रांची: राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाने से गर्मी से राहत है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी राज्य के मध्यवर्ती जिलों में बारिश होने की सम्भावना व्यक्त की है। विभाग के अनुसार निम्न दबाव का क्षेत्र पूर्वी बिहार और इसके आसपास के इलाकों में बना हुआ है। इसके आगे बढ़ने की सम्भावना है। पिछले 24 घण्टों के दौरान रांची में 15.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। रांची में अधिकतम तापमान 33.8, जमशेदपुर में 37.8, डालटेनगंज में 37.6, बोकारो में 35.1 और चाईबासा में तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन- चार…
Author: दिनरात खबर
पूर्वी सिंहभूम। परसुडीह थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी लोको कॉलोनी स्थित शिव मंदिर के पास बुधवार सुबह एक कुएं से अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला। मृतक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है, इस पर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 9 बजे शव को कुएं में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज…
भागलपुर। मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड स्थित जगन्नाथपुर गांव में दलित – मजदूर परिवार की 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ हुई बर्बर यौन हिंसा और इलाज में आपराधिक उपेक्षा के कारण हुई उसकी मौत के खिलाफ, राज्यव्यापी प्रतिवाद के आह्वान पर बुधवार को भाकपा-माले, ऐक्टू और ऐपवा ने स्थानीय तिलकामांझी चौक पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। मौके पर प्रदर्शनकारियों ने हर मोर्चे पर विफल भाजपा – नीतीश की सरकार के विरुद्ध नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाकपा-माले के नगर प्रभारी और ऐक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त ने इस घटना को न केवल बिहार की चरमराती कानून व्यवस्था…
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना जिला अंतर्गत बिक्रम लॉक कैनाल बैंक सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए राज्य के विभिन्न नहरों, बांधों, नदी एवं तटबंधों के किनारे खाली पड़े स्थलों का सर्वे कराकर बड़े पैमाने पर सौर ऊर्जा संयंत्र का निर्माण कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सौर ऊर्जा के उत्पादन से पारंपरिक ऊर्जा पर निर्भरता कम होगी, प्रदूषण रहित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही कार्बन उत्सर्जन में कमी होगी एवं पर्यावरण…
रश्मिका मंदाना आज उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से हैं जिनकी फैन फॉलोइंग अब सिर्फ साउथ इंडिया तक सीमित नहीं रही है। कन्नड़ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं रश्मिका ने कई हिट फिल्में दी हैं और अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इतनी सफलता के बावजूद रश्मिका को कभी-कभी अपने अभिनय को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में रश्मिका ने अपने अभिनय की आलोचनापर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि नकारात्मकता से निपटना उन्हें पहले मुश्किल लगता था,…
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार करते हुए इसे सेना का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जिस प्रकार सेना द्वारा दिखाए गए अप्रतिम शौर्य और सेना के अधिकारियों द्वारा जिस प्रकार से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का विवरण दिया गया है, उसे सरेंडर से तुलना करना दर्शाता है कि ये मानसिकता कितनी खतरनाक हो चुकी है। भाजपा मुख्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि एक तरफ भारत द्वारा भेजे गए संयुक्त संसदीय दल में कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी…
नई दिल्ली। ऑपरेशन ‘सिंदूर’ और बाद के घटनाक्रम पर संसद के विशेष सत्र आयोजित किए जाने की विपक्ष की मांग के बीच सरकार ने आज घोषणा की है कि आगामी मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल की संसदीय मामलों की समिति ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मानसून सत्र की तारीख पर मुहर लगाई। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में इसकी जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के बाद कल भी विपक्षी आईएनडीआई गठबंधन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर संसद का…
स्टावेंगर। नॉर्वे शतरंज 2025 के आठवें राउंड में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस राउंड का सबसे चर्चित मैच विश्व चैंपियन डी. गुकेश और अमेरिका के दिग्गज ग्रैंडमास्टर हिकारू नाकामुरा के बीच खेला गया, जिसमें नाकामुरा ने जीत दर्ज की। शुरुआत से ही हिकारू नाकामुरा ने आक्रामक अंदाज़ में खेलते हुए गुकेश को दबाव में ला दिया। पिछले दो राउंड में जबरदस्त बचाव करने वाले गुकेश इस बार नाकामुरा के हमलों के आगे टिक नहीं सके और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस जीत से नाकामुरा को पूरे तीन अंक मिले। एरिगैसी ने कारुआना की गलती का उठाया…
पूर्वी सिंहभूम। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर परिसर में एक अनूठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के दिवाने समाजसेवी पप्पू सरदार ने 108 पौधे वितरित कर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया और लोगों से अपने घरों में अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। समाजसेवी पप्पू सरदार ने बताया कि विभिन्न तरह के कुल 108 पौधे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच वितरित किए गए। उन्होंने कहा, “हर व्यक्ति को अपने घर या आस-पास एक पौधा लगाना चाहिए ताकि पर्यावरण शुद्ध हो और आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ…
पूर्वी चंपारण। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल में भारत- नेपाल सीमा पर स्थित मैत्री पुल से एसएसबी ने एक चाइनीज नागरिक को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की कोशिश करते गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चाइनीज नागरिक की पहचान हुजेसी के रूप में हुई है, जो नेपाल के रास्ते भारत में बिना वैध वीजा प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान सीमा सुरक्षा में जुटे जवानो ने एक नेपाली नागरिक को भी पकड़ा है,जो गाइड के रूप में चीनी नागरिक हुजेसी को भारत में अवैध रूप से प्रवेश दिलाने में मदद कर रहा था।…
