Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

क्वेटा आत्मघाती धमाके में 20 की मौत, इस्लामिक स्टेट ने ली जिम्मेदारी

दिनरात खबरBy दिनरात खबरSeptember 4, 2025 देश-दुनिया No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link



क्वेटा (बलोचिस्तान) पाकिस्तान। इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह ने क्वेटा में बलोचिस्तान नेशनल पार्टी-मेंगल (बीएनपी) की रैली में हुए आत्मघाती बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। इस हमले में कम से कम 15 लोग मारे गए। और 30 से अधिक घायल हो गए। यह हमला सोमवार शाम शाहवानी स्टेडियम के बाहर बीएनपी की रैली समाप्त होने के कुछ ही देर बाद हुआ। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, घायलों में से पांच ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 29 का इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायलों को कराची स्थानांतरित किया जा सकता है।

द बलोचिस्तान पोस्ट की खबर के अनुसार, इस्लामिक स्टेट ने अपने सहयोगी अमाक और खिलाफत न्यूज को जारी बयान में आत्मघाती हमलावर का नाम अली अल-मुहाजिर बताया। बयान में कहा गया कि बीएनपी को उसकी राष्ट्रवादी और लोकतांत्रिक राजनीति शैली के कारण निशाना बनाया गया। द बलोचिस्तान पोस्ट के अनुसार, इस साल बीएनपी नेता सरदार अख्तर मेंगल को निशाना बनाने का यह दूसरा प्रयास था। मार्च में मस्तुंग में धरना-प्रदर्शन के दौरान उन पर हमला करने का प्रयास किया था।

बीएनपी नेता मेंगल ने आरोप लगाया है कि सरकार उन पर बार-बार हो रहे हमलों को रोकने में नाकाम रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने धमकियों को गंभीरता से नहीं लिया और उनकी सुरक्षा वापस ले ली। बीएनपी ने तीन दिन के शोक की घोषणा की है। मेंगल के गृहनगर वाध में बाजार बंद हैं। उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अलावा केच, ग्वादर और पंजगुर के बार एसोसिएशन ने अदालती कार्यवाही के बहिष्कार की घोषणा की है।

बलोच यकजेहती समिति (बीवाईसी) ने कहा है कि यह सुरक्षा में नाकामी का मामला नहीं, बल्कि दमन की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। बलोच नेशनल मूवमेंट (बीएनएम) के नेता डॉ. नसीम बलोच ने क्वेटा बम विस्फोट को “सरकारी हिंसा का एक सिलसिला” बताया है। पुलिस अधिकारियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) हमजा शफकत ने कहा कि सुरक्षा चिंताओं के कारण बीएनपी आयोजकों को तीन बार रैली समाप्त करने के लिए कहा गय। उन्होंने कहा, “विस्फोट रैली समाप्त होने के 45 मिनट बाद कार्यक्रम स्थल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर हुआ। अगर यह अंदर हुआ होता, तो हताहतों की संख्या कहीं अधिक होती।” उन्होंने पुष्टि की कि हमलावर 30 वर्ष से कम आयु का था। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

शफकत ने कहा कि रैली में 120 पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया था। उन्होंने कहा कि भविष्य में होने वाली सभाओं पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाएंगे, जिसमें शाम की नमाज के बाद राजनीतिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध भी शामिल है। बीएनपी नेताओं ने आधिकारिक स्पष्टीकरण को खारिज कर दिया। पार्टी नेता सना बलोच ने प्रांतीय सरकार पर जानबूझकर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह और खेल प्रतियोगिताओं जैसे हाल के राज्य प्रायोजित कार्यक्रमों के लिए भारी सुरक्षा संसाधन आवंटित किए गए थे, लेकिन एक शांतिपूर्ण राजनीतिक रैली को असुरक्षित छोड़ दिया गया।

See also  भारत से मात खाए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री आज से चार देशों की यात्रा पर
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात

पंचतत्व में विलीन हुए प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग, रोती-बिलखती रहीं पत्नी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.