Close Menu
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram Threads WhatsApp
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Facebook X (Twitter) Instagram
Dinrat KhabarDinrat Khabar
  • होम
  • देश-दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • स्पोर्ट्स
  • अन्य खबरें
Home»देश-दुनिया

प्रधानमंत्री ने दिल्ली में दौ सौ इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

दिनरात खबरBy दिनरात खबरJune 5, 2025 देश-दुनिया No Comments3 Mins Read
blank
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आज दिल्ली सरकार की पहल के तहत दो सौ देवी योजना की इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य सतत विकास और स्वच्छ शहरी गतिशीलता को बढ़ावा देना है। इसके अतिरिक्त इससे दिल्ली के लोगों के लिए ‘जीवन की सुगमता’ में भी सुधार होगा। इसके मौके पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा मौजूद रहे।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पोस्ट में कहा कि आज प्रधानमंत्री ने दिल्ली सरकार की सतत परिवहन पहल के तहत 200 इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि यह पहल स्वच्छ शहरी गतिशीलता को बढ़ावा देती हैं और यह सतत विकास के प्रति भारत की सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक हैं।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज प्रधानमंत्री द्वारा समर्पित इलेक्ट्रिक बस में सफर के दौरान कहा कि दिल्ली सरकार सार्वजनिक परिवहन में इलेक्ट्रिक वाहन लेकर आ रही है। दिल्ली सरकार ने देवी योजना के तहत पहले 400 इलेक्ट्रिक बसों को दिल्ली में चलाई है। पर्यावरण दिवस पर आज प्रधानमंत्री ने 200 इलेक्ट्रिक बसें दिल्लीवासियों के लिए समर्पित की हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विगत 02 मई को दक्षिणी दिल्ली के कुशक नाला डिपो से 400 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। उस समय पत्रकारों से मुख्यमंत्री ने कहा था कि दिल्ली सरकार इस साल के अंत तक 2080 और इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली की सड़कों पर दौड़ने का लक्ष्य है।

See also  पीएम मोदी को ट्रिनिडाड एंड टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान करने की घोषणा

इसके अलावा दिल्ली सरकार का लक्ष्य दिल्ली में सार्वजानिक परिवहन को पूरी तरह से इलेक्ट्रिक बनाना है, जिससे न केवल प्रदूषण कम होगा, बल्कि नागरिकों को आधुनिक और सुविधाजनक परिवहन व्यवस्था भी मिलेगी। दिल्ली को ‘भारत की इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) कैपिटल’ बनाने के लक्ष्य पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2027 तक राजधानी में सभी बसें इलेक्ट्रिक वाहन के रूप में संचालित हों। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार और आधुनिक परिवहन तकनीकों पर काम किया जा रहा है।

दिल्ली ईवी पॉलिसी 2.0 सार्वजानिक परिवहन में दिल्ली के नेतृत्व को और मजबूत करेगी, जिससे राजधानी में वायु प्रदूषण में काफी कमी आएगी। प्रस्तावित दिल्ली ईवी पॉलिसी 2.0 में सभी सीएनजी ऑटो-रिक्शा, टैक्सियों और हल्के वाणिज्यिक वाहनों को चरणबद्ध तरीके से बदला जाएगा। सरकार सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के अंतर्गत चलने वाले सभी बसों के स्थान पर प्राथमिकता के आधार पर ई बसों को दिल्ली की सड़कों पर उतारेगी। ईवी पॉलिसी 2.0 में ईवी वाहनों के परिचालन के साथ-साथ उनकी चार्जिंग स्टेशन को भी स्थापित करने की नीति शामिल है। इसमें सार्वजनिक चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने की समुचित प्लान है। यह नीति नए भवनों और सार्वजनिक स्थानों में चार्जिंग स्टेशन अनिवार्य करती है। निजी और सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों के लिए सब्सिडी प्रदान करती है और रिंग रोड और बाहरी रिंग रोड सहित प्रमुख सड़कों पर फास्ट-चार्जिंग कॉरिडोर स्थापित करना शामिल है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Keep Reading

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

जयशंकर की न्यूयॉर्क में अमेरिकी विदेशमंत्री रुबियो और यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकात

पंचतत्व में विलीन हुए प्रसिद्ध गायक जुबिन गर्ग, रोती-बिलखती रहीं पत्नी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अभी-अभी

बांग्लादेश में हत्या और दुष्कर्म के विरोध में फूटा लोगों का गुस्सा, गोलीबारी में 3 की मौत

September 29, 2025

क्रिकेट के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर! पीएम मोदी ने टीम इंडिया को एशिया कप जीतने पर दी बधाई

September 29, 2025

भारत ने 9वीं बार जीता एशिया कप, फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

September 29, 2025

पीएम मोदी ने कहा- भारत अब दुनिया के उन पांच देशों में शामिल जिनके पास 4जी की स्वदेशी तकनीक

September 27, 2025

मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार

September 27, 2025
आज का राशिफल
© 2026 Dinrat Khabar. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms
  • DMCA
  • Policy

Home

News

WhatsApp

YouTube

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.