Author: दिनरात खबर

किश्तवाड़: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छात्रू इलाके में आतंकियों को मार गिराने के लिए सुरक्षाबलों का अभियान शुक्रवार को भी जारी है। गुरूवार को मुठभेड़ में सेना के एक जवान का बलिदान हो चुका है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों के घेरे में चार आतंकवादी फंसे हुए हैं। इनकी संख्या ज्यादा भी हो सकती है। इनमें पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों के होने की भी संभावना जताई जा रही है। सैन्य अधिकारियों के अनुसार, गुरूवार को जिले के छात्रू के सिंहपोरा जंगली इलाके में सुरक्षाबलों कों आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने…

Read More

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने न केवल बड़े पर्दे बल्कि छोटे पर्दे पर भी अपनी अलग पहचान बनाई है। उनका पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) सालों से दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। हाल ही में यह चर्चा जोरों पर थी कि अमिताभ बच्चन अब इस शो से विदाई लेने जा रहे हैं। इसके बाद शो के नए होस्ट को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। अब बड़ी खबर सामने आ रही है कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नए सीजन में अमिताभ बच्चन की जगह सलमान खान शो को होस्ट करते नजर आ सकते हैं। अगर…

Read More

कोलकाता। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (आईएसआरओ) के प्रमुख वी. नारायणन ने गुरुवार को बताया कि भारत अपने पहले स्वदेशी अंतरिक्ष स्टेशन की दिशा में तेज़ी से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह कदम देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और भारत को वैश्विक स्तर पर अग्रणी अंतरिक्ष शक्तियों की श्रेणी में और मजबूत करेगा। कोलकाता के राममोहन मिशन में आयोजित एक कार्यक्रम के मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए नारायणन ने बताया कि देश की सुरक्षा और नागरिकों की भलाई के लिए अंतरिक्ष तकनीक का सक्रिय रूप से उपयोग किया जा रहा है।…

Read More

पटना। बिहार के समस्तीपुर जिले के रामजी राज ने कुछ ऐसा कर दिखाया है कि उनकी चर्चा विदेशों में हाे रही है। रामजी ने नासा की वेबसाइट में एक गंभीर तकनीकी खामी (बग) का पता लगाकर न केवल उसे हैकिंग से बचाया, बल्कि उसे सुधारने की प्रक्रिया में भी सक्रिय योगदान दिया। इसके बदले में नासा ने उन्हें ‘हॉल ऑफ फेम’ में स्थान देकर सम्मानित किया है। चुनिंदा हैकर्स की सूची में दर्ज है नाम रामजी ने बताया कि उन्होंने 14 मई की रात लगभग 2 बजे साइबर सिक्योरिटी संबंधित अपनी खोज शुरू की। इस दौरान उन्होंने लगभग 50 वेबसाइटों…

Read More

हिसार। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार शहर के अग्रसेन कॉलोनी निवासी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गुरुवार काे काेर्ट ने फिर चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आज पांच दिन की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद ज्योति मल्होत्रा को स्थानीय कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने कोर्ट सेकुछ और जानकारियां हासिल करने के लिए उसका रिमांड मांगा। कोर्ट में लगभग डेढ़ घंटे तक उसके रिमांड पर बहस चली। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि पांच दिन की रिमांड अवधि के दौरान काफी कुछ जानकारियां मिली हैं और पूरी तहकीकात व अन्य जानकारियां…

Read More

रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से झारखंड के तीन अत्याधुनिक सुविधायुक्त रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। ये स्टेशन अमृत भारत योजना के तहत विकसित किए गए हैं, जिनमें खूंटी जिले का गोविंदपुर रोड स्टेशन, साहिबगंज का राजमहल स्टेशन और देवघर का शंकरपुर स्टेशन शामिल हैं। गोविंदपुर रोड स्टेशन को 6.65 करोड़ रुपये, राजमहल स्टेशन को 7.03 करोड़ रुपये और शंकरपुर स्टेशन को 7.7 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। विशेष रूप से शंकरपुर स्टेशन को देवघर एम्स के निकटतम रेलवे कनेक्शन के रूप में तैयार किया गया है, जिससे चिकित्सा सेवाओं…

Read More

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने पिछले साल सितंबर में अपनी बेटी को जन्म दिया था। मां बनने के बाद से ही उनका पूरा ध्यान अपने परिवार और बेटी पर केंद्रित रहा है। हालांकि अब दीपिका धीरे-धीरे काम पर लौटने की तैयारी कर रही हैं। जल्द ही वह कुछ नई फिल्मों की शूटिंग शुरू करेंगी। वह ‘कल्कि’ के अगले भाग में नजर आने वाली हैं, जिससे उनके प्रशंसकों को एक बार फिर उनका दमदार अवतार देखने को मिलेगा। वहीं, निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ के लिए भी दीपिका को कास्ट किया गया था। लेकिन अब खबर है कि कुछ शर्तों…

Read More

नवादा। नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के बस्ती बिगहा बाजार से ओड़ो गांव जाने वाली सड़क मार्ग में गुरुवार को दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में तीन जख्मी हुए बाइक सवार में दो युवक की मौत हो गई।इस घटना में एक युवक की मौत इलाज के लिए नवादा लेकर जाने के क्रम में रास्ते में हो गई। दूसरे युवक की मौत गयाजी में इलाज के दौरान हो गई।इसके अलावा तीसरे युवक जीवन मौत से जूझ रहा है। ग्रामीणों ने बताया तीन जख्मी में से दो की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान ओड़ो गांव निवासी दूलो…

Read More

पटना: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) में गुरुवार यानी 22 मई को वन प्रमंडल-2 के हरनाटाड़, कक्ष संख्या एन-3 में एक चार वर्षीय बाघिन का शव मिला है। सुबह गश्त पर निकले वनकर्मियों ने शव देखा। शरीर पर कई जगह गहरे जख्म पाए गए। वन संरक्षक सह क्षेत्र निदेशक डॉ. नेशामणि ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाघिन की मौत किसी अन्य बाघ के साथ क्षेत्रीय वर्चस्व की भिड़ंत में होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि भिड़ंत में शामिल दूसरा बाघ भी घायल हो सकता है, जिसकी तलाश और निगरानी के लिए वनकर्मियों की…

Read More

रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में 27 मई तक हल्की बारिश गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार सुबह में मौसम साफ रहेगा, जबकि दोपहर बाद मौसम में परिवर्तन होगा। विभाग ने जिन इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है उनमें 23 और 24 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों को छोड़कर शेष हिस्सों में गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। वहीं 25 मई…

Read More