिए सहायता राशि देने का ऐलान किया है। विमानन कंपनी ने कहा कि वह मृतकों के परिजनों और जीवित बचे व्यक्ति को 25 लाख रुपये का अंतरिम भुगतान करेगी। इसके पहले टाटा संस ने मृतकों के आश्रितों के लिए एक करोड़ रुपये के मुआवजे का ऐलान किया था। एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और एमडी कैंपबेल विल्सन ने शनिवार को एक्स पोस्ट पर मुआवजे का ऐलान किया है। कैंपबेल विल्सन ने कहा, “एअर इंडिया हाल ही में…
भोपाल। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में शनिवार को दोपहर में बिठली पुलिस चौकी क्षेत्र के पचामा दादर के जंगल में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने तीन महिला समेत चार नक्सलियों को मार गिराया है। हॉक फोर्स और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली। बालाघाट के पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी ऑपरेशन जारी है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट जिले में चार नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराने पर राज्य पुलिस बल के जवानों को बधाई दी है। उन्होंने कहा…
चतरा। अफीम और ब्राउन शुगर के स्टॉकिस्ट के रूप में चर्चित तस्कर रौशन दांगी गिरफ्तार हो गया है। उसके पास से लगभग 2 करोड़ के ड्रग्स बरामद हुए हैं। साथ ही 47.57 लाख रुपए नगद भी मिले हैं। पुलिस को उसके पास से अफीम से ब्राउन शुगर बनाने की लोहे की संरचना भी मिली है। चतरा पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी।पुलिस ने 287 ग्राम ब्राउन शुगर, 11.172 किलोग्राम अफीम और 44 लाख 57 हजार 350 रुपए नकद के साथ महिला तस्कर रूबी देवी को भी गिरफ्तार किया गया है। रूबी…
पटना। बेगूसराय के तीन युवकों की समस्तीपुर में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे। हादसा रोसड़ा-सिंघिया जानेवाली मुख्य पथ पर तरहुआ गांव के समीप उस वक्त हुआ, जब तीनों एक बारात से अपने गांव लौट रहे थे, तभी एक स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम है। नगर थाना पुलिस के मुताबिक बाइक सवार युवक एक दोस्त की बारात में शामिल होकर वापस अपने घर बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत गांव लौट रहे थे। इसी दौरान…
रायपुर। कांकेर जिले में परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चन्दनपुर अंतर्गत ग्राम पी. व्ही. 70 शांतिनगर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने बीती देर रात जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना में परिवार के तीन मासूमाें की मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृत बच्चों की पहचान वर्षा बैरागी (11 वर्ष), दीप्ती बैरागी (7 वर्ष) और देवराज बैरागी (5 वर्ष) के रूप में हुई है। माता-पिता ने भी जहर खाकर जान देने की…
अहमदाबाद। हादसे के तीसरे दिन शनिवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त विमान के पिछले हिस्से से एक एअर होस्टेस का शव मिला है। दुर्घटनाग्रस्त विमान जिस हॉस्टल की छत से टकराया, हादसे के समय वहां मौजूद रहे 4 एमबीबीएस छात्रों की मौत की पुष्टि भी हुई है। हादसे के शिकार लोगों के शवों की पहचान के बाद परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शवों की पहचान के लिए परिजनों से डीएनए सैंपल लिए जाने में भी काफी तेजी आई है।विमान हादसा स्थल पर राहत कार्य तीसरे दिन भी जारी है। इसके लिए काफी संख्या में राहतकर्मियों की टीम…
पटना। बिहार में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। एक ओर जहां प्रदेश के चार जिलों- रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और भोजपुर में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है, वहीं दूसरी ओर 34 जिलों में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को रोहतास, भोजपुर, अरवल और औरंगाबाद का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। इन जिलों के लिए हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। लोगों से अपील की गई है कि दोपहर में बाहर निकलने से बचें और तेज…
