Author: दिनरात खबर

रांची। राज्यभर में 108 एंबुलेंस सेवा में कार्यरत कर्मचारियों ने 28 जून को राजभवन (जाकिर हुसैन पार्क) के समक्ष विशाल महाधरना प्रदर्शन की घोषणा की है। एंबुलेंस सेवा में कार्यरत कर्मचारी झारखंड सरकार और सेवा प्रदाता संस्थाओं की ओर से लगातार अनदेखी किए जाने का विरोध कर रहे हैं। कर्मचारी संघ का आरोप है कि उन्हें न तो ऑफर लेटर और न ही ज्वॉइनिंग लेटर दिया गया है। इसके कारण भविष्य में उनके सेवा समाप्त होने की स्थिति में किसी प्रकार की गारंटी नहीं है। संघ का कहना है कि नियमित पत्राचार और मांगों के बावजूद अब तक सरकार और…

Read More

पटना,: बिहार के सारण जिले के नयागांव थाना अंतर्गत बाजितपुर गांव के पास पिकअप गाड़ी के पलटने से एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। साथ ही लगभग एक दर्जन से अधिक व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, घायलों को सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दो व्यक्ति को पीएमसीएच रेफर किया गया। पिकअप दिघवारा से मक्का लोड करके हाजीपुर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बाजितपुर के निकट पिकअप के एक चक्का में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के पिकअप पलट गई। हादसे में पांच लोगों…

Read More

यरुशलम/तेहरान। इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष ने रविवार को तीसरे दिन भी भयावह रूप ले लिया, जब इजराइल ने ईरान के कई शहरों पर जोरदार हवाई हमले किए। रिपोर्ट के अनुसार, अब तक ईरान में कम से कम 406 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 654 से अधिक लोग घायल हुए हैं। वाशिंगटन स्थित मानवाधिकार संस्था ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स ने यह जानकारी दी है। ईरान की सरकार ने अभी तक आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए हैं। वहीं, ईरान के हमले में इजराइल में भी 14 लोगों की मौत और 400 से अधिक लोग घायल हुए हैं।…

Read More

निकोसिया (साइप्रस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साइप्रस की दो दिवसीय (15-16 जून) आधिकारिक यात्रा पर पहुंच चुके हैं। यहां पहुंचने पर प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। भारतीय समुदाय ने भी उनसे मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर पर खुशी जताई। उन्होंने साइप्रस के लिमासोल में भारत-साइप्रस सीईओ फोरम की बैठक को संबोधित किया। भारत-साइप्रस सीईओ फोरम की बैठक पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा, ” राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस और मैंने भारत और साइप्रस के बीच वाणिज्यिक संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए अग्रणी सीईओ के साथ बातचीत की। नवाचार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में अपार संभावनाएं…

Read More

‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता और दूसरी पत्नी किरण राव दोनों हिंदू थीं और गौरी भी इसी समुदाय से हैं। इसी वजह से आमिर खान पर अक्सर ‘लव जिहाद’ के आरोप लगते रहे हैं। इस पर हाल ही में एक शो में पहुंचे तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में जवाब दिया। ‘आप लव जिहाद कर रहे हैं…’पीके’ में आपने दिखाया कि हिंदू लड़की की शादी पाकिस्तानी मुसलमान से करना सही है। इस बारे में आपका क्या कहना है? आमिर ने कहा, “जब दो धर्मों के लोग एक साथ आते हैं, तो इसका मतलब होता है कि उनके…

Read More

तेहरान/यरुशलम: ईरान और इजराइल में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच हालात और गंभीर हो गए हैं। इजराइली सेना ने शनिवार को पुष्टि की कि वह ईरान की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल साइटों पर हमले कर रही है और यह अभियान जारी रहेगा। इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा कि ईरान के पास अभी भी एक ऐसा शस्त्रागार है, जो इजराइल को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। सेना ने कहा, “हम ईरान पर हमला कर रहे हैं, और यह संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है। इजराइल के लिए खतरा बनने वाली हर वस्तु या स्थिति को पूरी…

Read More

पूर्वी चंपारण। किशोरी के साथ गलत काम करने के बाद उसका अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने के मामले में पुलिस ने दो युवको को गिरफ्तार किया है। घटना को लेकर मोतिहारी नगर थाना के एक मुहल्ला निवासी किशोरी की पिता ने नगर थाना में एफआईआर दर्ज करायी है।इसमें बंजरिया थाना क्षेत्र के सिघिया सागर निवासी ओजैर आलम, सोहैल आलम सहित तीन लोगों को आरोपित किया गया है। पीड़िता के पिता ने आवेदन में कहा है कि उसकी पुत्री की शादी की चर्चा ओजैर आलम के साथ चल रही थी। इस बीच ओजैर आलम उसकी पुत्री का मोबाइल नंबर, इंस्टाग्राम…

Read More

पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिला में झारखंड में पहली बार रेलवे ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक के माध्यम से हाथियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। चक्रधरपुर रेलवे मंडल ने ‘एलीसेंस लाइव’ नामक एआई सिस्टम को रेलवे ट्रैक पर लागू किया है, जो हाथियों की उपस्थिति का तुरंत पता लगाकर अधिकारियों को अलर्ट करेगा। इस तकनीक को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा चिड़ियाघर से दो प्रशिक्षित हाथियों को लाकर सिस्टम को ट्रेनिंग दी जा रही है। इस नवाचार का उद्देश्य हाथियों को ट्रेनों की टक्कर से बचाना है। जब…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 16 जून को पांच दिवसीय विदेश यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। यह दौरा साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया तक फैला होगा। ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाक तनाव के बाद यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय दौरा है, जिसे कूटनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। वे कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के अलावा पीएम मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।विदेश मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री मोदी साइप्रस पहुंचेंगे। 15-16 जून की यह यात्रा साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के…

Read More

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहा हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के ऊपरी तरफ गौरी माई खर्क में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 23 माह की बालिका सहित 7 लोगों की मौत हो गई। खराब मौसम को हेलिकॉप्टर दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शवों को बरामद किया। रविवार सुबह 5.21 बजे केदारनाथ हेलिपैड से आर्यन हेली कंपनी के हेलिकॉप्टर ने छह यात्रियों के साथ गुप्तकाशी के लिए टेकऑफ किया था। करीब 4 मिनट बाद यह हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के ठीक ऊपर गौर माई खर्क में खराब मौसम के कारण एक पेड़…

Read More