Author: दिनरात खबर

रांची। अनगड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना सिकिदिरी क्षेत्र के भूसूर जंगल मोड़ पर की है। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार एक बाइक, सड़क किनारे रखे लोहे के बड़े पाइप से टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक और पीछे बैठी एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान 16 वर्षीय गीता कुमारी के रूप में हुई है, जो पिठोरिया…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिला के पटमदा और बोड़ाम प्रखंडों में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। दिघी गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में में कुत्ते के काटने से 20 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। दहशत में जी रहे ग्रामीण अब लाठी-डंडों से पहरा दे रहे हैं और बिना हथियार के घर से निकलना बंद कर दिया है। पटमदा प्रखंड के दिघी गांव में शुक्रवार की रात एक बार फिर आवारा कुत्ते ने हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। शाम करीब 8 बजे हुए हमले में 60 वर्षीय सतीश महतो, 25 वर्षीय महिला…

Read More

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। शनिवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 7400 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 269 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 9 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत दर्ज की गई। इनमें तीन मौत केरल से, चार मौत महाराष्ट्र से, राजस्थान ओर तमिलनाडु से एक-एक मौत दर्ज की गई है। मंत्रालय के मुताबिक कोरोना से मरने वाले मरीजों में अन्य गंभीर बीमारी भी थी। केरल में तीन मौत में से एक 83 वर्षीय पुरुष जिन्हें सीएडी-एस/पी…

Read More

लंदन। भारतीय शतरंज के इतिहास में एक गौरवपूर्ण क्षण तब आया जब पुणे स्थित टीम एमजीडी 1 ने अर्जुन एरिगैसी की कप्तानी में फिडे वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 का रैपिड खिताब जीत लिया। यह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खिताब जीतने वाली पहली भारतीय-प्रायोजित टीम बन गई है। टीम एमजीडी1 केवल एक शतरंज टीम नहीं बल्कि एक शतरंज प्रबंधन और निवेश संस्था है, जो प्रतिभाओं को संवारने, टूर्नामेंट आयोजित करने और अपनी फ्लैगशिप टीम को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उतारने का कार्य करती है। इस टीम की खासियत यह रही कि यह पूरी तरह भारतीय प्रतिभाओं पर आधारित रही,…

Read More

तेहरान (ईरान)/तेल अवीव (इजराइल)। इजराइल की सैन्य कार्रवाई से प्रतिशोध की आग में झुलस रहे ईरान के जवाबी हमले से स्थिति और विस्फोटक हो गई है। अब से कुछ देर पहले ईरान की राजधानी तेहरान और इजराइल की राजधानी तेल अवीव पर भीषण विस्फोट हुए हैं। दोनों देशों ने मिसाइल और ड्रोन दागकर लोगों को थर्रा दिया। अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन की खबर के अनुसार, इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष बढ़ने के कारण तेल अवीव और तेहरान में और भीषण विस्फोट हुए हैं। ऐसा लग रहा है कि ईरानी मिसाइलों ने यरुशलम में भारी तबाही मचाई है। इजराइल डिफेंस…

Read More

इस्तांबुल (तुर्किये)/पेरिस (फ्रांस)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने घोषणा की है कि ईरान के हमला करने पर उनका देश इजरायल की रक्षा करेगा। उन्होंने यह जरूर साफ किया कि फ्रांस ‘आक्रामक अभियान’ में हिस्सा नहीं लेगा। मैक्रों ने ईरान पर इजराइली हवाई हमलों के बाद बढ़े तनाव के जवाब में ‘राजनयिक मार्ग’ की वकालत की। इसके अलावा मैक्रों ने ‘साजो-सामान और सुरक्षा कारणों’ से फिलिस्तीन पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन को स्थगित करने की पुष्टि की।तुर्किये की सरकारी न्यूज एजेंसी ‘अनादोलू’ की खबर में इस पर व्यापक चर्चा की गई है। ‘अनादोलू’ के अनुसार, राष्ट्रपति मैक्रों ने यह घोषणा शुक्रवार…

Read More

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में गहन प्रशिक्षण लेने वाले 451 जांबाज कैडेट आज पास आउट हो गए। पासिंग आउट परेड (पीओपी) में अंतिम पग पार करते ही 419 जांबाज अफसर भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इसके साथ ही 32 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। समारोह के मुख्य अतिथि श्रीलंका सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लसंथा रोड्रिगो ने बतौर रिव्यूइंग अफसर परेड की सलामी ली। आईएमए के चेटवुड बिल्डिंग के ड्रिल स्क्वॉयर में आज सुबह आर्मी बैंड की धुन पर एडवांस कॉल के साथ ही छाती ताने देश के भावी कर्णधार हौसले के साथ कदम बढ़ाते परेड…

Read More

साउथ भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का निर्देशन साउथ के मशहूर निर्देशक मारुथि कर रहे हैं। फिल्म का टीजर जल्द ही रिलीज किया जाएगा, जिसे लेकर प्रशंसकों में खासा उत्साह है। इसी बीच निर्माताओं ने टीजर रिलीज से पहले सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। उनका साफ कहना है कि अगर टीजर आधिकारिक रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक होता है, तो इसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ‘द राजा साब’ की टीम ने फिल्म की गोपनीयता बनाए रखने के लिए…

Read More

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के निधन की खबर ने सभी स्तब्ध हैं। शुरुआत में माना गया कि पोलो खेलते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा, लेकिन अब सामने आई रिपोर्ट्स ने सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, संजय कपूर की मौत की असली वजह मधुमक्खी का डंक बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि खेल के दौरान उन्हें मधुमक्खी ने काटा, जिससे उन्हें गंभीर एलर्जिक रिएक्शन हुआ और उनकी जान चली गई। इस अप्रत्याशित कारण ने सभी को चौंका दिया है। संजय कपूर की मृत्यु कैसे हुई?रिपोर्ट के अनुसार, 53 वर्षीय संजय…

Read More

लंदन। लॉर्ड्स में खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुश्किल स्थिति के बावजूद दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीत की पूरी उम्मीद है। बल्लेबाज़ डेविड बेडिंघम ने कहा कि टीम ड्रेसिंग रूम में पूरा आत्मविश्वास है कि वे जो भी लक्ष्य मिलेगा, उसे हासिल कर सकते हैं। बेडिंघम ने दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी में सर्वाधिक 45 रन बनाए थे, लेकिन टीम महज़ 138 रन पर ढेर हो गई। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट बाकी हैं और टीम ने 218 रन की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलियाई टीम शुक्रवार को अपनी पारी को…

Read More