Author: दिनरात खबर

रांची। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले में लाभुकों को अप्रैल महीने की 2500 रुपये की सम्मान राशि उनके खाते में ट्रांसफर कर दी गई है। प्रथम चरण में कुल 3 लाख 40 हजार 63 लाभुकों के खाते में 85 करोड़ 01 लाख 57 हजार 500 की राशि का आधार बेस्ड भुगतान किया गया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत जिन लाभुकों के खातों में अप्रैल माह की सम्मान राशि ट्रांसफर की गयी है उनमें अनगड़ा- 14022, बेड़ो – 16874, बुण्डू-7385, बुढ़मू – 14812, चान्हो-16525, ईटकी – 8554, कांके- 28432, खलारी-7631, लापुंग-8770, माण्ड-19941, नगड़ी-5140, नामकुम-14436, ओरमांझी-16560, राहे-8154, रातू-15002,…

Read More

ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इस सीरीज़ से बांग्लादेश की 2025-2027 आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र की शुरुआत भी होगी। बीसीबी ने इस दौरान घोषणा की कि नजमुल हुसैन शान्तो को एक साल के लिए और टेस्ट कप्तान बनाए रखा गया है। वह 2024 से टीम की अगुवाई कर रहे हैं। ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज उपकप्तान की भूमिका में बने रहेंगे। लिटन दास और इबादत हुसैन की वापसी टीम में चोट के कारण पिछली सीरीज़ से बाहर रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज़ लिटन…

Read More

काठमांडू। हत्या के आरोपित माओवादी पार्टी के उपाध्यक्ष अग्नि सापकोटा को नेपाल सरकार के द्वारा माफी दिए जाने के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है। कोर्ट ने उनके खिलाफ मुकदमा चलाने का आदेश भी दिया है। बुधवार को कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए गंभीर प्रकार के आपराधिक मामले में सरकार द्वारा छूट दिए जाने का निर्णय सही नहीं होने की बात कहते हुए उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति प्रदान की है। अदालत के इस आदेश के बाद माओवादी उपाध्यक्ष अग्नि सापकोटा के खिलाफ हत्या का मुकदमा चलाने का रास्ता साफ हो गया है।…

Read More

पलामू। पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के जपला – छतरपुर मुख्य पथ पर चौआचटान गांव के समीप सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। घटना बुधवार की रात हुई। सभी एक बाइक पर सवार होकर रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद सड़क पर गिरे लोगों को रौंदते हुए कार आगे निकल गई। कुछ दूर जाकर कार में सवार लोग कार छोड़कर भाग निकले। कार में शराब की बोतल मिली है।…

Read More

लातेहार। जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में गुरुवार को एक युवक का शव कुएं से पुलिस ने बरामद किया है। युवक की पहचान आदर्शनगर निवासी प्रीतम तिग्गा (21)के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मृतक युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार प्रीतम पिछले तीन दिनों से अपने घर से लापता था। परिजन उसे ढूंढने का प्रयास कर रहे थे। इसी…

Read More

नई दिल्ली। कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 500 से ज्यादा नए मामले सामने आए। वहीं इस दौरान कोरोना से संक्रमित सात लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 564 नए मामले सामने आने के साथ देशभर में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,866 हो गई है। इसी अवधि में कोरोना से संक्रमित सात लोगों की मौत हुई है। सात मृतकों में से तीन महाराष्ट्र से थे, जबकि दिल्ली और कर्नाटक में दो-दो मौतें हुई…

Read More

कोलकाता। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार रात को कोलकाता में अमेरिका की काउंसल जनरल कैथी गिलेस डियाज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल में सेमीकंडक्टर निर्माण परियोजना को लेकर राज्य सरकार की ओर से की गई प्रगति से उन्हें अवगत कराया। ममता बनर्जी ने बताया कि इस परियोजना के लिए जमीन आवंटित की जा चुकी है। मुख्यमंत्री के अनुसार, अमेरिकी कंपनी को सॉल्टलेक स्थित ‘सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया’ (एसटीपीआई) के आईटी पार्क में 13 हजार वर्गफुट जगह प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि यह परियोजना ग्लोबल फाउंड्रीज की अगुवाई में की जा रही है,…

Read More

गंगटोक: भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन और यातायात अवरुद्ध होने के बाद उत्तरी सिक्किम में फंसे पर्यटकों को बचाने के लिए अभियान गुरुवार सुबह फिर शुरू हुआ। भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों की मदद से 63 लोगों को दो समूहों में सुरक्षित पाक्योंग हवाई अड्डे पर लाया गया। भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने आज सुबह पाक्योंग ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे से उत्तरी सिक्किम के छातेन के लिए उड़ान भरी, ताकि प्रतिकूल मौसम और चुनौतीपूर्ण भूभाग के कारण उत्तरी सिक्किम के विभिन्न हिस्सों में फंसे पर्यटकों को बचाया जा सके। दो एमआई-17 हेलीकॉप्टरों ने अपना पहला बचाव अभियान सफलतापूर्वक पूरा करते…

Read More

बेंगलुरु। आईपीएल 2025 की चैंपियन बनी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्वागत करने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हजारों की संख्या में फैंस उमड़ पड़े। जैसे ही स्टेडियम के गेट खुले, भीड़ बेकाबू हो गई और भयानक भगदड़ मच गई। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, इस भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य फैंस घायल हुए हैं। कुछ फैंस को गंभीर अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थिति कैसे बिगड़ी? फैंस की भीड़ इतनी अधिक थी कि स्टेडियम के बाहर दीवार फांदकर और पेड़ों पर चढ़कर लोग अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे।…

Read More

वाशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सहयोगी एलन मस्क को टैक्स कट्स और खर्च विधेयक पसंद नहीं आया। मस्क ने इसे ‘घिनौना अभिशाप’ की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि अब बर्दाश्त से बाहर है। मस्क ने एक्स पर लिखा, “मैं इसे अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता। ट्रंप की घरेलू प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया गया व्यापक नीतिगत विधेयक ‘अपमानजनक’ और ‘अश्लील’ है। सीबीएस न्यूज के अनुसार मस्क ने लिखा, “जिन लोगों ने इसके पक्ष में वोट दिया, उन्हें शर्म आनी चाहिए। वह लोग जानते हैं कि उन्होंने गलत किया है।…

Read More