तेहरान (ईरान)/तेल अवीव (इजराइल)। ईरान और इजराइल के मध्य छिड़ा सैन्य संघर्ष आज नौवें दिन में प्रवेश करने के साथ और आक्रामक हो गया। दोनों ने एक-दूसरे पर मिसाइलें दागी हैं। इसमें ईरान के दो शीर्ष कमांडर मारे गए। ईरान का दावा है कि उसने इजराइल के बेन गुरियन एयरपोर्ट और सैन्य केंद्रों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने एक्स हैंडल पर घोषणा की है कि इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) में कुद्स फोर्स के हथियार हस्तांतरण इकाई के कमांडर बेहनाम शाहरियारी को पश्चिमी ईरान में ढेर कर दिया गया। इसके अलावा कुद्स फोर्स के फिलिस्तीन…
Author: दिनरात खबर
लीड्स। भारतीय उपकप्तान ऋषभ पंत ने लीड्स टेस्ट के दूसरे दिन धमाकेदार अंदाज में अपना सातवां टेस्ट शतक पूरा किया और पूर्व दिग्गज एमएस धोनी को पीछे छोड़ते हुए भारत के लिए सबसे अधिक टेस्ट शतक लगाने वाले विकेटकीपर बन गए। पंत की यह शानदार पारी भारत की पहली पारी की मजबूती का प्रतीक बनी, लेकिन इंग्लैंड ने सत्र के आखिरी क्षणों में चार विकेट झटककर मुकाबले में वापसी की। दिन की शुरुआत में शुभमन गिल ने शानदार ऑफ ड्राइव से रन बनाना शुरू किया, जबकि पंत ने भी जल्द ही लय पकड़ ली। पंत की पहली तीन बाउंड्रीज ब्रायडन…
पॉपुलर एक्टर पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ काफी समय से सुर्खियों में है। इसकी रिलीज डेट अब तक कई बार टल चुकी है, जिससे फैंस का इंतजार लंबा होता गया। हालांकि अब फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। इस दमदार पोस्टर के साथ फिल्म की नई रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। अब उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म इस बार अपने तय शेड्यूल पर रिलीज होगी और पवन कल्याण के फैंस को लंबे इंतजार के…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने को बढ़ावा देने के लिए 2.3 करोड़ रुपये की स्टार्टअप योजना शुरू की है। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) ने इसकी घोषणा की है। एमएनआरई के तत्वावधान में राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान (एनआईएसई) के सहयोग तथा स्टार्टअप इंडिया, डीपीआईआईटी के समन्वय से इसे क्रियान्वित किया जा रहा है। एमएनआरई ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि 2.3 करोड़ रुपये की स्टार्टअप इनोवेशन चुनौती शुरू करने की घोषणा की गई है, जिसका उद्देश्य देश में छतों पर सौर ऊर्जा स्थापना और नवीकरणीय ऊर्जा अपनाने में तेजी लाना है।…
हजारीबाग। हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग साइडिंग में शनिवार को एक हादसे में स्टेट इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (एसआईएसफ) के जवान मिथलेश यादव की मौत हो गई। मिथलेश यादव झारखंड के गढ़वा जिले के रहने वाले थे। एसआईएसफ के डिप्टी एसपी साजिद ने बताया कि मिथलेश यादव ड्यूटी पर तैनात थे। वे पैर फिसलने से गिर पड़े और इस दौरान उनकी सर्विस राइफल से अचानक गोली चल गई। गोली उन्हीं को लगी, जिससे मौके पर ही मिथलेश की मृत्यु हो गई।मृतक के बड़े भाई अमरेश कुमार यादव भी इसी कंपनी में कार्यरत हैं और वर्तमान में बड़कागांव में तैनात…
पलामू। पलामू के युवाओं के लिए शनिवार को अच्छी खबर सामने आयी। चतुर्थवर्गीय पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया विसंगतियों के कारण रोक दी गयी है। राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने इसमें बड़ी भूमिका निभायी। युवाओं की पीड़ा को समझते हुए इस मामले को शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में रखा। उन्होंने शनिवार को मुख्य सचिव अलका तिवारी से मोबाइल पर बात करके पूरे मामले से अवगत कराया। बाद में मुख्यमंत्री आवास जाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और नियुक्ति प्रक्रिया की खामियां गिनाईं और अविलंब इस पर रोक लगाने का आग्रह किया। वित्त मंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत…
देहरादून। ग्यारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पहाड़ से लेकर मैदान तक उत्तराखंड की धरती योगमय है। देहरादून में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई देशों के राजदूतों ने योग किया। योग दिवस के उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चारों धामों, गंगोत्री, यमुनोत्री, बदीरनाथ और केदारनाथ में भी लोगों ने योगाभ्यास किया। नैनीताल में भी छात्रों ने योग किया। देहरादून पुलिस लाइन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सुबह योग किया। उनके साथ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और मंत्री सुबोध उनियाल सहित बड़ी संख्या में लोगों…
पटना: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शनिवार को बिहार में राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में शहर से लेकर गांव तक खास से आम लोगों ने योग किया। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राजभवन में अंतराराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग करके निरोगी काया के लिए पूरे राज्यवासियों को प्रेरित किया। पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में योग दिवस के मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, सांसद रविशंकर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और अन्य लोगों ने योग आसन किया। इस मौके पर पर प्रदेश अध्यक्ष दीलिप जयसवाल ने कहा…
रांची। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि योग हमारी परंपरा का अभिन्न अंग है, जिसे हमें नई पीढ़ी तक पहूंचाना जरूरी है। क्योंकि योग हमें न सिर्फ ऊर्जावान बनाता है, बल्कि जीवन में अनुशासन, शांति और सामंजस्य भी लाता है। मंत्री शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा फन पार्क में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में आमजनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि हर नागरिक प्रतिदिन कुछ मिनट योग करे तो न केवल उसका जीवन, बल्कि पूरा समाज स्वस्थ और समृद्ध बन सकता है। योग सिर्फ एक व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है।…
रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में शनिवार को मौसम साफ होने से आम जनजीवन को राहत मिली। राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में शनिवार की सुबह से मौसम आंशिक रूप से साफ हुआ। बाद में बादल हटने से हल्की धूप भी निकाली। इधर, मौसम विभाग के अनुसार 26 जून तक राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की भी आशंका है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश रांची के मंदार में 210.2 मिमी…
