Author: दिनरात खबर

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने सेना का आभार जताया। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह नई दिल्ली में स्थित हरियाणा भवन में पत्रकारों को संबोधित किया।मुख्यमंत्री सैनी ने पत्रकाराें से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के जांबाज सैनिकों ने आतंकी ठिकानों को उनकी सर जमीन पर ही मिट्टी में मिलने का काम किया है। ऐसा ऐतिहासिक निर्णय प्रधानमंत्री ही ले सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों ने कायराना…

Read More

पटना। फैमिली कॉमेडी फिल्म “भूल चूक माफ” जल्द ही बड़े पर्दे पर आने वाली है। फिल्म प्रमोशन के लिए फिल्म की स्टाक कास्ट बुधवार काे पटना पहुंची। पटना के सिटी सेंटर में फिल्म के मुख्य कलाकार राजकुमार राव और वामिका गब्बी एवं फिल्म के निर्देशक करण शर्मा स्थानीय मीडिया से मुखातिब हुए। बातचीत के दाैरान दोनों कलाकारों ने फिल्म की कहानी, अपने अनुभवों और पटना से जुड़े अपने खास रिश्ते को साझा किया। इस दाैरान दाेनाें कलाकाराें में मंच पर जमकर ठुमके भी लगाये। इसके बाद दोनों कलाकार पटना के गोल घर पहुंचे, जहां वामिका ने कई तस्वीरें अपने कैमरे…

Read More

लातेहार। जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चटूआग डैम में बुधवार को नहाने गए किशोर शिवम कुमार (15)की पानी मे डूबने से मौत हो गई। मृतक चंदवा के चेटर मुहल्ले का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार शिवम अपने तीन दोस्तों के साथ डैम में नहाने गया था। नहाने के दौरान शिवम तथा इसका एक दोस्त गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोनों को डूबता हुआ देखकर अन्य दोस्तों ने मदद के लिए हल्ला मचाया तो आसपास के ग्रामीण वहां जमा हुए और साहस का परिचय देते हुए डैम में कूद कर एक लड़के को सुरक्षित निकाल…

Read More

कोडरमा। जिले के ढाब थाना अंतर्गत डोमचांच सतगावां मुख्य मार्ग के ढाब जंगल में मंगलवार की रात गिट्टी के नीचे छिपा कर ले जा रहे अंग्रेजी शराब से लोड एक हाईवा पलट गई। जिससे गिट्टी हाईवा से बाहर आ गया और उसके नीचे में रखा शराब साफ-साफ नजर आने लगा। इस घटना की जानकारी देते हुए ढाब थाना प्रभारी रवि पंडित ने बताया कि वरीय पदाधिकारी की ओर से सूचना प्राप्त हुई कि डोमचांच की ओर से एक हाईवा में गिट्टी के नीचे अंग्रेजी शराब को छिपा कर सतगावां की ओर ले जाया जा रहा है। इसके आलोक में हमने…

Read More

रांची। संघ लोक सेवा आयोग(यूपीएससी),नई दिल्ली की ओर से देश भर में सिविल सेवा परीक्षा 25 मई को आयोजित की जानी है। यह परीक्षा रांची जिले के विभिन्न 48 परीक्षा केंद्रों में भी प्रथम पाली में सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे और द्वितीय पाली में 02:30 बजे से 04:30 बजे तक आयोजित की जानी है। परीक्षा केन्द्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा का आयोजन कराने और विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी, उनके…

Read More

सीकर। राजस्थान के जिला सीकर के छोटे से गांव चक की रहने वाली और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में उप निरीक्षक पद पर तैनात गीता सामोता ने 19 मई को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही गीता सामोता सीआईएसएफ की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं, जिन्होंने एवरेस्ट पर चढ़ाई कर यह उपलब्धि हासिल की है। उनके इस साहसिक कारनामे ने न केवल जिले का, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।शेखावाटी की यह बहादुर बेटी अब देशभर की लड़कियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं। उधर इस…

Read More

पटना: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बुधवार काे बिहार पहुंचकर अति भावुक हाे गये । उन्होंने अपना अगला जन्म बिहार में होने की इच्छा व्यक्त की। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मधुबनी पंचायत के राधानगर पताही चौसीमा में आयोजित विष्णु महायज्ञ में पहुंचे धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बिहार की धरती को नमन किया। साथ ही कहा कि धन्य हैं मुजफ्फरपुरवासी, तुम्हारे धैर्य को प्रणाम। बाला जी की कृपा आप सभी पर अवश्य होगी। उन्हाेंने भाेजपुरी में बोलते हुए कहा कि बागेश्वर धाम के बाद अगर अगला जन्म लेना हो तो मैं बिहार की धरती पर लेना चाहूंगा। मैं…

Read More

पुंछ। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को पुंछ में पाकिस्तान सीमा पर हाल ही में हुई गोलाबारी से प्रभावित पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुनर्वास उपायों में सीमा पार से गोलीबारी में जान गंवाने वालों के परिजनों को कम से कम एक सरकारी नौकरी दी जाएगी। उपराज्यपाल ने चेतावनी दी कि भारत युद्ध का समर्थक नहीं है, लेकिन अगर फिर से उकसाया गया तो प्रतिक्रिया और भी निर्णायक होगी। उपराज्यपाल सिन्हा ने पीड़ितों के परिवारों को आश्वासन दिया कि केंद्र और जम्मू-कश्मीर दोनों सरकारों के सहयोग से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के प्रयास चल…

Read More

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर, बीजापुर व दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र अंतर्गत अबूझमाड़ के बाेटेर इलाके में बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने पोलित ब्यूरो के शीर्ष सदस्य डेढ़ करोड़ के इनामी नक्सली नम्बाला केशव राव उर्फ बशव राजू सहित अब तक 27 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं कई अन्य बड़े कैडर के नक्सलियों के मारे जाने या घायल हाेने की संभावना है। मुठभेड़ के दौरान डीआरजी का एक जवान बलिदान हुआ है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ स्थल से 27 नक्सलियों के शव के साथ अनेक हथियार बरामद हाेने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मुठभेड़…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ शहर में एक सनकी युवक ने गुरुद्वारा रोड में एक दुकानदार को चाकू मार दी। मंगलवार की रात इस वारदात को अंजाम देने के बाद सनकी युवक विशाल शरण फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस में घायल दुकानदार राहुल कुमार को तत्काल इलाज के लिए रांची रोड स्थित पोलीडॉग अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही आरोपित युवक विशाल शरण और उसके पिता पूनम स्वीट्स होटल के मालिक देवेंद्र शरण को हिरासत में ले लिया। रामगढ़ थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दुकानदार राहुल कुमार का इलाज चल रहा है। राहुल ने पुलिस को बताया कि…

Read More