Author: दिनरात खबर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के गुद्दर वन क्षेत्र में चल रही मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है, जबकि एक सैन्य अधिकारी घायल हो गया । सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पुलिस से मिली एक विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर गुद्दर जंगल में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दिए जाने पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद भीषण गोलीबारी हो गई। पोस्ट के अनुसार, इस दौरान एक आतंकवादी मारा गया और एक जूनियर कमीशन अधिकारी घायल हो गया है। अभियान अभी जारी…

Read More

कीव (यूक्रेन)/ वाशिंगटन (अमेरिका। )रूस के यूक्रेन पर अब तक के सबसे बड़े हमले से वाशिंगटन में हलचल तेज हो गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को संकेत दिया कि वे रूस पर नए प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार हैं। हालांकि उन्होंने इस बारे में और कोई जानकारी नहीं दी। ट्रंप से व्हाइट हाउस से निकलते समय पत्रकारों ने सवाल किया-अब मॉस्को के प्रति क्या इरादा है? ट्रंप ने कहा कि वह बड़ा फैसला लेंगे। यूक्रेन के अखबार कीव पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप की इस टिप्पणी के बाद वित्तमंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा, “हम अब…

Read More

5 सितंबर को रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ और विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि, ओपनिंग डे पर ‘बागी 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर ‘द बंगाल फाइल्स’ से बेहतर शुरुआत की। अब दूसरे दिन की कमाई के ताज़ा आंकड़े सामने आ गए हैं। इसमें बंगाल फाइल्स ने पहले से बेहतर प्रदर्शन किया है। ‘बागी 4’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पहले दिन जहां ‘बागी 4’ ने दमदार ओपनिंग करते हुए 12 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं दूसरे दिन फिल्म वीकेंड का पूरा फायदा उठाने में नाकाम रही। सैकनिल्क…

Read More

पटना। बिहार में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया। इस पोर्टल के जरिए अब राज्य की महिलाएं सीधे रोजगार के लिए आवेदन कर सकेंगी और योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगी। पटना में अपने आवास पर स्थित ‘संकल्प’ सभागार में आयोजित इस लांचिंग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, अन्य कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर रोजगार प्रचार वाहनों को भी…

Read More

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली की शिनाख्त 8 लाख की इनामी सोढ़ी विमला के रूप में हुई है। बस्तर संभाग के आईजी ने इसकी पुष्टि की है। दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के सीमा पर अबूझमाड़ के ओरछा थाना क्षेत्र के बोंडोस, नेंदुर, गवाडी व आस-पास के क्षेत्र में पूर्व बस्तर डिवीजन के सक्रिय कैडर के नक्सलियों की मौजूदगी के सूचना पर ऑपरेशन लॉन्च किया गया था। शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई, जिसकी शिनाख्त 8 लाख रुपये की इनामी प्लाटून नंबर 16 की कमांडर पीपीसी सचिव सोढ़ी विमला के रूप में की गई…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के रेलापराल गांव स्थित बुरजूवा पहाड़ी पर रविवार सुबह नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 10 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया है। चाईबासा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में नक्सलियों का मूवमेंट है। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम रविवार तड़के रेलापराल इलाके में सर्च अभियान पर निकली। सुरक्षाबलों को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए गोलियां चलानी शुरू कर दीं। कई घंटे तक चली इस मुठभेड़ में भाकपा…

Read More

अबुजा (नाइजीरिया)। नाइजीरिया में पूर्वोत्तर के एक गांव दारुल जमाल में बोको हरम के आतंकियों ने बड़ा हमला कर दर्जनों लोगों की हत्या कर दी। इस गांव में हाल ही में विस्थापितों को बसाया गया था।बोर्नो राज्य के गवर्नर बाबागाना जुलुम ने शनिवार देर शाम घटनास्थल का दौरा कर आतंकी हमले में 63 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की।हमले में बड़ी संख्या घायलों की है और काफी संख्या उन लोगों की है जो घटना में जान बचा कर भागने में सफल रहे। डेली ट्रस्ट के मुताबिक, बोर्नो राज्य के दारुल जमाल में संदिग्ध बोको हरम आतंकवादियों ने दर्जनों नागरिकों…

Read More

नई दिल्ली।शारजाह में गुरुवार रात खेले गए त्रिकोणीय टी 20 सीरीज के मुकाबले में पाकिस्तान ने मेज़बान यूएई को 31 रन से हराते हुए फाइनल में जगह बना ली। पाकिस्तान अब रविवार (7 सितंबर) को अफगानिस्तान से खिताबी भिड़ंत करेगा। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। साहिबजादा फ़रहान ने दो चौके और एक छक्का लगाया, लेकिन जल्दी ही आउट हो गए। सैम अयूब और सलमान अली आगा भी पावरप्ले में सस्ते में लौट गए। मोहम्मद हारिस और हसन नवाज़ भी टिक नहीं सके, और पाकिस्तान का स्कोर 12 ओवर में 81/5 हो गया। यहीं से फ़ख़र…

Read More

अयोध्या। भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग टोबगे शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे। वह सुबह लगभग 9:30 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे।उनका यह दौरा धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। भूटान के प्रधानमंत्री का स्वागत प्रदेश के कृषि एवं जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने किया गया। उनके आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर एटीएस और एसटीएफ निगरानी कर रही हैं। उनके सम्मान में आज दोपहर…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात से कर चोरी, अवैध जुआ और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में वांछित भगोड़े हर्षित बाबूलाल जैन का प्रत्यर्पण कराया है। जैन को आज अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुजरात पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस पूरी प्रक्रिया में सीबीआई ने गुजरात पुलिस, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के साथ मिलकर काम किया। सीबीआई के अनुसार, गुजरात पुलिस लंबे समय से जैन की तलाश कर रही थी। इसी के तहत सीबीआई ने 9 अगस्त 2023 को इंटरपोल के माध्यम से उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी करवाया था। रेड…

Read More