Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»राज्य»बिहार

पटनाः ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 5 कारोबारियों की मौत

दिनरात खबरBy दिनरात खबरSeptember 4, 2025 बिहार No Comments2 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

 

पटना:राजधानी पटना स्थित सिपारा-पुनपुन रोड पर परसा बाजार थाना इलाके में मंगलवार देर रात सड़क हादसे में 5 कारोबारियों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

मृतकों मेंं कुर्जी चश्मा गली निवासी 50 वर्षीय राजेश कुमार, पटेलनगर निवासी संजय 55 वर्षीय कुमार सिन्हा, पटना निवासी 38 वर्षीय कमल किशोर, समस्तीपुर निवासी (वर्तमान में पटना में रह रहे थे) 35 वर्षीय प्रकाश चौरसिया और मुजफ्फरपुर निवासी (वर्तमान में पटना में रह रहे थे) 38 वर्षीय सुनील कुमार शामिल हैं।

राजेश कुमार के भाई ने बताया है कि, सभी लोग फतुहा किसी व्यावसायिक कार्यवश गए थे और रात में बिहटा-सरमेरा रोड होते हुए पटना लौट रहे थे। रास्ते में यह भीषण हादसा हो गया। राजेश कुमार पटना में एक प्रतिष्ठित एग्रो एजेंसी चलाते थे और इनका नेटवर्क आसपास के जिलों में फैला हुआ था। उनके साथ अन्य व्यापारी भी इसी क्षेत्र में व्यवसाय कर रहे थे।

परसा थानाध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा। रेस्क्यू ऑपरेशन कर शवों को निकालकर पीएमसीएच (पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) भेजा गया। हादसे के बाद एक मोबाइल पर कॉल आया, जिसके माध्यम से पुलिस ने राजेश कुमार के परिजन तक जानकारी पहुंचाई। बाद में अन्य परिजनों को भी सूचित किया गया।

प्रारंभिक जांच में पाया गया कि ग्रैंड विटारा कार की रफ्तार काफी तेज थी। ट्रक या तो धीमी गति से चल रहा था या संभवतः किनारे खड़ा था। कार की गति और टक्कर की तीव्रता से यह अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि चालक को इतना समय भी नहीं मिला कि व ब्रेक लगा पाता। स्थानीय लोगों के अनुसार, पटना-गया-डोभी फोरलेन पर पहले भी इस तरह के कई हादसे हो चुके हैं। रात के समय ट्रकों की बेतरतीब पार्किंग, सड़क संकेतों की कमी और तेज रफ्तार वाहन यहां दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनते रहे हैं।

See also  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिहार दौरे में बदलाव, अब 29 मई को ही पहुंचेंगे पटना

परसा बाजार थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि घटना पलक झपकने के कारण हुई है, क्योंकि दोनों गाड़ी सड़क पर चल रही थीं, तभी कार ट्रक के अंदर जा घुसी। फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि घटना कैसे हुई।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने युवाओं के लिए खोला खजाना, 60 प्रतिशत आबादी को साधने की कोशिश

बिहार: हार्डवेयर व्यवसायी कामता मिश्र गोलीकांड में एक और अपराधी गिरफ्तार

बिहार के अररिया में तेजाब से हमला, दस युवक झुलसे, अस्पताल में भर्ती

दरभंगा: पतौर थाना पुलिस ने बड़ी चोरी का किया खुलासा, 7 अपराधी गिरफ्तार

नेपाल के बिगड़े हालात के बाद बिहार के अररिया बॉर्डर पर एसएसबी, थाना पुलिस के साथ एसटीएफ टीम की प्रतिनियुक्ति

भारत-नेपाल सीमा पर काठमांडू जेल से फरार बांग्लादेशी तस्कर पकड़ा गया

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.