Author: दिनरात खबर

गिरिडीह। जिले के गांवा थाना पुलिस ने पिछले चार दिनों से लापता दो महिलाओं का शव सोमवार देर रात नीमाडीह जंगल से बरामद किया है। शव मिलने के बाद मंगलवार को इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। मृत महिलाओ की पहचान रिंकू देवी (30) और सोनी देवी(30) के रूप में हुई है। दोनों गांवा थाना के तीसरी के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में दोनो महिलाओं की हत्या प्रेम प्रसंग में करने की बात सामने आ रही है। बताया गया कि इलाके के श्री कांत चौधरी का अवैध संबंध…

Read More

नई दिल्ली। भारत ने नेपाल में जारी विरोध प्रदर्शनों में हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया है और आशा जताई है कि सभी पक्ष हर मुद्दे का शांतिपूर्ण ढंग से बातचीत के माध्यम से समाधान निकालेंगे। साथ ही भारतीय नागरिकों को स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। भारत ने विरोध प्रदर्शन के दौरान युवाओं की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। विदेश मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर मंगलवार को अपनी प्रतिक्रिया दी।…

Read More

कटिहार। बिहार में कटिहार जिले के सुखासन गांव में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान एनआईए की टीम ने ग्रामीण इकबाल को उनके घर से हिरासत में लिया और उनके परिवार को लिखित नोटिस सौंपा है। इकबाल के भाई वसीक ने बताया कि छापेमारी सर्च वारंट के आधार पर की गई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि एनआईए की टीम ने गांव में करीब आधा दर्जन अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीण चिंतित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने…

Read More

शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ इस समय बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में गिनी जा रही है। दर्शक न सिर्फ इसलिए उत्साहित हैं क्योंकि यह शाहरुख की अगली बिग-बजट फिल्म है, बल्कि इसलिए भी क्योंकि इसमें पहली बार वह अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। पिता-बेटी की यह जोड़ी पर्दे पर किस तरह की केमिस्ट्री पेश करेगी, इसे देखने के लिए फैंस बेहद उत्सुक हैं। फिल्म की शूटिंग पहले से ही शुरू हो चुकी है और सेट से लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ दिन…

Read More

कटिहार। जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत फूलवारिया के पास बीते देर शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एनएच-31 पर यात्री से भरी एक बस में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी 45 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बस अररिया जिले के कुर्साकांटा प्रखंड से भागलपुर कुप्पाघाट जा रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि फुलवरिया स्कूल के पास बस के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस रोकी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ ही क्षणों में आग…

Read More

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी कर दिया है। इसकी जानकारी खुद नीतीश कुमार ने सोमवार को सोशल साइट एक्स पर दी। मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा,” राज्य में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के पोषण एवं जीवन स्तर में सुधार करने में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनकी इसी भूमिका का सम्मान करते हुये हमलोगों ने उनके मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। अब आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 7,000 रूपये से बढ़ाकर 9,000 रूपये तथा आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय 4,000 रूपये बढ़ाकर 4,500 रूपये करने के…

Read More

रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। रविवार की देर रात करीब 12 बजे एक अज्ञात मोबाइल नंबर 7005758247 से कॉल कर मंत्री को धमकी दी गई। जिस समय इरफान अंसारी को कॉल करके धमकी दी गई वो उस समय बोकारो के सर्किट हाउस में रुके थे, जहां वे आधिकारिक कार्यक्रमों के सिलसिले में पहुंचे थे। धमकी देने वाले ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए हत्या की धमकी दी। मंत्री को कहा कि तुम बस इंतजार करो। तुम्हें बहुत जल्द उड़ा देंगे। मंत्री ने पुलिस को इस मामले…

Read More

पलामू। तीन महीने से वेतन भुगतान नहीं होने के कारण नगर निगम के 400 से अधिक विभिन्न स्तर के कर्मियों ने सोमवार से कार्य बहिष्कार कर दिया है। अपनी मांगों पर जोर डालने के लिए सभी कर्मचारियों ने सुबह 8 बजे कार्यालय के पास प्रदर्शन किया और जल्द भुगतान की मांग की। सारे कर्मी हाजिरी बनायेंगे, लेकिन कार्य नहीं करेंगे। कार्य बहिष्कार को लेकर झारखंड लोकल वॉडिज इम्प्लाइज फेडरेशन की मेदिनीनगर इकाई से जुड़े सारे कर्मी सुबह एकत्रित हुए और छहमुहान स्थित कार्यालय और समाहरणालय स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मियों ने कहा कि गत एक जून…

Read More

नई दिल्ली।मोहम्मद नवाज़ के हैट्रिक सहित 5 विकेट की बदौलत पाकिस्तान ने रविवार रात शारजाह में खेले गए फाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान को 75 रन से हराकर त्रिकोणीय सीरीज़ जीत ली है। इस सीरीज में तीसरी टीम यूएई की थी। मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 141/8 रन बनाए। फखर ज़मान ने 27 और मोहम्मद नवाज़ ने 25 रन की अहम पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने 3 विकेट, जबकि नूर अहमद ने 2 विकेट हासिल किए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 15.5 ओवर में सिर्फ 66 रन पर सिमट गई। पारी…

Read More

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में स्थित श्रीरामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय प्रकरण के बाद प्रदेश सरकार सजग हो गयी है। अब सरकार प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों की जांच कराएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में मान्यता व प्रवेश की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों की मान्यता व प्रवेश की गहनता से जांच कराने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक जनपद में विशेष जांच टीम गठित की जाएगी। टीम में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी, शिक्षा विभाग के…

Read More