Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

PM मोदी का पाकिस्तान को संदेश; आतंक की कीमत चुकानी होगी, मेरी नसों में लहू नहीं- गरम सिंदूर बहता है

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 22, 2025 देश-दुनिया No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के बीकानेर से गुरुवार को पड़ोसी देश पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कड़े शब्दों में कहा कि अब उसका ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सीधे युद्ध में भारत से नहीं जीत सकता, इसलिए उसने आतंकवाद को लड़ाई का हथियार बनाया है, लेकिन अब आतंकियों और उन्हें समर्थन देने वाली सरकार में कोई फर्क नहीं किया जाएगा। हर आतंकी हमले की कीमत पाकिस्तान की सेना और अर्थव्यवस्था को चुकानी होगी। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश से बातचीत और व्यापार बंद रहेगा और सिर्फ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) ही एकमात्र मुद्दा होगा जिसपर कोई संवाद होगा।

प्रधानमंत्री ने भारत के इस नए रूप को “रौद्र रूप” बताया और जनता की ओर से मिले “मोदी-मोदी” के नारों को सम्मानपूर्वक स्वीकार किया। उन्होंने कहा, “मोदी का दिमाग ठंडा है, पर लहू गर्म है। मेरी नसों में लहू नहीं, गरम सिंदूर बहता है।” उन्होंने आतंकवादियों को चेताते हुए कहा कि जो भारत के खून से खेलेंगे, वे मिट्टी में मिलाए जाएंगे। पहले घर में घुसकर मारा था, अब सीने पर प्रहार किया है। पाकिस्तान को आगाह करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “हर आतंकी हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। यह कीमत पाकिस्तान की सेना और अर्थव्यवस्था चुकाएगी। उसे पाई-पाई के लिए मोहताज होना होगा। भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा। भारतीयों के खून से खेलना पाकिस्तान को महंगा पड़ेगा।

इस दौरान भारत की आतंक को लेकर नई तीन सूत्री नीति का उन्होंने उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अब आतंकी हमले पर करारा जवाब दिया जाएगा। समय और तरीका सेना तय करेगी और शर्तें भी हमारी होंगी। परमाणु बम की गीदड़ भभकियों से भारत नहीं डरेगा। हम आतंकियों और सरपरस्त सरकार को अलग-अलग नहीं देखेंगे। उन्हें एक ही मानेंगे। भारत अब सिर्फ प्रतिशोध नहीं, बल्कि न्याय करेगा। 23 अप्रैल के हमले क 22 मिनट में 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त करने की कार्रवाई इसका प्रमाण है।

See also  हिमाचल के मनाली में भारी बारिश से तबाही, दुकानें-रेस्टोरेंट बहे, 9 जिलों में आज स्कूल-कॉलेज बंद

प्रधानमंत्री ने बीकानेर जिले में स्थित देशनोक रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में 103 पुनर्विकसित ‘अमृत स्टेशनों’ का उद्घाटन किया। ये स्टेशन 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 86 जिलों में स्थित हैं और इन्हें 1100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.