Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

इजराइली दूतावास के दो कर्मचारियों की हत्या पर तीखी प्रतिक्रिया, राजदूत माइक ने कहा-यह आतंकी कृत्य

दिनरात खबरBy दिनरात खबरMay 22, 2025 देश-दुनिया No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

वाशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में कैपिटल यहूदी संग्रहालय के बाहर इजराइल के दूतावास के दो कर्मचारियों की हत्या पर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। इजराइल में अमेरिका के राजदूत माइक हुकाबी ने एक्स पोस्ट पर इसे आतंकी कृत्य बताया है। उन्होंने कहा कि यह एक भयानक आतंकवादी कृत्य है। इजराइल के लोग आज सुबह जागने के बाद इस खबर को सुनकर परेशान हैं।

एफबीआई ने शुरू की जांच

सीबीएस न्यूज ने इस खूनखराबे पर विस्तृत रिपोर्ट प्रसारित की है। इस पर एफबीआई निदेशक काश पटेल ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “मुझे और मेरी टीम को आज रात डाउन टाउन डीसी में कैपिटल यहूदी संग्रहालय के बाहर और हमारे वाशिंगटन फील्ड ऑफिस के पास हुई गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई है। एफबीआई मेट्रोपॉलिटन पुलिस के साथ मिलकर जांच कर रही है।” उधर, एफबीआई वाशिंगटन फील्ड ऑफिस ने एक्स पर लिखा, “सार्वजनिक सुरक्षा के लिए कोई खतरा नहीं है।”

मृतकों में एक इजराइली राजनयिक और दूसरी महिला कर्मचारी

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात वॉशिंगटन डीसी में कैपिटल यहूदी संग्रहालय से बाहर निकलते समय दो इजराइली दूतावास कर्मचारियों (एक पुरुष राजनयिक और एक महिला) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक संदिग्ध हिरासत को हिरासत में लिया गया है। कानून प्रवर्तन सूत्रों का कहना है कि दोनों को यहूदी संग्रहालय में एक कार्यक्रम से बाहर निकलते समय गोली मारी घई। सूत्रों ने कहा कि ऐसा लगता है कि गोलीबारी एक लक्षित हमला था।

पुलिस को रात 9:08 बजे मिली सूचना

मेट्रोपॉलिटन पुलिस प्रमुख पामेला ए. स्मिथ ने देररात संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गोलीबारी की सूचना स्थानीय समयानुसार रात 9:08 बजे मिली। संदिग्ध को शुरू में यहूदी संग्रहालय के बाहर इधर-उधर घूमते हुए देखा गया। इसके बाद वह चार लोगों के पास पहुंचा। एक हैंडगन निकाली और पीड़ितों को गोली मार दी। डीसी फायर एंड इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज डिपार्टमेंट ने बताया कि गोलीबारी एफ स्ट्रीट एनडब्ल्यू के 300 ब्लॉक में एफबीआई कार्यालय भवन के पास हुई।

See also  छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 87.50 लाख के 20 इनामी सहित 24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

आरोपित शिकागो का रहने वाला

स्मिथ ने कहा कि फिलहाल ऐसा लगता है कि गोलीबारी एक ही संदिग्ध व्यक्ति ने की है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। आरोपित शिकागो का 30 वर्षीय व्यक्ति है। खूनखराबा करने के बाद वह संग्रहालय में घुस गया था। उसे संग्रहालय सुरक्षाकर्मियों ने दबोचा। साथ ही गन भी बरामद कर ली गई है। स्मिथ ने कहा कि हिरासत के दौरान आरोपित ने स्वतंत्र, स्वतंत्र फिलिस्तीन’ का नारा लगाया।

करीब से मारी गई गोली

होमलैंड सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम ने एक्स पर लिखा, “आज रात वाशिंगटन डीसी में यहूदी संग्रहालय के पास दो इजराइली दूतावास कर्मचारियों की बेवजह हत्या कर दी गई।” सूत्रों ने बताया कि कार्यक्रम में मौजूद इजराइली दूतावास के अन्य कर्मचारी भी घायल हुए हैं। गोलीबारी एफबीआई के फील्ड ऑफिस के पास एफ स्ट्रीट पर हुई। इजराइली दूतावास के प्रवक्ता ताल नैम कोहेन ने एक्स पर लिखा, “वाशिंगटन डीसी में कैपिटल यहूदी संग्रहालय में यहूदी कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान आज शाम इजराइली दूतावास के दो कर्मचारियों को करीब से गोली मार दी गई।” संयुक्त राष्ट्र में इजराइली राजदूत डैनी डैनन ने भी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि गोलीबारी “यहूदी संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम के बाहर” हुई। डैनन ने लिखा कि गोलीबारी में इजराइली दूतावास के दो अन्य कर्मचारी घायल हुए हैं, लेकिन अधिकारियों ने इस संख्या की पुष्टि नहीं की है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात

पंचतत्व में विलीन हुए प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग, रोती-बिलखती रहीं पत्नी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.