Author: दिनरात खबर

भागलपुर। जिले के इशाकचक थाना क्षेत्र स्थित भीखनपुर गुमटी नंबर 2 से गुमटी नंबर 1 तक रेलवे के द्वारा अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। आत बुलडोजर से अतिक्रमण की गई जमीन को मुक्त कराया गया। यहां रह रहे लोगों का भी कहना है कि यह रेलवे की जमीन है। यहां पर लोग व्यवसाय करते थे। अब रेलवे को उसकी जरूरत है तो रेलवे से खाली कर रही है। लोग यहां से अपनी जमीन पर चले जाएंगे। वहीं रेल पटरी के किनारे रेलवे की अतिक्रमित की गई जमीनों को रेलवे के अधिकारियों…

Read More

रांची। राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण घोटाले में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की ओर से निचली अदालत की ओर से आरोप गठित किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में हुई। हाई कोर्ट ने चौथी बार फिर से मधु कोड़ा की ओर से उनके अधिवक्ता की ओर से समय मांगे जाने पर 8 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। मामले की अगली सुनवाई आठ सप्ताह बाद होगी। सीबीआई की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव ने पक्ष रखा। इससे पहले तीसरी बार समय मांगे जाने पर मधु कोड़ा पर 4000 रुपए का जुर्माना लगा था…

Read More

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में हुई भीषण विमान दुर्घटना ने सिर्फ देश ही नहीं, सारी दुनिया को भी झकझोर दिया है। इस हादसे में 265 लोगों की मौत हो गई, लेकिन एक खुशनसीब यात्री हैं रमेश विश्वास कुमार। वह काल के मुंह से बाहर आ गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इस चमत्कारिक रूप से बचे यात्री से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। विश्वास की आपबीती अस्पताल के बेड पर लेटे रमेश विश्वास ने बताया, “रनवे पर विमान की रफ्तार बढ़ने के साथ ही मुझे कुछ अजीब सा महसूस हुआ। अचानक 5-10 सेकंड के लिए सब कुछ…

Read More

नई दिल्ली: थाईलैंड के फुकेट से भारत की राजधानी नई दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के विमान AI-379 में शुक्रवार को बम की धमकी मिली, जिसके बाद विमान को आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। इस विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षि‍त हैं। विदेशी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बम की धमकी मिलने के बाद एअर इंडिया के विमान की थाईलैंड में आपात लैंडिंग हुई है। थाईलैंड एयरपोर्ट के एक अधिकारी के मुताबिक आपातकालीन योजना के अनुरूप एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 379 के सभी 156 यात्रियों को विमान से बाहर निकाल लिया गया है। प्रारंभिक तलाशी के बाद अधिकारियों को…

Read More

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन हो गया है। संजय ने 53 वर्ष की उम्र में इंग्लैंड में अंतिम सांस ली। पोलो खेलते समय उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। उनके असामयिक निधन से कपूर परिवार और उनके करीबी गहरे सदमे में हैं। संजय के निधन की खबर आने के बाद इंडस्ट्री से लेकर उनके प्रशंसकों तक में हर कोई शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा है। अभिेनेत्री करिश्मा कपूर ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ जिले की भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में वर्चस्व को लेकर अपराधियों ने एक बार फिर दस्तक दी। शुक्रवार की सुबह अपराधियों ने यहां पांच राउंड गोली चलाई। साथ ही कोयले के काम में अपनी हिस्सेदारी तय करने की धमकी भी दी। फायरिंग से जान माल की क्षति तो नहीं हुई , लेकिन अपराधियों ने फायरिंग करके यह जता दिया है कि अगर कोयला का धंधा होगा तो उन्हें हिस्सा जरूर देना होगा।बताया जा रहा है कि भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में फायरिंग कोयला में चारकोल मिलावट के मुनाफे में हिस्सेदारी को लेकर हुई है। वर्षों से भुरकुंडा रेलवे साइडिंग से…

Read More

एंटवर्प। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने यूरोप दौरे पर शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को बेल्जियम को 3-2 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। यह मुकाबला एंटवर्प स्थित हॉकी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, विलरिज्कसे प्लेन में खेला गया। भारत के लिए सोनम (4’), ललथनतलुआंगी (32’) और कनिका सिवाच (51’) ने गोल किए, जबकि बेल्जियम की ओर से मैरी गोएन्स (37’) और मार्टे मैरी (40’) ने गोल किए। मैच की शुरुआत से ही भारत ने आक्रामक तेवर दिखाए। चौथे मिनट में सोनम ने शानदार फील्ड गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। पहले हाफ में भारत ने…

Read More

जी5, जो हर भाषा में दिल से दिल की बात करता है, लेकर आ रहा है ‘आता थांबायचं नाय’, एक प्रेरणादायक मराठी फिल्म जो मुंबई के सफाई कर्मचारियों के जीवन को समर्पित एक सच्ची और भावनात्मक कहानी है। यह फिल्म न सिर्फ एक कहानी है, बल्कि आत्म-सम्मान, शिक्षा और नए जीवन की उम्मीद का प्रतीक है। देखिए इसका वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर 28 जून से सिर्फ जी5 पर, जहां हर कहानी दिल से जुड़ती है। कहानी है बीएमसी के क्लास फोर कर्मचारियों की, जो एक रिफॉर्मिस्ट ऑफिसर (आशुतोष गोवारिकर) की प्रेरणा से दोबारा स्कूल जाने की ठान लेते हैं। पढ़ाई की…

Read More

नई दिल्ली। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और कमजोर वैश्विक बाजार रुझानों के बीच हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। शेयर बाजार के दोनों सूचकांक सेंसेक्‍स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव जारी है। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का 769.20 अंक यानी 0.94 फीसदी लुढ़ककर 80,922.77 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज एनएसई का निफ्टी भी 233.30 अंक यानी 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 24,654.90 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में शामिल सभी 30 कंपनियों के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले में मधुबन थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में अपराधियो ने गुरुवार की देर रात ट्रैक्टर मैकेनिक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान शिवहर जिला के डुमरी कटसरी गांव निवासी सुभान मिस्त्री के रूप में हुई है,जो मधुबन में ट्रैक्टर मैकेनिक का काम करते थे। सुभान गुरुवार की देर रात अपनी गैराज बंद कर मो. रेयाज नामक एक रिश्तेदार के साथ अपने घर लौट रहे थे।इसी दौरान शिवहर-मधुबन पथ पर बंजरिया गांव के समीप अपाची बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने सुभान पर गोलीबारी कर दी। जिसमे उन्हे तीन गोलियां लगीं।हालांकि उनका रिश्तेदार मो. रेयाज…

Read More