Author: दिनरात खबर

चंडीगढ़। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी आरोपित के पास से पाकिस्तानी करेंसी मिली है। इसके अलावा बीएसएफ जवानों ने दो पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किए हैं। बीएसएफ द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अमृतसर जिले में कार्रवाई करते हुए एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। उसके पास 330 रुपये पाकिस्तानी करेंसी मिली। पूछताछ के बाद उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसके अलावा दो अलग-अलग ऑपरेशनों में खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ के जवानों ने फिरोजपुर सीमा के…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के बीकानेर से गुरुवार को पड़ोसी देश पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कड़े शब्दों में कहा कि अब उसका ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सीधे युद्ध में भारत से नहीं जीत सकता, इसलिए उसने आतंकवाद को लड़ाई का हथियार बनाया है, लेकिन अब आतंकियों और उन्हें समर्थन देने वाली सरकार में कोई फर्क नहीं किया जाएगा। हर आतंकी हमले की कीमत पाकिस्तान की सेना और अर्थव्यवस्था को चुकानी होगी। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश से बातचीत और व्यापार बंद रहेगा और सिर्फ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके)…

Read More

नई दिल्ली। भारत ने वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के विरुद्ध अपने प्रयासों और “ऑपरेशन सिंदूर” के संदेश को साझा करने हेतु कूटनीतिक संवाद की शुरुआत की है। दो प्रतिनिधिमंडल क्रमशः जापान और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर हैं। यह संवाद भारत के विदेश नीति एजेंडे के तहत अंतरराष्ट्रीय सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। जनता दल (यूनाइटेड) के सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व में जापान गए सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने टोक्यो में जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया से भेंट की। इस दौरान “ऑपरेशन सिंदूर” और आतंकवाद…

Read More

बिलबाओ। टोटनहैम हॉटस्पर ने बुधवार देर रात यूरोपा लीग 2024-25 के फाइनल में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराकर 17 साल के खिताबी सूखे को समाप्त कर दिया। ब्रेनेन जॉनसन के पहले हाफ में किए गए गोल की बदौलत टोटनहैम ने यह मुकाबला जीता और साथ ही अगले सीजन की चैंपियंस लीग में भी अपनी जगह पक्की कर ली। 2008 के बाद पहला खिताब, 1984 के बाद पहली यूरोपीय जीत यह टोटनहैम का 2008 लीग कप के बाद पहला खिताब है और 1984 के बाद पहली यूरोपीय ट्रॉफी। खास बात यह रही कि इस सीजन में टोटनहैम ने मैनचेस्टर यूनाइटेड…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में कैपिटल यहूदी संग्रहालय के बाहर इजराइल के दूतावास के दो कर्मचारियों की हत्या पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। इजराइल में अमेरिका के राजदूत माइक हुकाबी ने एक्स पोस्ट पर इसे आतंकी कृत्य बताया है। उन्होंने कहा कि यह एक भयानक आतंकवादी कृत्य है। इजराइल के लोग आज सुबह जागने के बाद इस खबर को सुनकर परेशान हैं। एफबीआई ने शुरू की जांच सीबीएस न्यूज ने इस खूनखराबे पर विस्तृत रिपोर्ट प्रसारित की है। इस पर एफबीआई निदेशक काश पटेल ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “मुझे और मेरी टीम को…

Read More

वाशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन के कैपिटल यहूदी संग्रहालय के पास हुई गोलीबारी से सनसनी फैल गई। गोली इजराइल के दूतावास के कर्मचारियों को लगी है। गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। बुधवार रात यह गोलीबारी एफबीआई के वाशिंगटन फील्ड ऑफिस के सामने सड़क पर हुई। दूतावास के प्रवक्ता ने साफ किया है कि राजदूत सुरक्षित हैं। वह गोलीबारी के समय वहां पर नहीं थे। सीएनएन चैनल की खबर के अनुसार, माना जा रहा है कि पीड़ित व्यक्ति इजराइल के दूतावास के कर्मचारी हैं। इनको कैपिटल यहूदी संग्रहालय के पास गोली…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली तेजी का रुख नजर आ रहा है। कीमत में आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 97,430 रुपये से लेकर 97,580 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 89,310 रुपये से लेकर 89,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी तेजी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,00,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 97,580…

Read More

किश्तवाड़।  जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। सेना की 2 पैरा एसएफ, सेना की 11आरआर, 7वीं असम राइफल्स और एसओजी किश्तवाड़ के जवानों ने सिंहपोरा चटरू गांव के शारी और मंड्राल ढोक इलाके के बीच तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद सुबह मुठभेड़ शुरू हुई। जैसे ही सुरक्षाबल संदिग्ध स्थल के पास पहुंचे, तो मौके पर छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द…

Read More

कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत लोकाई तालाब के समीप गुरुवार सुबह ऑटो और पिकअप की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार तिलैया नरेशनगर से नौ लोग सवार होकर डोमचांच की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में लोकाई तालाब के समीप विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई। इसमें ऑटो पर सवार चालक सहित नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कोडरमा थाना पेट्रोलिंग पुलिस के द्वारा घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक महिला…

Read More

कोलकाता। दिल्ली से श्रीनगर जा रहे इंडिगो के एक विमान में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब विमान श्रीनगर के करीब तेज आंधी और भारी ओलावृष्टि की चपेट में आ गया। इसी विमान में तृणमूल कांग्रेस का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी सवार था। गनीमत रही कि पायलट की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित बच निकले, लेकिन इस दौरान विमान के आगे का कुछ हिस्सा टूट गया। इस घटना ने विमान में सवार यात्रियों को भयभीत कर दिया। विमान की खिड़कियों पर बड़े-बड़े ओले गिरते देख यात्री बुरी तरह डर गए। वीडियो फुटेज में भी देखा जा सकता है कि किस…

Read More