Author: दिनरात खबर

रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र के रांची रोड इंदिरा कॉलोनी में सुसाइड करने वाली युवती सोनाली सिंह के मामले में पुलिस ने पहली कार्रवाई की है। बोकारो आईडी क्रांति कुमार गड़िदेशी शुक्रवार को रामगढ़ पहुंचे और इस पूरे मामले की जांच की। सबसे पहले उन्होंने सब इंस्पेक्टर ओंकार पाल को निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी। इससे पहले भी सौरभ सिंह के सुसाइड मामले में किस तरह की जांच हुई है, उसका भी पूरा अवलोकन किया जाएगा। सुसाइड नोट पर भी पुलिस कर रही गंभीरता पूर्वक विचार बोकारो आईजी क्रांति कुमार गड़िदेशी ने बताया…

Read More

गंगटोक। पांच वर्षों के लम्बे अंतराल के बाद पवित्र कैलाश मानसरोवर की तीर्थयात्रा सिक्किम के रास्ते फिर से शुरू हो गई है। आज, शुक्रवार को सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने भारत-चीन सीमा पर स्थित नाथूला दर्रे से तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को विधिवत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नाथूला दर्रे से रवाना होने से पहले राज्यपाल ने तीर्थयात्रियों से बातचीत की और उनकी सफल यात्रा के साथ-साथ अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। राज्यपाल ने इस ऐतिहासिक मार्ग के पुनः चालू होने को अंतरराष्ट्रीय मैत्री और भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं की पुनर्स्थापना का प्रतीक बताया, जो बौद्ध, हिंदू और जैन…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के सीवान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की प्रगति और केंद्र सरकार की योजनाओं का लेखा-जोखा पेश करने के साथ ही विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार अब विकास की रफ्तार पकड़ चुका है और इसे बनाए रखने के लिए जनता को सतर्क रहना होगा। प्रधानमंत्री ने पुराने दौर के “जंगलराज” की याद दिलाते हुए कहा, “जो लोग कभी जंगलराज लाए थे, वे फिर से अपने पुराने कारनामों को दोहराने के लिए मौके की तलाश में हैं। वे बिहार के आर्थिक संसाधनों पर कब्जा जमाना…

Read More

राँची : भारत की अग्रणी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (“एयरटेल”) ने झारखंड और बिहार में ग्राहकों को बढ़ते ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के अपने मिशन में महत्वपूर्ण प्रगति की घोषणा की है। अपनी एआई-संचालित धोखाधड़ी का पता लगाने वाली प्रणाली के राष्ट्रव्यापी रोलआउट के तहत, एयरटेल ने अपनी उन्नत धोखाधड़ी का पता लगाने वाली प्रणाली के लॉन्च के मात्र 37 दिनों के भीतर राज्य भर में 61 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं को सफलतापूर्वक सुरक्षित किया है। यह अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली सभी एयरटेल मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए ऑटोमैटिक रूप से एक्टिवेट होती है। यह एसएमएस, व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, फेसबुक,…

Read More

पूर्वी सिंहभूम। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मानगो इलाके में जलजमाव की समस्या एक हादसे का कारण बन गई। लापरवाही और उचित व्यवस्था के अभाव ने एक परिवार से उसका सदस्य छीन लिया। गुरुवार रात संजय वर्मा (40) की जलजमाव में डूबने से मौत हो गई। वे श्रीनाथ शेखर बिल्डिंग में गार्ड के रूप में कार्यरत थे और ड्यूटी से लौटते समय चाणक्यपुरी मार्ग से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में बारिश का पानी जमा था, और अंधेरे में गहराई का अंदाज़ा न लग पाने के कारण वे उसमें गिरकर डूब गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर…

Read More

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के थाना छोटेबेठिया कोटरी नदी पार के ग्राम आमाटोला व कलपर के मध्य जंगल पहाड़ी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया गया। उसका शव बरामद कर लिया गया है। बस्तर आईजी सुुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि थाना छोटेबेठिया अंर्तगत ग्राम आमाटोला व कलपर के मध्य जंगल पहाड़ी क्षेत्र में रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। एक महिला नक्सली मारी गई है। विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद जारी की जाएगी। बताया गया है कि क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थित की सूचना पर डीआरजी एवं…

Read More

जायद खान और ईशा देओल कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। ये कलाकार ‘चुरा लिया है तुमने’, ‘दस’, ‘कैश’ जैसी कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। कई फिल्मों में साथ काम करने के दौरान ऐसी अफवाहें उड़ीं कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जायद खान ने इस पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ये सारी बातें झूठी हैं। मैं अपनी पत्नी के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में था, जो अब मेरी पत्नी हैं। ईशा देओल मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं। जायद ने कहा,…

Read More

नई दिल्ली। सोलर पंप और सबमर्सिबल बनाने वाली कंपनी ओसवाल पम्प्स के शेयरों की आज स्टॉक मार्केट में मजबूत एंट्री हुई। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 614 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई पर इसकी लिस्टिंग 632 रुपये के स्तर पर और एनएसई पर 634 रुपये के स्तर पर हुई। इस तरह मार्केट में एंट्री करते ही कंपनी के आईपीओ निवेशकों को करीब 3 प्रतिशत का लिस्टिंग गेन मिल गया। मार्केट में एंट्री के बाद भी कंपनी के शेयर फिलहाल मजबूती दिखा रहे हैं। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे…

Read More

मैड्रिड। टेनिस के महान खिलाड़ी राफेल नडाल को स्पेन के राजा फेलिपे VI ने गुरुवार को ‘मार्क्विस’ की उपाधि से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें खेल के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान और देश के लिए गौरव बढ़ाने के लिए दिया गया है। राजमहल की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “वे (सम्मानित व्यक्ति) स्पेन के लिए गर्व का कारण हैं और उन मूल्यों के प्रतीक हैं जो समाज को प्रेरणा दे सकते हैं।” 22 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नडाल ने पिछले वर्ष पेशेवर टेनिस से संन्यास लिया था। उन्हें यह उपाधि राजा फेलिपे VI…

Read More

तेल अवीव। ईरान-इजराइल सैन्य संघर्ष आज आठवें दिन में प्रवेश कर गया। इजराइल के शुरू किए गए हवाई हमलों से प्रतिशोध की आग में जल रहा ईरान तबाही मचा रहा है। ईरान ने बैलेस्टिक मिसाइलें दागनी शुरू कर दी हैं। ईरान की एक मिसाइल और बीर्शेबा शहर में टेक पार्क के पास गिरी है। इसके बाद विस्फोट और आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। यह स्थान माइक्रोसॉफ्ट के ऑफिस के पास है। द टाइम्स ऑफ इजराइल अखबार की खबर के अनुसार, ईरानी मिसाइल बीर्शेबा में गिरी है। इससे काफी नुकसान हुआ है पर किसी के घायल होने की तत्काल…

Read More