Author: दिनरात खबर

काबुल/मजार दारा। अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में गुरुवार को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। यह झटका उसी इलाके में आया है, जहां रविवार को आए भीषण भूकंप में 2,200 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के मुताबिक भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। रविवार को आए 6 तीव्रता वाले भूकंप और मंगलवार के 5.5 तीव्रता के झटके ने कुनार और नंगरहार प्रांतों के गांवों को पूरी तरह तबाह कर दिया। अब तक 2,205 मौतों और 3,640 से अधिक घायल होने की पुष्टि हुई है। 6,700 से ज्यादा घर पूरी तरह ढह गए हैं।…

Read More

नई दिल्‍ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन को अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले की चल रही जांच में शामिल होने के लिए समन जारी किया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब कुछ दिन पहले ही ईडी ने पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना से पूछताछ की थी।सूत्रों ने बताया कि धवन को इस अवैध सट्टेबाजी मामले में पूछताछ के लिए गुरुवार को एजेंसी के दिल्ली मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। यह मामला 1एक्स-बीईट नामक ऐप से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि धवन सुबह 11 बजे एजेंसी के दफ्तर पहुंचे हैं।…

Read More

रांची।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पलामू में पुलिस बल और उग्रवादी संगठन के बीच मुठभेड़ में दो जवानों के बलिदान (शहीद) होने पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर गुरुवार को कहा कि पलामू के मनातू क्षेत्र अंतर्गत केदल जंगल में विशेष ऑपरेशन अभियान के दौरान पुलिस के दो जवान संतन मेहता और सुनील राम का शहीद (बलिदान) होना अत्यंत पीड़ादायक है। मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु दिवगंत वीर शहीदों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। अभियान में…

Read More

क्वेटा (बलोचिस्तान) पाकिस्तान। इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह ने क्वेटा में बलोचिस्तान नेशनल पार्टी-मेंगल (बीएनपी) की रैली में हुए आत्मघाती बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। इस हमले में कम से कम 15 लोग मारे गए। और 30 से अधिक घायल हो गए। यह हमला सोमवार शाम शाहवानी स्टेडियम के बाहर बीएनपी की रैली समाप्त होने के कुछ ही देर बाद हुआ। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, घायलों में से पांच ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 29 का इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायलों को कराची स्थानांतरित किया जा सकता है।द बलोचिस्तान पोस्ट की खबर के अनुसार, इस्लामिक स्टेट…

Read More

नई दिल्ली। जीएसटी सिस्टम में किए गए सुधार का असर आज घरेलू शेयर बाजार में साफ-साफ नजर आ रहा है। जीएसटी स्लैब को कम करने और कई चीजों पर जीएसटी दरों में कटौती करने से बाजार में उत्साह का माहौल बना हुआ है, जिसकी वजह से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में तेजी बनी हुई है। आज के कारोबार की शुरुआत भी जोरदार तेजी के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलते ही मुनाफा वसूली का दबाव बनने की वजह से दोनों सूचकांकों को झटका जरूर लगा, लेकिन थोड़ी ही देर बाद खरीदारों ने मोर्चा संभाल कर सेंसेक्स…

Read More

ढाका। बांग्लादेश टी20 टीम के कप्तान लिटन कुमार दास ने कहा है कि उनकी टीम आगामी एशिया कप के लिए पूरी तरह तैयार है। टूर्नामेंट का आगाज़ 9 सितंबर से यूएई में होने जा रहा है। बांग्लादेश ने हाल ही में नीदरलैंड्स को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 से हराया। तीसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। यह बांग्लादेश की लगातार तीसरी टी20 सीरीज जीत है। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका और पाकिस्तान को हराया था। लिटन ने टीम की इस सफलता का श्रेय प्री-सीरीज कैंप को दिया। टीम ने पहले ढाका में फिटनेस कैंप लगाया और फिर सिलहट…

Read More

पटना:राजधानी पटना स्थित सिपारा-पुनपुन रोड पर परसा बाजार थाना इलाके में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में 5 कारोबारियों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। मृतकों मेंं कुर्जी चश्मा गली निवासी 50 वर्षीय राजेश कुमार, पटेलनगर निवासी संजय 55 वर्षीय कुमार सिन्हा, पटना निवासी 38 वर्षीय कमल किशोर, समस्तीपुर निवासी (वर्तमान में पटना में रह रहे थे) 35 वर्षीय प्रकाश चौरसिया और मुजफ्फरपुर निवासी (वर्तमान में पटना में रह रहे थे) 38 वर्षीय सुनील कुमार शामिल हैं। राजेश कुमार के भाई ने बताया है कि, सभी लोग फतुहा किसी व्यावसायिक कार्यवश…

Read More

पलामू। पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के केदल जंगल में बुधवार रात 10 लाख के इनामी प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) कमांडर शशिकांत के दस्ते के साथ पुलिस की भीषण मुठभेड़ हुई। जिसमें जिला पुलिस बल के दो जवान संतन मेहता और सुनील राम बलिदान हो गए, जबकि एक जवान रोहित कुमार जख्मी हैं। गुरुवार तड़के सुबह 2 बजे घायल जवान को एमआरएमसीएच लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पलामू की पुलिस कप्तान रिष्मा रमेशन लगातार हालात पर नजर रखी हुई हैं। रात 2 बजे ही वे अस्पताल पहुंचीं हैं और घायल जवान के…

Read More

पटना।कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ बिहार में आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की मातृशक्ति के बिहार बंद का असर दिख रहा है। यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक यानी कुल 5 घंटे तक प्रभावी रहेगा। प्रदेशव्यापी बिहार बंद में भाजपा, जदयू, लोजपा (रा), हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) एवं रालोमो (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) की नेत्रियां सड़क उतरी हैं। बंद का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता, जदयू की महिला मोर्चा की अध्यक्ष भारती मेहता लोजपा(रा) महिला मोर्चा की शोभा सिन्हा, रालोमो की स्मृति कुशवाहा एवं…

Read More

नई दिल्ली। आर्थिक सुधारों को नई दिशा देने के उद्देश्य से जीएसटी दरों में बदलाव को लेकर जीएसटी काउंसिल के फैसलों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुशी जताई है। इससे पहले जीएसटी काउंसिल ने 12 और 28 प्रतिशत के स्लैब को खत्म करने के फैसले पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी। इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान उन्होंने जीएसटी में सुधार के बारे में बात की थी। जीएसटी दरों में बदलाव से आम आदमी, किसानों और मध्यम वर्ग को मिलेगा सीधा लाभ होगा। यह फैसला महंगाई से जूझ…

Read More