Author: दिनरात खबर

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ के गोटेर मुठभेड़ में मारे गए 27 नक्सलियों की शिनाख्त हो चुकी है। इन पर 12 करोड़ 33 लाख रुपये का इनाम था। संगठन के महासचिव और शीर्ष नक्सली लीडर नम्बाला केशव राव उर्फ बसव राजू पर 10 करोड़ रुपये का इनाम था। अकेले छत्तीसगढ़ सरकार ने उस पर एक करोड़ का इनाम घोषित किया था। मारे गए नक्सलियों में से दो आंध्र प्रदेश और तीन तेलंगाना के थे, बाकी सभी बस्तर संभाग के सात जिलाें में से थे। 25 लाख का इनामी जंगू नवीन उर्फ मधु भी…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में दो मेजर जनरल ने मुलाकात की। मेजर जनरल अरुण राजेश मोगे (विशिष्ट सेवा मेडल) ईस्टर्न कमांड हेडक्वार्टर- सह- डूरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता कमिटी के वाइस चेयरमैन और मेजर जनरल परमवीर सिंह डागर ( विशिष्ट सेवा मेडल) जीओसी -23 इन्फैंट्री डिवीजन ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मेजर जनरल ने मुख्यमंत्री को जमशेदपुर में जुलाई में आयोजित होने वाले डूरंड कप फुटबॉल प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।

Read More

नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख नजर आ रहा है। आज शेयर बाजार ने सपाट स्तर पर मिली-जुली शुरुआत की थी। बाजार खुलते ही खरीदारी शुरू हो गई जिसके कारण शेयर बाजार की चाल में तेजी आ गई। बीच-बीच में मुनाफा वसूली की कोशिश भी होती रही, इसके बावजूद शेयर बाजार की चाल लगातार तेज बनी रही। पहले एक घंटे कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.79 प्रतिशत और निफ्टी 0.85 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। सुबह 10 बजे तक के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों…

Read More

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर अपने अनोखे और सांस्कृतिक अंदाज़ से सबका ध्यान खींचा। पहले दिन उन्होंने सफेद साड़ी और मांग में सिंदूर लगाकर भारतीय पारंपरिकता को गर्व से प्रस्तुत किया। लेकिन असली चर्चा का विषय बना उनका दूसरा दिन, जब उन्होंने एक शानदार गाउन पहना, जिस पर भगवद गीता का एक श्लोक उकेरा गया था। ऐश्वर्या की ड्रेस को लेकर चर्चाकान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन जब अपने शानदार अंदाज़ में पहुंचीं, तो अगले ही दिन उनके आउटफिट डिज़ाइनर गौरव गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट साझा की। इस…

Read More

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर जिले की सीमा पर तुमरेल के जंगल में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद आज शुक्रवार काे भी इस इलाके में ऑपरेशन जारी है। रातभर हुई तेज बरसात के बीच अभियान जारी रहा। बीजापुर सीमा क्षेत्र में बटालियन नंबर एक के खूंखार नक्सली हिड़मा सहित बड़े कैडर के नक्सलियाें के होने की सूचना के बाद सुकमा से डीआरजी (डिस्ट्रिक रिजर्व गार्ड) जवानाें के साथ एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) और कोबरा के जवान पिछले 48 घंटे से ऑपरेशन कर रहे हैं। गाैरतलब है कि गुरुवार को उसी इलाके में एक मुठभेड़ हुई…

Read More

अररिया । फारबिसगंज थाना क्षेत्र के खमकौल पोटरी वार्ड संख्या दो के रहने वाले सिकंदर मंडल के 17 साल के पुत्र मंटू कुमार गुरुवार दोपहर बारह बजे से घर से गायब था।शाम को मकई के खेत में वह संदिग्ध अवस्था में मिला।गंभीर हालत में परिजन ने उसे इलाज के लिए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां ऑन ड्यूटी स्टाफ ने नाजुक स्थिति देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।परिजन आनन फानन में मंटू को लेकर नेपाल के एक निजी अस्पताल पहुंचा,जहां इलाज के क्रम में देर रात ग्यारह बजे के आसपास उनकी मौत हो गई।…

Read More

रामगढ़। धनबाद रेल मंडल में बड़े पैमाने पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है‌। इसी क्रम में रामगढ़ जिले के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके तहत मंडल के विभिन्न खण्डों के साथ-साथ धनबाद, गोमो, चन्द्रपुरा, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में भी गहन टिकट चेकिंग किया गया। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक मो इकबाल ने शुक्रवार को बताया कि यह मेगा टिकट चेकिंग अभियान सुनियोजित कार्यक्रम के तहत दिन- रात चलाया गया। इस जांच अभियान के परिणामस्वरूप 1021 यात्रियों को पकड़ा गया। इसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के…

Read More

तेहरान। ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि उसके परमाणु ठिकानों पर इजराइल हमला करता है, तो वह अमेरिका को इसके लिए पूरी तरह जिम्मेदार ठहराएगा। यह सख्त बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान और अमेरिका के बीच ईरानी परमाणु कार्यक्रम को लेकर बेहद अहम पांचवें दौर की बातचीत होने वाली है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र को भेजे पत्र में कहा, “ईरान ज़ायोनिस्ट शासन (इजराइल) की किसी भी दुस्साहसी कार्रवाई के खिलाफ सख्त चेतावनी देता है और किसी भी अवैध या उकसाने वाले कदम का निर्णायक जवाब देगा।” अमेरिकी मीडिया में…

Read More

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने 11 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर के बाद क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। 32 वर्षीय जेनसेन ने 35 वनडे और 53 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 2014 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। हेले जेनसेन चार टी20 वर्ल्ड कप टीमों का हिस्सा रही हैं, जिनमें 2020 में ऑस्ट्रेलिया में हुए टूर्नामेंट में वह न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं। इसके अलावा वह 2022 में न्यूजीलैंड में आयोजित वनडे वर्ल्ड कप में भी खेली थीं। उन्होंने 2022 के कॉमनवेल्थ…

Read More

पटना। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव बीती रात दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे। रेलमंत्री बिहार दौरे पर प्रदेश को सौगात भी देंगे। वैष्णव देररात 11 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे। उनका रात्रि विश्राम पटना में हुआ। वैष्णव, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ​​ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के साथ आज पटना से जमालपुर एमआर स्पेशल ट्रेन से रवाना हो गए हैं। वो वहां 11 बजे रेल इंजन कारखाना जमालपुर का निरीक्षण करेंगे। रेल मंत्रालय ने इस कारखाना के कायाकल्प करने की योजना तैयार की है। एलएचबी कोच और वंदे भारत ट्रेनों के रखरखाव की जिम्मेदारी रेल इंजन कारखाना जमालपुर को…

Read More