गिरिडीह: सीबीआई की टीम ने गिरिडीह मे बडी कार्रवाई की। गिरिडीह बैंक ऑफ़ इंडिया के पचम्बा कल्याणडीह शाखा के ग्रामीण स्वरोजगार ट्रेनिंग केन्द्र के निदेशक सह वरीय शाखा प्रबंधक अभिषेक कमल को 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ दबोचा है । जानकारी के अनुसार धनबाद सीबीआई के अधिकारी ने शुकवार देर रात केन्द्र के निदेशक अभिषेक कमल को गिरफ्तार कर अपने साथ धनबाद लेकर चले गए। मिली जानकारी के अनुसार टीम मे करीब दर्जन भर अधिकारी शामिल थे। शुक्रवार शाम को ही सीबीआई धनबाद डीएसपी पाठक के नेतृत्व मे गिरिडीह पहुंचे थे। ट्रेनिंग केन्द्र के निदेशक अभिषेक कमल को केन्द्र के…
Author: दिनरात खबर
पेरिस/नई दिल्ली। भारत के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर विश्व मंच पर अपना लोहा मनवाया। उन्होंने पेरिस के शारलेती स्टेडियम में आयोजित डायमंड लीग मीट में शुक्रवार (भारतीय समयानुसार शनिवार) को शानदार प्रदर्शन करते हुए दो साल बाद अपना पहला डायमंड लीग खिताब जीता। नीरज ने अपने पहले ही प्रयास में 88.16 मीटर दूर भाला फेंककर बढ़त बना ली, जो अंत तक कायम रही और उन्हें विजेता घोषित किया गया। यह उनके सीजन का दूसरा डायमंड लीग इवेंट था। इससे पहले उन्होंने मई में दोहा में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने पहली…
फारबिसगंज/अररिया। अररिया में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खेल भवन परिसर में योगाभ्यास किया गया। इस मौके पर अररिया डीएम अनिल कुमार और एसपी अंजनी कुमार के अलावा जिले भर के पदाधिकारी मौजूद रहे जहां सभी लोगों ने योग किया। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर फिट इंडिया वोट इंडिया थीम पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां पर डीएम ने सभी लोगों को अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग और लोकतंत्र को स्वस्थ रखने के लिए मतदान करने की अपील की। वहीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अररिया के हाई…
तेहरान (ईरान): इजराइल ने ईरान के कोम शहर में हमला किया है। कोम को ईरान का सबसे पवित्र शहर माना जाता है। ईरान का शक्तिशाली फोर्डो ईंधन संवर्धन संयंत्र कोम में एक पहाड़ के नीचे है। इजराइल के कोम शहर की एक अवासीय इमारत में की गई बमबारी में दो लोगों की मौत हो गई। अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन ने ईरान के सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के हवाले से यह खबर प्रसारित की है। इसमें कहा गया है कि शनिवार को मध्य ईरानी शहर कोम में एक आवासीय इमारत पर हुए हमले में दो लोगों की मौत हो गई और…
उधमपुर (जम्मू-कश्मीर): रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भारत की धरती पर किसी भी आतंकवादी हमले के लिए पाकिस्तान को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। भारत इस खतरे के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने के लिए तैयार है। रक्षामंत्री सिंह ने पाकिस्तान को यह चेतावनी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज यहां उत्तरी कमान के जवानों के संबोधन में दी। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह संदेश दिया है कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान की ‘हजार कट’ की नीति सफल नहीं हो सकती। सेना प्रमुख…
विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज यहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह में दुनिया के समस्त लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज 11वीं बार पूरा विश्व एक साथ योग कर रहा है। योग का सीधा अर्थ होता है जुड़ना। यह देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरे विश्व को जोड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मुझे गर्व होता है जब मैं देखता हूं कि हमारे दिव्यांग साथी योगशास्त्र पढ़ते हैं। वैज्ञानिक अंतरिक्ष में योग करते हैं। गांव-गांव में युवा साथी योग ओलंपियाड में भाग लेते हैं।” उन्होंने कहा “विशाखापत्तनम शहर प्रकृति और प्रगति…
आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्क्रीनिंग हाल ही में रखी गई। बॉलीवुड में स्क्रीनिंग में कई कलाकार शामिल हुए। सलमान और शाहरुख भी पहुंचे। दोनों के साथ आमिर की खास दोस्ती साफ झलक रही थी। स्क्रीनिंग के दौरान आमिर की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट ने खास ध्यान खींचा। आमिर गौरी का हाथ थामे मीडिया के सामने आए। दोनों ने कैमरे के सामने पोज दिए। बाद में आमिर के छोटे बेटे आजाद भी उनके बीच खड़े होकर पोज देते नजर आए। आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन पर अपनी गर्लफ्रेंड को सभी से मिलवाया। वे 46 साल की गौरी को…
पटना/सीवान। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार में सीवान जिले के जसौली में राज्य को 5,900 करोड़ रूपये से अधिक की सौगात दी। इसमें आवास, शहरी विकास, जल शक्ति, विद्युत और रेल से जुड़ी 28 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने 22 नगर विकास की परियोजनाओं, 6 सड़क परियोजनाओं और एक रेल परियोजना का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया, जिसकी कुल लागत 5,918 हजार करोड़ रुपये है।इसके साथ ही पीएम आवास योजना के तहत 53,666 बेघर लोगों को पहली किस्त दी गई। इन परियोजनाओं का मकसद बिहार के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार…
पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के सीवान जिला के पचरुखी प्रखण्ड अन्तर्गत जसौली खर्ग में 5,900 करोड़ रूपये से अधिक की आवास, शहरी विकास, जल शक्ति, विद्युत और रेल से जुड़ी 28 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार बहुत काम कर रही है। केंद्र की सहायता से बिहार में विकास का काम तय समय में पूरा हो रहा है। राज्य के विकास में केंद्र सरकार का अहम योगदान है। मुख्यमंत्री नीतीश ने आज जनसभा में कहा कि जुलाई 2024…
रांची। डीपीएस स्कूल के टीचर माइकल घोष का शव खोजने के लिए एनडीआरएफ की टीम शुक्रवार को जोन्हा फॉल पहुंच गयी है। अनगड़ा थाना की पुलिस भी उनके साथ जोन्हा जलप्रपात पर्यटन स्थल में मौजूद है। दोनों टीम मिलकर माइकल घोष की खोजबीन में जुटे हैं। वह गुरुवार को जोन्हा फॉल की तेज धार में फोटो खींचाने के चक्कर में बह गए थे। माइकल घोष मूलरूप से धनबाद के निवासी हैं। वर्तमान में वे रांची के अल्कापुरी मोहल्ले में रह रहे थे। माइकल घोष रांची डीपीएस में संगीत के शिक्षक हैं। वह अपने दो शिक्षक मित्रों पंकज श्रीवास्तव और ऋत्विक…
