Author: दिनरात खबर

लिस्बन (पुर्तगाल)। पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में बुधवार शाम ऐतिहासिक ग्लोरिया एलिवेटर (टूरिस्ट ट्रेन) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की जान चली गई और 18 अन्य घायल हो गए। देश में ग्लोरिया लिफ्ट को एलेवाडोर द ग्लोरिया, स्ट्रीटकार और फनिक्युलर भी कहा जाता है। पुर्तगाल में आज राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। इसे पुर्तगाल के इतिहास का भीषण रेल हादसा बताया जा रहा है। द पुर्तगाल न्यूज अखबार के अनुसार, राष्ट्रीय आपातकालीन चिकित्सा संस्थान (आईएनईएम) के अनुसार, लिस्बन में ग्लोरिया एलिवेटर के पटरी से उतरने से 15 लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल…

Read More

नई दिल्ली।विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी की विवादों में फंसी फिल्म `द बंगाल फाइल्स’ 5 सितंबर यानी कल दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, लेकिन बंगाल में इस फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जा रहा है। इस संबंध में विवेक अग्निहोत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र लिख कर मदद की गुहार लगाई है। इस फिल्म की निर्माता पल्लवी जोशी ने अपने पत्र लिखा है कि `द बंगाल फाइल्स’ की निर्माता होने के नाते मुझे गहरा दुख है कि बंगाल के मल्टीप्लेक्स चेन ने सत्ताधारी पार्टी के राजनीतिक दबाव और धमकियों के चलते फ़िल्म की रिलीज़…

Read More

फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं और इसके निर्माता बोनी कपूर हैं। फिल्म से जुड़ी कई जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में खबर आई थी कि दिलजीत दोसांझ ‘नो एंट्री 2’ का हिस्सा नहीं होंगे। अब बोनी कपूर ने खुद दिलजीत के फिल्म से अलग होने की पुष्टि कर दी है। मीडिया से बातचीत में बोनी कपूर ने साफ किया कि दिलजीत दोसांझ ने ‘नो एंट्री 2’ से खुद को अलग कर लिया है।…

Read More

नई दिल्ली। जीएसटी परिषद् की दो दिवसीय बैठक बुधवार से यहां शुरू हो रही है जिसमें रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं पर टैक्स कम करने के लिए माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में अहम बदलाव किए जाने पर विचार किया जा सकता है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली इस परिषद् में सभी राज्यों का प्रतिनिधित्व है। इस बैठक में जीएसटी सुधार प्रस्ताव पर चर्चा होने की उम्मीद है। प्रस्तावित सुधारों में मौजूदा 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत के टैक्स स्लैब को हटाकर केवल 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की दो कर दरें रखना प्रमुख है। इसके अतिरिक्त…

Read More

पटना। बिहार में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग पटना ने आज भारी बारिश को लेकर 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। दूसरी ओर नेपाल में हो रही बारिश की वजह से सुपौल में कोसी नदी उफान पर है। जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, अरवल और औरंगाबाद शामिल है। सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, , मधेपुरा, सहरसा, खगाड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन सभी…

Read More

खूंटी। खूंटी जिले में जंगली हाथियों का आतंक और खूनी खेल लगातार बढ़ता जा रहा है। शायद ही कोई ऐसी रात गुजरती है, जब गजराज किसी न किसी गांव में आतंक न मचाते हो। मंगलवार की रात को भी रनिया थाना क्षेत्र के बोंगतेल गांव के नजदीक जंगल के पास जंगली हाथी ने 32 वर्षीय कृष्णा सिंह नामक युवक को कुचलकर मार डाला। कृष्णा सिंह स्थानीय ग्रामीणों के साथ गांव में घुसे एक जंगली हाथी को गांव से जंगल की ओर भगा रहा था। इसी दौरान जंगली हाथी ने कृष्णा पर हमला कर दिया और उसे कुचलकर मौत के घाट…

Read More

नई दिल्ली।शारजाह में खेले जा रहे त्रिकोणीय टी-20 सीरीज़ के तहत मंगलवार रात खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 18 रन से हरा दिया। श्रृंखला में तीसरी टीम यूएई की है। अफगानिस्तान की जीत के नायक रहे इब्राहिम ज़ादरान (65) और सिदीकुल्लाह अतल (64), जिन्होंने शानदार अर्धशतक जमाए। इसके बाद गेंदबाज़ों ने सामूहिक प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की पारी को दबाव में रखा। पाकिस्तान की ओर से फ़हीम अशरफ़ (4/27) सबसे सफल गेंदबाज़ रहे, लेकिन उनकी मेहनत टीम को जीत नहीं दिला सकी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रहमानुल्लाह गुरबाज़ 8…

Read More

बीजिंग। दूसरे विश्वयुद्ध में जापानी आक्रमण के खिलाफ मिली जीत की 80वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में चीन का विक्ट्री डे परेड बुधवार को थियानमेन चौक पर हुआ। इस बहाने चीन ने बड़ा सैन्य परेड का प्रदर्शन करते हुए दुनिया को लड़ाकू विमानों, मिसाइलों और न्यू इलेक्ट्रानिक वारफेयर सहित आधुनिक हथियार दिखाए। इस मौके पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन, बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको सहित मलेशिया, म्यांमार, मंगोलिया, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, नेपाल, मालदीव सहित 26 देशों के शीर्ष नेता मौजूद रहे। ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस अवसर पर कहा कि चीन…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य के कई जिलों में आज भी भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज सोलन और सिरमौर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि मंडी, शिमला, कुल्लू, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा और लाहौल-स्पीति जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 04 और 05 सितंबर को अंधड़ चलने और आसमानी बिजली गिरने का येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 06 से 09 सितंबर तक बारिश होगी, हालांकि इस दौरान किसी तरह की चेतावनी नहीं दी गई…

Read More

क्वेटा (बलोचिस्तान) पाकिस्तान। बलोचिस्तान के पंजगुर और कच्छी जिलों में गुरुवार को एक सशस्त्र समूह ने पाकिस्तान के सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर बम विस्फोट किए गए। हमलों में एक सूबेदार समेत कई सुरक्षाकर्मी मारे गए। अभी तक किसी ने भी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। ना ही पाकिस्तान के अधिकारियों ने दोनों जिलों के हमले के संबंध में कोई बयान जारी किया है। द बलोचिस्तान पोस्ट की आज की खबर में कहा गया है कि कच्छी जिले के कोलपुर इलाके में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के एक बम निरोधक दस्ते पर रेलवे ट्रैक साफ करते समय एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव…

Read More