Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»बिहार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजधानी पटना समेत राज्य में शहर से गांव तक लोगों ने किया योग

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 21, 2025 बिहार No Comments3 Mins Read
blank
Patna: BJP state President Dilip Jaisawal, MP Ravishankar Prasad, Deputy CM Samrat Choudhry, Vijay Kumar Sinha, Health Minister Mangal Pandey and others perform yoga asanas during the International Yoga Day, at Patliputra Sports Complex, in Patna on Saturday June 21,2025 Photo/Aftab Alam Siddiqui
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पटना: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शनिवार को बिहार में राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में शहर से लेकर गांव तक खास से आम लोगों ने योग किया। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राजभवन में अंतराराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग करके निरोगी काया के लिए पूरे राज्यवासियों को प्रेरित किया।

पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में योग दिवस के मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, सांसद रविशंकर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और अन्य लोगों ने योग आसन किया। इस मौके पर पर प्रदेश अध्यक्ष दीलिप जयसवाल ने कहा कि आज पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जा रहा है। आज पूरी दुनिया योग के महत्व को समझ रही है और इसे अपने जीवन में उतारने का प्रयास कर रही है। जो इंसान स्वस्थ रहकर दुनिया में कुछ करना चाहता है, उसे योग जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में अभी दो तरह का योग चल रहा है. एक जो आप परिसर में लोगों को क्रिया करते हुए देख रहे हैं और दूसरा पॉलिटिकल योग, जिसमें लोग शरीर से क्रिया नहीं करते हैं बल्कि जुबान चलाते हैं।

योगभ्यास करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि योग मानवता के लिए एक बड़ा उपहार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा यह उपहार पूरे दुनिया को दिया गया। आज पूरी दुनिया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रही है। योग तन और मन को स्वस्थ रखता है। इस पृथ्वी पर मानवता को एकजुट करने का योग सशक्त माध्यम है।

See also  आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान सेना की गाड़ी खाई में गिरी, भागलपुर के जवान संतोष यादव हुए शहीद

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि विश्व और एक स्वास्थ्य के मुहिम के साथ इस बार योग दिवस मनाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से राज्य में बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे दुनिया में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किया जा रहा है। स्वास्थ्य बेहतर रहे और हम बीमारी से दूर रहें इसके लिए योग क्रिया करना बेहद जरूरी होता है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 11 वर्ष पूरे होने पर बोधगया के जयप्रकाश उद्यान में योगाभ्यास किया गया. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी , दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर कामेश्वर नाथ पाठक, आईआईएम बोधगया के डायरेक्टर समेत अधिकारी और शिक्षा से जुड़े लोगों के साथ विदेशी पर्यटक, छात्र और स्थानीय नेताओं ने योगाभ्यास किया। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दौरान प्रधानमंत्री के भाषण का लाइव प्रसारण भी हुआ।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

बिहार: हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र गोलीकांड में एक और अपराधी गिरफ्तार

बिहार के अररिया में तेजाब से हमला, दस युवक झुलसे, अस्पताल में भर्ती

दरभंगा: पतौर थाना पुलिस ने बड़ी चोरी का किया खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार

नेपाल के बिगड़े हालात के बाद बिहार के अररिया बॉर्डर पर एसएसबी, थाना पुलिस के साथ एसटीएफ टीम की प्रतिनियुक्ति

भारत-नेपाल सीमा पर काठमांडू जेल से फरार बांग्लादेशी तस्कर पकड़ा गया

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.