Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

रांची में हथियार के साथ तीन लुटेरे पकड़े गए

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 14, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची। रांची पुलिस ने खरसीदाग के प्रफुल्ल कच्छप के अलावा दो नाबालिग को हथियार के साथ पकड़ा है। इनके पास से देसी कट्टा, दो गोली और मोबाइल बरामद हुआ है। ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने शनिवार को बताया कि पकड़े गए आरोपित ग्रामीण इलाके की सुनसान सड़कों पर घूमते हैं और हथियार दिखाकर लूटपाट करते हैं। लोगों को डरा-धमका कर रंगदारी की भी वसूली करते हैं। ग्रामीण एसपी ने बताया कि एसएसपी को बायो डायवर्सिटी पार्क रोड में हथियार लेकर घूमते हुए अपराधियों की गुप्त सूचना मिली।

इसके बाद मुख्यालय वन डीएसपी अमर पांडेय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम डायवर्सिटी पार्क रोड पहुंची। पुलिस की गाड़ी को देखकर तीनों अपराधी भागकर बेरेटोली जंगल पहुंच गए। पीछा कर रही पुलिस की टीम ने एक नाबालिग को पकड़ लिया। वहीं, दो लोग फरार हो गए। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक लोडेड देसी कट्टा बरामद किया। कड़ाई से पूछताछ के दौरान आरोपित ने फरार साथी नीतिश तिवारी और प्रफुल्ल कच्छप के बारे में जानकारी दी।

नाबालिग की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर प्रफुल्ल को पकड़ा। पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार किया है। पूछताछ आरोपितों ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी है। छापेमारी टीम में भावेश कुमार, नीतीश कुमार, सकुरा उरांव सहित अन्य शामिल थे।

See also  झारखंड में तापमान हुआ 43 डिग्री के पार, 17 से राहत की उम्मीद
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.