Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»झारखंड

इरफान अंसारी ने कहा- योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 21, 2025 झारखंड No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि योग हमारी परंपरा का अभिन्न अंग है, जिसे हमें नई पीढ़ी तक पहूंचाना जरूरी है। क्योंकि योग हमें न सिर्फ ऊर्जावान बनाता है, बल्कि जीवन में अनुशासन, शांति और सामंजस्य भी लाता है। मंत्री शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिरसा मुंडा फन पार्क में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में आमजनों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि यदि हर नागरिक प्रतिदिन कुछ मिनट योग करे तो न केवल उसका जीवन, बल्कि पूरा समाज स्वस्थ और समृद्ध बन सकता है। योग सिर्फ एक व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है। जो मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन बनाता है। आज की तनावपूर्ण जीवनशैली में योग मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य का सबसे प्रभावी माध्यम है। इसलिए योग के लाभ और महत्व के बारे आमजनों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए पुरुष प्रशिक्षक की ओर से प्रति माह 32 योग सत्र और महिला प्रशिक्षक के जरिए 20 योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

राज्य के 745 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में लगभग 1000 योग प्रशिक्षक कार्यरत हैं। कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मौके पर रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा की योग दिवस एक वैश्विक उत्सव बन चुका है। झारखंड सरकार का यह प्रयास सराहनीय है और हमें योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। वहीं, थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार, अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, आयुष निदेशक सीमा कुमारी उदयपुरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

See also  हजारीबाग: बदमाशों ने बजरंगबली की प्रतिमा तोड़ी, जांच में जुटी पुलिस
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने वाली याचिका को किया स्वीकार

झारखंड के कई जिलों में 24- 25 सितंबर को भारी वर्षा के आसार, येलो अलर्ट जारी

जमीन घोटाले पर रांची के कडरू सहित अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

रांची: आरपीएफ ने 30 किलो गांजा के साथ दो आरोपितों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: आपसी विवाद में फायरिंग से युवक घायल, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़: बाप बेटे के बीच पैसे को लेकर हुआ विवाद, पिता ने की बेटे की हत्या

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.