Author: दिनरात खबर

मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में सोमवार सुबह लोकप्रिय टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उस पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दादा साहब फाल्के पिक्चर नगरी में बने ‘अनुपमा’ के सेट में 23 जून की सुबह अचानक आग लग गई और तेजी से फैलकर पूरे सेट को अपनी चपेट में ले लिया। जिस समय आग लगी, उस वक्त सेट पर कुछ लोग मौजूद थे, लेकिन सभी को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने…

Read More

बीजापुर। जिले में नक्सलियाें के द्वारा बीते एक सप्ताह में एक नाबालिग छात्र सहित पांच ग्रामीण युवकाें की हत्या की वारदात काे अंजाम देने के बाद जिले में सघन नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत तीन थाना क्षेत्रों मद्देड़, गंगालूर और जांगला में की गई कार्रवाई में कुल पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इन नक्सलियों के कब्जे से विस्फोटक सामग्री, नक्सली वर्दी, पिट्ठू, नक्सल साहित्य एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है। गिरफ्तार सभी पांच नक्सलियों के खिलाफ थाना मद्देड़, गंगालूर और जांगला में कार्रवाई उपरांत साेमवार काे न्यायालय में पेश किया गया…

Read More

नई दिल्ली। ईपीसी सर्विसेज मुहैया कराने वाली कंपनी समय प्रोजेक्ट सर्विसेज के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मजबूत एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 34 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी एंट्री 6.03 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 36.05 रुपये के स्तर पर हुई। लिस्टिंग के बाद खरीदारी के सपोर्ट से इस शेयर में और तेजी आई। बाजार में जारी खरीद-बिक्री के बीच सुबह 10:30 बजे ये शेयर 37.50 रुपये के स्तर पर पहुंचा हुआ था। इस तरह कंपनी के आईपीओ निवेशकों…

Read More

तेहरान। तेहरान टाइम्स अखबार ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान के अंदर अमेरिकी बी-2 बमवर्षक विमान उड़ाए। वे ईरान के खिलाफ इजराइल के युद्ध में सीधे शामिल हुए। ईरान की तीन जगहों पर परमाणु सुविधाओं पर हमले किए। इसके बाद अपने सोशल ट्रुथ पर घोषणा की कि ईरान की प्रमुख परमाणु संवर्धन सुविधाओं को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया है। तेहरान टाइम्स का दावा है कि ट्रंप अपने हमलों की प्रभावशीलता का आकलन करने में गलत हैं। अमेरिकी हमले में ईरान के फोर्डो परमाणु केंद्र का बाल बांका नहीं…

Read More

रांची। झारखंड के लगभग सभी स्थानों में 24 जून से हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी सोमवार को मौसम विभाग ने दी। विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिण और पश्चिम हिस्सों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 26 जून को भी कहीं – कहीं आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। इधर, सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा। कभी धूप तो कभी बादल…

Read More

तेहरान। अमेरिका द्वारा ईरान पर सैन्य हमले के जवाब में ईरान की संसद ने एक कड़ा कदम उठाते हुए दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ को बंद करने के पक्ष में मतदान किया है। इस कदम ने वैश्विक बाजारों में बेचैनी बढ़ा दी है और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल की आशंका गहरा गई है। हालांकि यह मतदान बाध्यकारी नहीं है क्योंकि अंतिम निर्णय ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल द्वारा लिया जाएगा। लेकिन यह संकेत अवश्य देता है कि तेहरान अब अपने जवाबी कदमों में नरमी नहीं बरतने वाला। राजनीतिक विश्लेषकों का…

Read More

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर हैं। गृहमंत्री अमित शाह का नारायणपुर दौरा रद्द हो गया है। अब वो राजधानी रायपुर में ही सुरक्षा कमांडर्स से मुलाकात करेंगे और नक्सल विरोधी अभियानों पर चर्चा करेंगे। छत्तीसगढ़ प्रवास के पहले दिन वे नक्सलवाद पर छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड और ओडिशा के डीजीपी/एडीजीपी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रायपुर में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के दौरे पर रहने वाले थे, लेकिन उनका ये दौरा रद्द हो गया है। गृहमंत्री शाह का…

Read More

लीड्स। भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले (लीड्स) में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का तीसरा दिन जबरदस्त उतार-चढ़ाव से भरा रहा। जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को पहली पारी में 465 रन पर समेट दिया, जिसके बाद केएल राहुल की नाबाद 47 रनों की पारी के दम पर भारत ने स्टंप्स तक दूसरी पारी में 2 विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। इस तरह भारत की कुल बढ़त 96 रन हो गई है। बुमराह ने किया इंग्लैंड की बल्लेबाजी को ध्वस्त तीसरे दिन इंग्लैंड ने 209/3 से आगे खेलना शुरू किया। ओली पोप…

Read More

पटना। बिहार में दानापुर मंडल के अंतर्गत मोकामा रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेल फाटक पर सोमवार 5.30 बजे ट्रक ने हाईटगेज को जोरदार टक्कर मार कर ध्वस्त कर दिया, जिससे करीब इस मार्ग पर दो घंटे से ऊपर के लिए रेल यातायात बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन प्रबंधक अशोक मोलदियार तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में लेते हुए ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू कराया। रेलवे कर्मियों की तत्परता से सुबह 7:50 बजे तक हाईटगेज को दुरुस्त कर लिया गया, जिससे परिचालन सामान्य हो सका। आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को…

Read More

रांची। लोकतंत्र सेनानी संघ, झारखंड प्रदेश की ओर से 25 जून को काला दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन बरियातू स्थित बनवासी कल्याण केंद्र रांची में किया जाएगा। इस अवसर पर लोकतंत्र की रक्षा में अपने संघर्षों की स्मृतियों को साझा किया जाएगा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा होगी।

Read More