Author: दिनरात खबर

पूर्वी सिंहभूम। टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत सीटू तालाब में सोमवार को नहाने के दौरान एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक बिरसानगर जोन नंबर 5 का निवासी बताया गया है। घटना के वक्त वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ तालाब गया था। मृतक सूरज पूर्ति( 48 )की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सूरज पूर्ति सोमवार दोपहर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ तालाब नहाने गया था। नहाने के क्रम में सूरज गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसकी पत्नी और बच्चे शोर मचाकर आसपास मौजूद लोगों से मदद की…

Read More

पलामू। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बड़ेपुर पंचायत के सहियारा गांव में सूखे कुआं से लोटा निकालने के चक्कर में पिता-पुत्र की मौत दम घुटने से हो गई। मृतकों में 65 वर्षीय जगत रजवार एवं उनके 32 वर्षीय पुत्र मुन्ना रजवार शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो, सीओ पंकज कुमार, बीडीओ सुनील कुमार, थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनेश राम के अलावा कई पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी घटना स्थल पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से शव को निकाला। दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज…

Read More

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों को दो अलग-अलग अभियानों में केसीपी के तीन सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि पहली कार्रवाई इंफाल ईस्ट जिले के लामलै थाना क्षेत्र के सावोम्बुंग पुल के पूर्वी छोर पर की गई, जहां से केसीपी (एमसी प्रोग्रेसिव) के सक्रिय सदस्य ताखेल्लम्बम गांधी सिंह उर्फ थोउबा (25) को पकड़ा गया। वह थौबल जिले के थौबल एमआई रोड, नोंगांगखोंग लाई लेइराक का निवासी है तथा वर्तमान में पुंगडोंगबम अवांग लेइराक, इंफाल ईस्ट में रह रहा था। उसके पास से एक मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड और एक…

Read More

पूर्वी चंपारण। बिहार में कहने को तो शराबबंदी है, लेकिन यहां आये दिन शराब की बड़ी-बड़ी खेप पकड़ी जा रही है,और जगह जगह शराब की पार्टियां भी खूब हो रही है।ऐसा ही मामला मोतिहारी से सामने आया है,जहां छतौनी थाना क्षेत्र स्थित नवनिर्मित दर्शन होटल में पुलिस ने रविवार की देर रात शराब पार्टी करते 16 लोगों को हिरासत में लिया है। बताया गया कि होटल के बेंक्वेट हाॅल में बाहर से ताला बंद कर अंदर शराब पार्टी किया जा रहा था। पकड़े गये लोगो में ज्यादातर युवा है,जो शराब के फुल नशे में थे।पुलिस ने मौके से विदेशी शराब…

Read More

रांची: झारखंड में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के 19 जून तक (अगले तीन दिनों में) पहुंचने की उम्मीद है। यह जानकारी मौसम विभाग ने सोमवार को दी है। विभाग के अनुसार मानसून के अगले तीन दिनों में पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहुंचने की संभावना है। मानसून के प्रभाव से राज्य विभिन्न जिलों में 21 जून तक प्री- मानसून की बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार 17 और 18 जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी। 17 जून को दक्षिण-पश्चिम जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिले के कुछ हिस्सों में भारी…

Read More

रांची: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा है कि भाजपा ने झारखंड में बांग्ला बोलने वालों को ‘बांग्लादेशी’ कहकर झारखंडियों की अस्मिता का अपमान किया। अंसारी ने सोशल मीडिया एक्स पर सोमवार को लिखा है कि जिन्हें बांग्ला नहीं आती थी, भाजपा की नफरत ने उन्हें बांग्ला सिखा दिया। और हां, मैं भी अब बांग्ला सीख गया। क्योंकि भाषा अपराध नहीं होती, भाषा हमारी पहचान है, हमारी संस्कृति है। अब बिहार में चुनाव है। वहां भी लाखों लोग बांग्ला बोलते हैं, देखना कहीं उन्हें ‘पाकिस्तानी’ न कह दे भाजपा वाले। झारखंड जीत चुका हूं, अब बंगाल के बाद बिहार की…

Read More

नई दिल्ली। फ्रेगरेंसेज और अलग-अलग तरह के फ्लेवर्स का प्रोडक्शन करने वाली कंपनी सचीरोम फ्रेंगरेंसेस एंड फ्लेवर्स के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में जोरदार एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 102 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी एंट्री 50 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 153 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के बाद बिकवाली के दबाव में ये शेयर गिर कर 145.35 रुपये के स्तर तक पहुंचा, लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारी शुरू हो जाने पर इसमें और तेजी आ गई।…

Read More

श्रीहरिकोटा। आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के श्रीहरिकोटा में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। तमिलनाडु कमांड कंट्रोल सेंटर को रविवार आधी रात केंद्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में फोन कॉल मिली। इसके बाद श्रीहरिकोटा में सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। फोन कॉल में बताया गया कि आतंकवादियों ने समुद्र तट के ओर से केंद्र में घुसपैठ कर उसे बम से उड़ाने की धमकी दी है। इस पर आज सुबह केंद्र के आसपास तलाशी अभियान शुरू किया गया है। इसमें सीआईएसएफ की टीमें और…

Read More

मुंबई। पुणे के मावल तहसील क्षेत्र में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढहने की घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की ओर से जारी बचाव अभियान में अब तक 51 लोगों को नदी से बाहर निकाला गया है। इनमें से आठ लोगों की हालत गंभीर है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना में मृतकों के आश्रितों को ५-५ लाख रुपये आर्थिक मदद और घायलों का सरकारी खर्च पर इलाज किए जाने की घोषणा की है। फिलहाल सोमवार सुबह से बचाव अभियान जारी है। इंद्रायणी नदी पर बना…

Read More

स्टॉकहोम। स्वीडन के आर्मंड डुप्लांटिस ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए पोल वॉल्ट का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रविवार को डायमंड लीग प्रतियोगिता के दौरान डुप्लांटिस ने 6.28 मीटर की ऊंचाई पार करते हुए 12वीं बार नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया। अमेरिका में जन्मे इस दो बार के ओलंपिक चैंपियन ने फरवरी में बनाए अपने ही रिकॉर्ड को एक सेंटीमीटर से बेहतर किया। स्टॉकहोम के ऐतिहासिक ओलंपिक स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में उन्होंने पहले ही प्रयास में यह कारनामा कर दिखाया। शानदार मौसम और घरेलू दर्शकों का उत्साह उनके प्रदर्शन को और ऊंचाई देने वाला साबित हुआ।…

Read More