Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

मिसाइल हमले में ईरान के दो शीर्ष कमांडर ढेर, इजराइल का बेन गुरियन एयरपोर्ट क्षतिग्रस्त

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 21, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

तेहरान (ईरान)/तेल अवीव (इजराइल)। ईरान और इजराइल के मध्य छिड़ा सैन्य संघर्ष आज नौवें दिन में प्रवेश करने के साथ और आक्रामक हो गया। दोनों ने एक-दूसरे पर मिसाइलें दागी हैं। इसमें ईरान के दो शीर्ष कमांडर मारे गए। ईरान का दावा है कि उसने इजराइल के बेन गुरियन एयरपोर्ट और सैन्य केंद्रों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।

इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने एक्स हैंडल पर घोषणा की है कि इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) में कुद्स फोर्स के हथियार हस्तांतरण इकाई के कमांडर बेहनाम शाहरियारी को पश्चिमी ईरान में ढेर कर दिया गया। इसके अलावा कुद्स फोर्स के फिलिस्तीन कोर के कमांडर सईद इजादी को मार गिराया गया। आईडीएफ ने कहा कि सईद ईरानी शासन की इजराइल को नष्ट करने की योजना का प्रमुख सूत्रधार रहा है। शाहरियारी मध्य पूर्व में अपने गुर्गों को हथियार उपलब्ध कराने की व्यवस्था करता था। आईडीएफ ने कहा कि सईद इजादी को कोम शहर में किए गए हमले में ढेर किया गया है। सईद हमास को आर्थिक मदद पहुंचाता था।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी मेहर ने कहा कि आज इजराइल के बेन गुरियन एयरपोर्ट और सैन्य केंद्रों पर हमला किया गया। बैलेस्टिक मिसाइल हमले में एयरपोर्ट का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। आईआरजीसी ने कहा कि आज एक साथ 136 मिसाइलें और ड्रोन से हमला किया गया। हमलों में बेन गुरियन हवाई अड्डे और सैन्य परिचालन रसद केंद्रों पर पूर्व निर्धारित लक्ष्यों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया है।

अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन की खबर के अनुसार, कूटनीतिक प्रयासों में कोई सार्थक प्रगति के संकेत नहीं दिख रहे हैं। एक ईरानी अधिकारी ने कहा कि ईरान अमेरिकी वार्ता में तभी वापस आएगा जब इजराइल उस पर हमला करना बंद कर देगा। जिनेवा में संघर्ष को कम करने के लिए शुक्रवार को शीर्ष यूरोपीय राजनयिकों ने अपने ईरानी समकक्ष के साथ मुलाकात की।

See also  महाराष्ट्र के नासिक में भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर में 7 लोगों की मौत
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.