नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देशभर में पुनर्विकसित किए गए 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। यह भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व कदम है। भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने प्रधानमंत्री मोदी के आज के कार्यक्रम को 20 और 21 मई को जारी विज्ञप्ति में साझा किया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल में प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम की सचित्र सूचना अपलोड की है। आज का दिन ऐतिहासिक केंद्रीयमंत्री अश्विनी वैष्णव के एक्स पर की गई पोस्ट की प्रतिक्रिया में…
Author: दिनरात खबर
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के साथ हुई एक हाई-प्रोफाइल मुलाकात के दौरान उन पर तीखा आरोप लगाते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीकी सरकार श्वेत किसानों की लक्षित हत्याओं को नजरअंदाज कर रही है। ट्रंप ने बैठक के दौरान ओवल ऑफिस की लाइट्स बंद कर एक विवादित वीडियो चलाया जिसमें एक चरमपंथी नेता “किसान को मारो” जैसे बोल वाला गीत गा रहा था। साथ ही उन्होंने कुछ समाचार लेख दिखाकर यह दावा किया कि श्वेत किसानों को “मौत, भयानक मौत” का सामना करना पड़ रहा है। ट्रंप पहले ही दक्षिण अफ्रीका…
वानखेड़े। आईपीएल 2025 के 63वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हरा दिया। इसी जीत के साथ मुंबई आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई। इससे पहले गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था। इस मैच में सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर पांच विकेट खोकर 180 रन बनाए। जवाब में दिल्ली 18.2 ओवर में सिर्फ…
नमित मल्होत्रा निर्मित ‘रामायण’ यह फिल्म सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में रणबीर कपूर राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साउथ एक्टर यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों सुपरस्टार फिल्म में एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर नहीं आएंगे। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार ‘निर्माताओं ने फैसला किया है कि रामायण से मूल पाठ का अनुसरण करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें भगवान राम और रावण की अधिकांश कहानियाँ एक-दूसरे से भिन्न हैं। दोनों की दुनिया बिल्कुल अलग है और वे केवल अंतिम लड़ाई…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना स्थित सैदपुर नाला पर पहाड़ी तक भूमिगत नाला के साथ सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शीतला मंदिर फ्लाईओवर के पास के नाला, ड्रेनेज पंपिंग प्लांट पहाड़ी तथा सैदपुर नाला का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह एवं नगर आयुक्त अनिमेष परासर ने मुख्यमंत्री को इस योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। माैके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पहले भी इसे आकर कई बार देखा है। यह योजना काफी अच्छी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सैदपुर…
क्वेटा। पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में बुधवार को हुए आत्मघाती आतंकी हमले में पांच लोगों की जान चली गई और 38 से अधिक बच्चे घायल हो गए। हमलावर ने आर्मी पब्लिक स्कूल को निशाना बनाया। फिलहाल किसी भी आतंकी समूह या संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। अल जजीरा चैनल की खबर के अनुसार खुजदार के सरकारी अधिकारी यासिर इकबाल दश्ती ने बताया कि बुधवार को हुए आतंकी हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 38 बच्चे घायल हो गए। उन्होंने कहा कि बस सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी।…
नीरज घेवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘होमबाउंड’ का प्रीमियर 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में होने जा रहा है। इससे पहले फिल्म के कलाकार जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा रेड कार्पेट पर अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आए और सभी का ध्यान खींचा। वहीं, फिल्म के निर्माता करण जौहर भी कान्स 2025 में पहुंचे और अपने खास लुक से महफिल लूट ली। इस मौके पर करण जौहर का लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, उनका यह शानदार आउटफिट मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया है। कान्स 2025 में करण जौहर ने…
कराची। पाकिस्तान में सिंधु नदी नहर परियोजना का विरोध हिंसक हो गया। परियोजना का विरोध कर रहे लोगों ने मंगलवार को नौशहरो फिरोज जिला के मोरो शहर में सिंध प्रांत के गृहमंत्री जियाउल हसन लंजर के आवास और राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई कंटेनरों में आग लगा दी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ तीखी झड़प हुई है।पाकिस्तान के दुनिया न्यूज के अनुसार मोटरसाइकिल सवार प्रदर्शनकारियों ने राजमार्ग सुरक्षा संगठन के सदस्यों सहित कर्मियों पर हमला किया। एक ट्रेलर से उर्वरक बैग लूट लिए और भाग गए। सरकार ने प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकाबंदी…
नई दिल्ली। भारत ने औपचारिक रूप से एशियन प्रोडक्टिविटी ऑर्गनाइजेशन (एपीओ) की वित्त वर्ष 2025-26 कार्यकाल के लिए अध्यक्षता संभाल ली है। यह घोषणा 20 से 22 मई तक इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित एपीओ की 67वीं गवर्निंग बॉडी मीटिंग (जीबीएम) के दौरान की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव तथा भारत के लिए एपीओ निदेशक आईएएस अधिकारी अमरदीप सिंह भाटिया कर रहे हैं। एपीओ एक क्षेत्रीय अंतर सरकारी संगठन है, जो 1961 में स्थापित हुआ था। यह एशिया-प्रशांत क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाने के लिए सहयोग को बढ़ावा देता है। मंत्रालय ने…
हिसार। जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा के केस में मामले की जांच चल रही है। हिसार पुलिस ज्योति से लगातार पूछताछ कर रही है। कुछ केन्द्रीय जांच एजेेंसियों ने भी आरोपित ज्योति से पूछताछ की है। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बुधवार काे बताया कि ज्योति मल्होत्रा को गत 16 मई को गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह पांच दिन के पुलिस रिमांड पर है। रिमांड के दौरान पूछताछ के चलते पुलिस ने आरोपित ज्योति से तीन मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और कुछ अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कब्जे में लिए हैं। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र निवासी हरकीरत…
