Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»बिहार

बारात से लौट रहे बेगूसराय के तीन युवकों की समस्तीपुर में मौत, स्कॉर्पियो ने उड़ाया

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 14, 2025 बिहार No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पटना। बेगूसराय के तीन युवकों की समस्तीपुर में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे। हादसा रोसड़ा-सिंघिया जानेवाली मुख्य पथ पर तरहुआ गांव के समीप उस वक्त हुआ, जब तीनों एक बारात से अपने गांव लौट रहे थे, तभी एक स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम है।

नगर थाना पुलिस के मुताबिक बाइक सवार युवक एक दोस्त की बारात में शामिल होकर वापस अपने घर बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत गांव लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों की पहचान फफौत पंचायत वार्ड- 6 के रहने वाले किशोरी राय के 27 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार, महेश्वर दास के 15 वर्षीय पुत्र सुजीत उर्फ दिलखुश और बुधन महतो के 24 वर्षीय पुत्र शेर बहादुर उर्फ पतलू के रूप में हुई है। तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया है और फरार ड्राइवर व अन्य सवारों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।-

See also  बिहार: स्वर्ण व्यवसायी से लूट मामले का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

बिहार: हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र गोलीकांड में एक और अपराधी गिरफ्तार

बिहार के अररिया में तेजाब से हमला, दस युवक झुलसे, अस्पताल में भर्ती

दरभंगा: पतौर थाना पुलिस ने बड़ी चोरी का किया खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार

नेपाल के बिगड़े हालात के बाद बिहार के अररिया बॉर्डर पर एसएसबी, थाना पुलिस के साथ एसटीएफ टीम की प्रतिनियुक्ति

भारत-नेपाल सीमा पर काठमांडू जेल से फरार बांग्लादेशी तस्कर पकड़ा गया

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.