Author: दिनरात खबर

सलमान खान की शादी कब होगी? ये सवाल सालों से लोगों के ज़ेहन में बना हुआ है। 59 साल की उम्र में भी सलमान के फैंस इस उम्मीद में हैं कि शायद एक दिन उनका चहेता स्टार शादी करेगा। संगीता बिजलानी से लेकर ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ तक, कई हसीनाओं के साथ उनका नाम जुड़ा, लेकिन कोई भी रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच सका। अब हाल ही में सलमान खान ने एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर खुलकर बात की है, जिससे एक बार फिर ये चर्चा तेज हो गई है कि आखिर दबंग खान कब घर बसाएंगे। दरअसल,…

Read More

काठमांडू। भारत के उत्तराखंड में कई दिनों से बंधक बना कर रखे गए 35 नेपाली नागरिकों को सकुशल रिहा कराया गया है। इन युवाओं को नौकरी का झांसा देकर बंधक बनाया गया था। रविवार को इन युवकों को कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद नेपाल वापस भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उत्तराखंड के काशीपुर में स्थानीय पुलिस ने छापा मारकर एक ही स्थान से 35 युवकों को मुक्त कराया गया। नई दिल्ली में नेपाली दूतावास ने कहा कि इन युवकों को बंदी बनाए जाने की सूचना के बाद मुक्त कराया गया। दूतावास ने गुरुवार को उत्तराखंड…

Read More

पलामू। घर से दूध लेने निकले दो मौसेरे भाइयों की रविवार सुबह तालाब से शव बरामद हुआ। नहाने के क्रम में डूबने से उनकी मौत हुई। दोनों शनिवार शाम से लापता थे। उनकी खोजबीन की जा रही थी। उनकी पहचान मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रांची रोड रेड़मा दशगात्र मंडप के पास रहने वाले आनंद दुबे का पुत्र अर्पित दुबे (6)और उसके मौसेरे भाई बेलवाटिका गुरुद्वारा के पीछे रहने वाले आरो दुबे(8), पिता अनुराग दुबे के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। शव का पोस्टमार्टम सुबह 8 बजे एमएमसीएच…

Read More

पश्चिम सिंहभूम। पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित मनोहरपुर के प्रतिष्ठित आरटीसी स्कूल के अनुसूचित जाति छात्रावास में शनिवार रात एक छात्र ने खुदकुशी कर ली। नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र सौरभ(14) का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। आनंदपुर निवासी सौरभ स्कूल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। बताया गया कि वह शाम को ट्यूशन के बाद अकेला हॉस्टल लौटा, जबकि अन्य छात्र खेलने चले गए थे। रात को सहपाठी संतोष नाग जब कमरे में लौटा, तो दरवाज़ा अंदर से बंद था। खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो दरार से झांकने पर सौरभ का शव…

Read More

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नए लोगों या ‘आउटसाइडर्स’ को हमेशा अपने लिए जगह बनाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता है। कई बार उन्हें ‘आउटसाइडर्स’ समझकर उनके साथ बुरा व्यवहार किया जाता है। हालांकि इन एक्टर्स में बेहतरीन एक्टिंग स्किल्स होती हैं, लेकिन कई बार उनके साथ बुरा व्यवहार किया जाता है और उनके काम को नज़रअंदाज़ किया जाता है। एक हिंदी एक्ट्रेस ने ऐसे ही ‘आउटसाइडर्स’ होने का अपना अनुभव बयां किया है। लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ की अभिनेत्री संविका ने ‘आउटसाइडर’ होने के अपने अनुभव को बयां किया है। सीरीज ‘पंचायत’ में रिंकी के किरदार से दर्शकों के दिलों…

Read More

लीड्स। भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत द्वारा पहली पारी में बनाए गए 471 रन के जवाब में इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट पर 209 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम अभी भी भारत से 262 रन पीछे है। इंग्लैंड की शुरुआत धीमी रही और उसे पहला झटका केवल 4 रन के स्कोर पर लग गया, जब जैक क्रॉली को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद बेन डकेट (62) और ओली पोप (100*) ने टीम को…

Read More

तेहरान। ईरान ने अपने तीन परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले की निंदा करते हुए इसे यूएन चार्टर का उल्लंघन बताया है।ईरान ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) पर बेरुखी का आरोप लगाया। ईरान ने वैश्विक समुदाय से अमेरिकी हमलों की निंदा कर ईरान के रुख के समर्थन की अपील की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान के तीन परमाणु ठिकानों फोर्दो, नतांज और इस्फहान को तबाह करने का दावा किया। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने इसे यूएन चार्टर का उल्लंघन बताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि अमेरिका ने ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु प्रतिष्ठानों…

Read More

वॉशिंगटन। इजराइल और ईरान सैन्य संघर्ष में अमेरिका की भी एंट्री हो गई है। अमेरिका ने ईरान के तीन न्यूक्लियर साइट फोर्डो, नतांज और एस्फहान पर हमला कर उसे तबाह करने का दावा किया है। यह हमला भारतीय समयानुसार रविवार सुबह 4:30 बजे हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस सैन्य अभियान को लेकर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि ईरान को अब शांति स्थापित करनी चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो भविष्य में हमले कहीं अधिक बड़े होंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पोस्ट में ईरान के खिलाफ चलाए गए अमेरिकी सैन्य अभियान की जानकारी देते हुए…

Read More

श्रीनगर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को पनाह देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पहलगाम हमले में आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी। एजेंसी की तरफ से रविवार को बताया गया कि बटकोट के परवेज अहमद जोथर और पहलगाम के हिल पार्क के बशीर अहमद जोथर ने हमले में शामिल तीन सशस्त्र आतंकवादियों की पहचान का खुलासा किया है। उन्होंने यह भी पुष्टि की है कि हमलावर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े पाकिस्तानी नागरिक थे। एनआईए ने कहा…

Read More

डेहरी आन सोन। मुफस्सिल थाना क्षेत्र बेदा- बलथुआ में पुलिस ने छापेमारी कर नकली सिगरेट बनाने वाली एक फैक्ट्री का उद्भेदन शनिवार को किया। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान बलथुआ स्थित वृदावंन मार्केट के बेसमेंट में चल रहे फैक्ट्री की मशीन जिसकी अनुमानित कीमत तीन करोड़ उसे जब्त कर लिया। एसडीपीओ सासराम दो कुमार वैभव के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान कारखाना व उसके गोदाम से तीन करोड़ की नकली सिगरेट के अलावा सिगरेट बनाने वाला कच्चा माल जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ को भी जब्त किया गया है। एसपी रौशन कुमार के अनुसार इस मामले में…

Read More