नई दिल्ली। हाई-परफॉरमेंस ग्लास फाइबर रीइंफोर्स्ड पॉलीमर कंपोजिट प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी एआरसी इंसुलेशन एंड इंसुलेटर्स के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मजबूत शुरुआत की। हालांकि लिस्टिंग के बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण कुछ ही देर में कंपनी के शेयरों पर लोअर सर्किट लग गया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 125 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 16 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 145 रुपये के स्तर पर हुई। मजबूत लिस्टिंग के बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण कुछ ही देर में कंपनी के…
Author: दिनरात खबर
दरभंगा। पुलिस केंद्र लहेरियासराय में आज शुक्रवार को वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के नेतृत्व में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित एवं अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मी भी मौजूद थे। परेड के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने ग्राउंड का निरीक्षण किया है और पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इस रैतिक परेड का उद्देश्य पुलिस कर्मियों की शारीरिक और मानसिक फिटनेस, अनुशासन, और एकरूपता सुनिश्चित करना है। परेड में पुलिसकर्मियों की दौड़ और ड्रिल के माध्यम से फिटनेस की जाँच की गई है ,वर्दी की स्वच्छता एवं अनुशासन…
रायगढ़। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह के दूसरे दिन 28अगस्त देर शाम स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर रायगढ़ की सुविख्यात कथक नृत्यांगना पूजा जैन और उनकी टीम ने मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत पंचदेव वंदना से हुई। इसके पश्चात उन्होंने जयपुर घराने के तोड़े-टुकड़े, लखनऊ घराने का तराना और ठुमरी प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ताल और लय की सुंदर संगति के साथ मंच पर सजीव हुई उनकी प्रस्तुतियों ने दर्शक दीर्घा में तालियों की गड़गड़ाहट गूंजा दी। पूजा जैन के साथ मंच पर उनकी टीम की प्रतिभाशाली…
हजारीबाग। हजारीबाग में गुरुवार की देर रात एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। घटना शहर के बुढ़वा महादेव मंदिर चौक के पास हुई। शव के गले पर धारदार हथियार से काटने और चेहरे पर गहरे वार के निशान हैं। परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। मृतक की पहचान लोहसिंघना निवासी फैज अहमद उर्फ कैश (55) के रूप में की गई है। वह ई-रिक्शा चालक था। परिजनों के अनुसार गुरुवार की रात में काम से वापस घर आने के वक्त यह वारदात हुई है। घटना की सूचना पाकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और…
पेरिस। भारत की पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने गुरुवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता और विश्व नंबर-6 जोड़ी लियांग वेई कंग तथा वांग चांग को 19-21, 21-15, 21-17 से हराकर बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। निर्णायक गेम में सात्विक-चिराग 15-17 से पिछड़ रहे थे, लेकिन इसके बाद लगातार छह अंक हासिल कर मुकाबला अपने नाम किया। यह इस चीनी जोड़ी के खिलाफ नौ मुकाबलों में केवल तीसरी जीत है। अब भारतीय जोड़ी का सामना क्वार्टर फाइनल में विश्व नंबर-2 मलेशियाई जोड़ी आरोन चिया और सोह वू…
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश ने कहर मचाया है। रुद्रप्रयाग और चमोली में बादल फटने से भारी तबाही मची है। इस घटना में कई लोगों के फंसे एवं लापता होने की जानकारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहत एवं बचाव कार्य के प्रभावी संचालन के लिए निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड में लगातार मूसलाधार बारिश से नुकसान बढ़ता जा रहा है। गुरुवार सुबह से लगातार बारिश के चलते देर रात चमोली जिले के देवाल तहसील के गांव मोपाटा में अतिवृष्टि के बाद बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए। बाढ़ के साथ आए मलबे में मोपाटा गांव के तारा…
शिमला। हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में मूसलाधार बारिश एवं भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा के बीच मणिमहेश यात्रा के दौरान अब तक 11 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। इनमें से तीन शव अब तक नहीं मिल पाए हैं। वहीं करीब 10 से 12 हजार यात्री मार्ग टूटने के कारण विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं। लगातार बारिश और भूस्खलनों से चम्बा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिले के सैकड़ों मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हो गए हैं। बिजली के ट्रांसफार्मर और पेयजल योजनाओं को भी भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे पूरे जिले में जनजीवन बुरी तरह…
दुमका। जिले के जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत मयूराक्षी नदी में मिनी गोवा के नाम से जाने जाना वाले स्थान पर स्नान करने गए चार छात्र डूब गए हैं । इनमें से एक छात्र कृष्ण सिंह का शव बरामद किया गया है । अगल-बगल से गोताखोर बुलाए गए हैं । तीनों छात्र की तलाश की जा रही है । घटनास्थल से चार मोबाइल और चार लड़के के कपड़े पुलिस ने बरामद की है । दरअसल दुमका शहर के रहने वाले ये चार दोस्त शाम घर से निकले थे और घर नहीं पहुंचे । रात में परिवार वालों ने खोजबीन की लेकिन…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी यात्रा और ओसाका में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ की सहभागिता पर मंंगलवार काे कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहुत जल्द जापान आ रहे हैं। भारत और जापान की मित्रता ऐतिहासिक और गहरी है। उनके इस दौरे से यह संबंध और भी मजबूत होंगे और हमारे देश को अनेक लाभ प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री की यात्रा भारत और जापान के बीच तकनीकी, औद्योगिक और सांस्कृतिक सहयोग को और प्रगाढ़ बनाएगी। इससे दोनों…
पूर्वी सिंहभूम। मंगलवार को देश के प्रमुख प्रबंधन संस्थान एक्सएलआरआई में वार्षिक फ्लैगशिप सीएचआरओ कॉन्क्लेव “क्रोनॉस 2025” का आयोजन किया गया। पीजीडीएम (जीएम) बैच 2025–26की ओर से आयोजित इस वर्ष का विषय था। रीमेजिनिंग वर्क , वर्कफोर्स एंड वर्कप्लेस : द सीएचआरओ प्लेबुक फॉर 2030”. इसमें भारत के अग्रणी एचआर नेताओं ने हिस्सा लिया और भविष्य के कार्य, कार्यबल और कार्यस्थल की चुनौतियों एवं अवसरों पर चर्चा की। उद्घाटन के अवसर पर एक्सएलआरआई के निदेशक फादर (डॉ.) जॉर्ज सेबेस्टियन, एस.जे., डीन (अकादमिक) डॉ. संजय पात्रो और एसोसिएट डीन (एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम्स) डॉ. पूर्ण चंद्र पाधन ने विचार रखे। इस दौरान फादर…
