रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में 11 जून तक बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी है। विभाग के अनुसार छह जून को राज्य के पूर्वी और इससे लगे मध्यवर्ती भागों में, सात जून को पूर्वी और दक्षिणी जिले और इससे सटे मध्यवर्ती हिस्से तथा आठ तथा नौ जून को पूर्वी हिस्सों में गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान देवघर के सिकटिया में 83.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर में 37.6 और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में…
Author: दिनरात खबर
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के नेशनल पार्क के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने एक और सेंट्रल कमिटी मेंबर सुधाकर को मार गिराया है और मौके से ऑटोमैटिक हथियार के बरामद हुआ है। सुधाकर बीते 30 सालों से नक्सल संगठन में सक्रिय था। वह नक्सलियों की तेलंगाना स्टेट कमेटी का सदस्य है। मुठभेड़ की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने की। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी कुछ देर में साझा की जायेगी। डीआरजी, काेबरा और एसटीएफ के जवानों के साथ नेशनल पार्क के जंगल में नक्सलियों काे घेर रखा है, जहां…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आज दिल्ली सरकार की पहल के तहत दो सौ देवी योजना की इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य सतत विकास और स्वच्छ शहरी गतिशीलता को बढ़ावा देना है। इसके अतिरिक्त इससे दिल्ली के लोगों के लिए ‘जीवन की सुगमता’ में भी सुधार होगा। इसके मौके पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा मौजूद रहे। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पोस्ट में कहा कि…
नई दिल्ली,: पहली बार राफेल के धड़ का उत्पादन फ्रांस के बाहर किया जाएगा। इसके लिए फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट एविएशन ने टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के साथ साझेदारी की है। भारत में पहली बार राफेल के धड़ का उत्पादन करने के लिए हैदराबाद में प्लांट लगाया जायेगा। दोनों कंपनियों ने भारत में राफेल लड़ाकू विमान के धड़ का निर्माण करने के लिए चार उत्पादन हस्तांतरण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। डसॉल्ट एविएशन के मुताबिक यह प्लांट भारत के एयरोस्पेस बुनियादी ढांचे में एक महत्वपूर्ण निवेश का प्रतिनिधित्व करेगा। साझेदारी के दायरे में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के साथ हैदराबाद में राफेल के…
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2025 में पहली बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। इस जीत के बाद पूरा बेंगलुरु शहर खुशी से झूम उठा। हालांकि, महज 24 घंटे में ही यह खुशी गम में बदल गई। चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 7-8 लोगों की मौत हो गई है और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस हादसे पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपना दुख जाहिर किया है। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर आईपीएल टीम आरसीबी के आधिकारिक बयान का एक पोस्ट शेयर कर…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली तेजी नजर आ रही है। भाव में उछाल आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 99,180 रुपये से लेकर 99,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 90,910 रुपये से लेकर 91,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी आज मामूली तेजी दर्ज की गई है। इस तेजी के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में 1,02,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। दिल्ली में…
जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे के लिए कई स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस दौरे पर वह बहुप्रतीक्षित कश्मीर रेल लिंक का उद्घाटन करेंगे और कटरा में 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों का ऑपरेशन ‘सिंदूर’ होने पर प्रधानमंत्री मोदी का यह केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पहला दौरा होगा। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर पूरे जम्मू-कश्मीर में हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस, अर्धसैनिक बल के अधिकारी, सेना और खुफिया…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत दिल्ली के भगवान महावीर वनस्थली पार्क में पौधारोपण किया। यह प्रयास अरावली श्रृंखला को फिर से हरित बनाने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है, जो ‘अरावली ग्रीन वॉल परियोजना’ का हिस्सा है। इसकी जानकारी साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने एक्स पर कहा कि अरावली दुनिया की सबसे पुरानी पर्वतमाला में से एक है, जो गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली तक फैली हुई है। हाल के वर्षों में इस क्षेत्र से संबंधित कई पर्यावरणीय चुनौतियां सामने आई…
पटना: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर गुरुवार काे लोकनायक जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि दी। राजधानी पटना स्थित गांधी मैदान के समीप आयोजित राजकीय समारोह में उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर जयप्रकाश नारायण को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान संपूर्ण क्रांति आंदोलन की ऐतिहासिक विरासत को याद किया गया, जिसे 5 जून 1974 को जयप्रकाश नारायण ने शुरू किया था। समारोह के दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने एक साथ मंच साझा करते हुये जयप्रकाश नारायण को नमन किया और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री…
पलामू। डालटनगंज- रांची मुख्य पथ पर सतबरवा थाना क्षेत्र के ताबर गांव में नेशनल हाईवे 75 की पुलिया से अनियंत्रित होकर एक मोटरसाइकिल के गिर जाने से उसके चालक और साथ बैठे एक युवक की मौत हो गई। दोनों युवक सतबरवा हाट बाजार से अपने घर जा रहे थे। दोनों के शव का पोस्टमार्टम मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। मृत युवकों की पहचान सरजा पंचायत के होटाई गांव के राजबली भुइयां (28 ) और झाबर पंचायत के…
